एक बार पिएंगे तो बार-बार बनाएंगे फूल गोभी का ये क्रीमी सूप
Published by : Priya Gupta Updated At : 16 Feb 2026 11:37 AM
फूल गोभी का क्रीमी सूप (AI IMAGE)
Creamy Cauliflower Soup: अगर आपको क्रीमी फ्लेवर की रेसिपी पसंद है तो ये आर्टिकल आपके काम का है. यहां बताई गई रेसिपी से आप जान सकते हैं फूलगोभी का क्रीमी सूप बनाने का तरीका.
Creamy Cauliflower Soup: सर्दियों के मौसम में गरमा-गरम सूप पीने हर किसी को पसंद होता है. आपने अब तक टमाटर, ब्रोकली, गाजर, मटर, पत्ता गोभी का सूप तो ट्राई कर लिया होगा, इसलिए आज हम आपके लिए फूल गोभी का क्रीमी सूप बनाने की रेसिपी लाए है. फूलगोभी से बनने वाला ये सूप स्मूद व क्रीमी टेक्सचर का होता है जो हर किसी को जरूर पसंद आएगा. आप इसे डिनर से पहले स्टार्टर में या हल्के खाने के तौर पर भी सर्व कर सकते हैं. घर पर रेस्टोरेंट जैसा स्वाद पाने के लिए इस सूप को जरूर ट्राई करें.
फूल गोभी का क्रीमी सूप बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?
- फूलगोभी – 1 (टुकड़ों में कटी हुई)
- दूध या फ्रेश क्रीम – आधा कप
- मक्खन – 1 बड़ा चम्मच
- नमक – स्वादानुसार
- काली मिर्च पाउडर – आधा छोटा चम्मच
- हरा धनिया या क्रीम – सजाने के लिए
- प्याज – 1 बड़ा (कटा हुआ)
- लहसुन – 3–4 कलियां
- वेजिटेबल स्टॉक या पानी – 2 कप
फूल गोभी का क्रीमी सूप बनाने की विधि क्या है?
- सबसे पहले आप एक बर्तन में 1 बड़ा चम्मच मक्खन गर्म करें. इसमें कटा हुआ प्याज और लहसुन डालकर हल्का सुनहरा होने तक भून लें.
- अब इसमें फूल गोभी डालकर 2–3 मिनट तक अच्छी तरह चलाएं. इसके बाद आप वेजिटेबल स्टॉक या पानी डालें और ढककर 10–15 मिनट तक पकाएं, जब तक फूलगोभी नरम न हो जाए.
- इस मिश्रण को थोड़ा ठंडा होने दें, फिर मिक्सर में डालकर स्मूद पेस्ट बना लें. अब इसे दोबारा इसे एक बर्तन में डालें. इसके बाद आप इसमें दूध या क्रीम मिलाएं. अब नमक और काली मिर्च डालकर 2–3 मिनट उबाल लें.
- अब तैयार हुए फूल गोभी के क्रीमी गरमा-गरम सूप को बाउल में निकालें और ऊपर से क्रीम या हरा धनिया डालकर सर्व करें.
- ठंड के दिनों में ये टेस्टी सूप आपके लिए बहुत बेस्ट है. इसे पीने के बाद आप इसे दोबारा जरूर बनाना चाहेंगे.
यह भी पढ़ें: Palak Matar Soup: ठंड में शरीर को गर्म रखने के लिए बनाएं गरमा-गरम पालक मटर सूप
यह भी पढ़ें: Lemon Coriander Vegetable Soup Recipe: घर पर आसानी से बनाएं फ्लेवरफुल लेमन कोरिएंडर वेजिटेबल सूप
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Priya Gupta
प्रिया गुप्ता प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह झारखंड बीट पर काम कर रही हैं, जहां वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल बीट पर काम कर चुकी हैं, जहां उन्होंने हेल्थ, रेसिपी, मेहंदी डिजाइन और फैशन से जुड़ी खबरों पर काम किया. इसके अलावा, उन्होंने नेशनल प्रिंटर और लोकल चैनलों में भी काम किया है. उन्होंने ग्रेजुएशन की पढ़ाई डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से और मास्टर की पढ़ाई एमिटी यूनिवर्सिटी झारखंड से पूरी की है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










