Corn Flour Methi Chilla: नाश्ते में झटपट बनाएं कॉर्न फ्लोर मेथी चीला, खाने में लगेगा बहुत टेस्टी

Corn Flour Methi Chilla (AI IMAGE)
Corn Flour Methi Chilla: मेथी के पत्ते से बनाना चाहते हैं टेस्टी नाश्ता तो आज हम आपको इस आर्टिकल में मक्के के आटे में मेथी के पत्ते को मिलाकर चीला बनाने की रेसिपी बताएंगे. आइए जानते हैं इसे बनाने का आसान तरीका.
Corn Flour Methi Chilla: सर्दियों का मौसम आते ही बाजार में हरे मेथी के पत्ते बिकने लगते हैं. साथ ही ठंड के मौसम में हम मक्के के आटे से रोटी बनाकर जरूर खाते हैं. ऐसे में अगर आप मेथी के पत्ते से नाश्ते के लिए कुछ यूनिक बनाना चाहते हैं तो आज हम आपको बताने जा रहे हैं कॉर्न फ्लोर और मेथी के पत्ते से चीला बनाने की रेसिपी. इसे आप कम समय में आसानी से तैयार कर सकते हैं और इसका स्वाद खाने में बहुत ही लाजवाब भी लगता है.
कॉर्न फ्लोर मेथी चीला बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?
- मक्के का आटा – 1 कप
- बेसन – ½ कप
- हरी मटर – 2-3 चम्मच
- हरी मिर्च – 1-2 बारीक कटी हुई
- मेथी के पत्ते – 1 कप (धोकर बारीक काट लें)
- अदरक – 1 इंच टुकड़ा (कद्दूकस किया हुआ)
- लाल मिर्च पाउडर – आधा चम्मच
- हल्दी पाउडर – आधा चम्मच
- धनिया पाउडर – आधा चम्मच
- नमक – स्वादानुसार
- पानी – जरूरत अनुसार
- तेल – सेंकने के लिए
कॉर्न फ्लोर मेथी चीला बनाने की विधि क्या है?
- सबसे पहले आप एक बड़े बर्तन में मक्के का आटा और बेसन डालें. इसके बाद आप इसमें कटे हुए मेथी, हरी मिर्च, अदरक, मसाले और नमक डालकर अच्छी तरह मिलाएं.
- अब आप इसमें धीरे-धीरे पानी डालकर गाढ़ा बैटर तैयार कर लें. ध्यान रखें इसे ज्यादा गीला न होने दें.
- अब गैस में तवा गर्म करें फिर इसमें आप हल्का तेल लगाएं. तवा गर्म हो जाने के बाद चीला का तैयार हुआ घोल चम्मच की मदद से तवे में गोल आकार में फैलाएं. इसे धीमी आंच पर दोनों तरफ से सेंक लें.
- सारे घोल से आप इसी तरफ चीला पका लें. अब तैयार हुए चीला को प्लेट में निकालर दही, चटनी या सब्जी के साथ सर्व करें.
यह भी पढ़ें: Chana Dal-Pyaz Chilla: ब्रेकफास्ट में दें नया ट्विस्ट, ढोकला और वड़ा नहीं, बनाएं चना दाल-प्याज चीला
यह भी पढ़ें: Lauki-Suji Chilla Recipe: सुबह की टेंशन खत्म, आज ही ट्राई करें झटपट बनने वाली लौकी-सूजी चीला की रेसिपी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By प्रिया गुप्ता
प्रिया गुप्ता पिछले एक साल से प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










