Children’s Day Special Cup Cake Recipe: बाल दिवस के खास मौके पर बच्चों को दें स्पेशल ट्रीट, बनाएं उनका फेवरेट कप केक

Updated:
विज्ञापन
Children's Day Special Cup Cake Recipe

Children’s Day Special Cup Cake Recipe (AI image)

Children’s Day Special Cup Cake Recipe: 14 नवंबर को पूरे देश में बाल दिवस धूमधाम से मनाया जाएगा. ऐसे में अगर आप अपने बच्चों को खुश करना चाहते हैं तो इस खास मौके पर बनाएं उनका फेवरेट कप केक.

विज्ञापन

Children’s Day Special Cup Cake Recipe: हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी बाल दिवस 14 नवंबर को मनाया जाएगा. इस दिन हर माता-पिता और शिक्षक बच्चों को खुश करने के लिए कुछ स्पेशल करना चाहते हैं. बाल दिवस को खास बनाने के लिए अगर आप भी बच्चों के लिए कुछ अलग करना चाहते हैं जो उनको हमेशा याद रहे, तो अपने हाथों से बनाएं उनका फेवरेट कप केक. बच्चे केक का नाम सुनकर बहुत खुश होते हैं इसलिए आज हम आपको इस आर्टिकल में बाल दिवस स्पेशल कप केक बनाने के बारे में बताएंगे. 

कप केक बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?

कप केक बनाने के लिए

  • मैदा – 1 कप
  • बेकिंग पाउडर – 1 चम्मच 
  • कोको पाउडर – आधा कप
  • बेकिंग सोडा – आधा चम्मच 
  • चीनी (पिसी हुई) – आधा कप
  • बटर (या तेल) – आधा कप
  • दूध – आधा कप
  • वनीला एसेंस – 1 चम्मच 
  • नींबू का रस / सिरका – 1 चम्मच 

सजावट के लिए

  • चॉकलेट चिप्स / स्प्रिंकल्स – सजावट के लिए

यह भी पढ़ें: Children’s Day Special Chocolate Cake: बाल दिवस पर बनाएं बच्चों का फेवरेट चॉकलेट केक, बिना ओवन के भी बनेगा सॉफ्ट

यह भी पढ़ें: Children’s Day Celebration Ideas: बच्चों के चेहरे में मुस्कान लाने के लिए ऐसे मनाएं बाल दिवस, जानें बेस्ट सेलिब्रेशन आइडियाज

यह भी पढ़ें: Children’s Day Special Snacks Idea: बाल दिवस पर बच्चों के लिए झटपट बनाएं ये मजेदार स्नैकस, बच्चें हो जाएंगे खुश

कप केक बनाने की विधि क्या है?

  • सबसे पहले एक बाउल में मक्खन और चीनी डालकर अच्छे से फेंटें. अब इसमें दूध और वनीला एसेंस डालकर अच्छे से मिलाएं. 
  • इसके बाद दूसरे बाउल में मैदा, बेकिंग पाउडर, कोको पाउडर और बेकिंग सोडा को छान लें. इसके बाद दूध वाले मिश्रण में डालकर अच्छे से मिलाएं. इसे कुछ देर ढककर छोड़ दें. 
  • इसके बाद ओवन को 180°C पर पहले से गरम करें. फिर कप केक मोल्ड में पेपर कप रखें और उसमें तैयार हुआ बैटर डालें. 
  • इसे 10-15 मिनट के लिए बेक करें. इसके बाद इसे निकालकर चॉकलेट चिप्स / स्प्रिंकल्स से सजाएं.

यह भी पढ़ें: Children’s Day Gift Ideas: बच्चे हो जाएंगे खुश, बाल दिवस के खास मौके पर दें ये गिफ्ट, हमेशा रहेगा याद 

यह भी पढ़ें: Vanilla Cake Recipe: खास मौके पर बनाएं, बिना अंडे का बेकरी जैसा सॉफ्ट और स्पंजी वनीला केक

विज्ञापन
प्रिया गुप्ता

लेखक के बारे में

By प्रिया गुप्ता

प्रिया गुप्ता पिछले एक साल से प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola