Children's Day Special Tutti Frutti Cake Recipe: खुशी से झूम उठेंगे बच्चे, बाल दिवस के दिन रंग-बिरंगा टूटी-फ्रूटी केक बनाकर करें सरप्राइज
Published by : Priya Gupta Updated At : 13 Nov 2025 1:17 PM
Children's Day Special Tutti Frutti Cake Recipe (AI image)
Children's Day Special Tutti Frutti Cake Recipe: हर पेरेंट्स अपने बच्चों को खुश देखना चाहते हैं. ऐसे में कल बाल दिवस भी हैं इस खास मौके के लिए आप बच्चों को घर पर ही रंग-बिरंगा टूटी-फ्रूटी केक बनाकर सरप्राइज दे सकते हैं.
Children’s Day Special Tutti Frutti Cake Recipe: कल यानी 14 नवंबर को बाल दिवस पूरे देश में उत्साह के साथ मनाया जाएगा. इस दिन स्कूल हो या ट्यूशन हर टीचर्स बच्चों के लिए केक काटते हैं. बाल दिवस के दिन जब बच्चे स्कूल से घर आते हैं तब हर पेरेंट्स बच्चों को सरप्राइज देने के लिए कुछ स्पेशल करना चाहते हैं. बच्चे को खुश करने के लिए अगर आप भी कुछ प्लान कर रहे हैं तो आप आपने हाथों से बच्चों के लिए रंग-बिरंगा टूटी फ्रूटी केक तैयार कर सकते हैं. टूटी फ्रूटी केक देखकर हर बच्चा बाल दिवस के दिन खुशी से नाचने लगेगा. आइए जानते हैं इस आर्टिकल में बाल दिवस के दिन बच्चों के लिए रंग-बिरंगा टूटी फ्रूटी केक बनाने की रेसिपी.
टूटी फ्रूटी केक बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?
- टूटी फ्रूटी – 1 कप या आधा कप
- दही – आधा कप
- दूध – आधा कप
- मैदा – 1 कप
- बेकिंग पाउडर – 1 चम्मच
- नमक – आधा छोटा चम्मच
- चीनी – आधा कप
- तेल – आधा कप
- वनीला एसेंस – 1 चम्मच
- सजाने के लिए चॉकलेट, क्रीम या टूटी फ्रूटी
यह भी पढ़ें: Children’s Day Special Chocolate Cake: बाल दिवस पर बनाएं बच्चों का फेवरेट चॉकलेट केक, बिना ओवन के भी बनेगा सॉफ्ट
यह भी पढ़ें: Bread Pizza Recipe For Kids: बच्चे खाएंगे बड़े चाव से, इस तरह बनाएं रंग-बिरंगी सब्जी डालकर ब्रेड पिज्जा
टूटी फ्रूटी केक बनाने की विधि क्या है?
- सबसे पहले एक बर्तन में मैदा, बेकिंग पाउडर और नमक छानकर रखें. फिर अब दूसरे बर्तन में चीनी, दूध, तेल, दही और वनीला एसेंस डालकर मिक्स करें. इसके बाद दोनों बर्तन में बनाया हुआ मिश्रण को मिलाकर एक बैटर तैयार कर लें.
- अब गैस में हल्के आंच पर कड़ाही गर्म करें, कड़ाही के ऊपर केक का स्टेंड रखें और 20 मिनट के लिए छोड़ दें.
- अब केक टिन में हल्का तेल ग्रीस करें और तैयार हुआ केक का बैटर डालकर गर्म कड़ाही के स्टेंड में रखकर ढक्कन बंद कर दें.
- इसे धीमी आंच पर 30-45 मिनट के लिए बेक होने दें. इसके बाद आप इसे टूथपिक डालकर चेक करें अगर केक साफ लगे तो ये बनकर तैयार है.
- तैयार हुए केक को निकालकर ठंडा होने दें. इसके बाद ऊपर से इसमें क्रीम का लेयर बनाएं और टूटी फ्रूटी या चॉकलेट से सजाएं.
- अब तैयार है आपका बाल दिवस स्पेशल टूटी फ्रूटी केक.
यह भी पढ़ें: Children’s Day Special Cup Cake Recipe: बाल दिवस के खास मौके पर बच्चों को दें स्पेशल ट्रीट, बनाएं उनका फेवरेट कप केक
यह भी पढ़ें: Children’s Day Special Snacks Idea: बाल दिवस पर बच्चों के लिए झटपट बनाएं ये मजेदार स्नैकस, बच्चें हो जाएंगे खुश
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Priya Gupta
प्रिया गुप्ता प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह झारखंड बीट पर काम कर रही हैं, जहां वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल बीट पर काम कर चुकी हैं, जहां उन्होंने हेल्थ, रेसिपी, मेहंदी डिजाइन और फैशन से जुड़ी खबरों पर काम किया. इसके अलावा, उन्होंने नेशनल प्रिंटर और लोकल चैनलों में भी काम किया है. उन्होंने ग्रेजुएशन की पढ़ाई डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से और मास्टर की पढ़ाई एमिटी यूनिवर्सिटी झारखंड से पूरी की है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










