Chhath Puja Thekua Recipe: छठ महापर्व पर ऐसे बनाएं ठेकुआ प्रसाद, यहां जानें बनाने की विधि

Updated:
विज्ञापन
Chhath Puja Thekua Recipe: छठ महापर्व पर ऐसे बनाएं ठेकुआ प्रसाद, यहां जानें बनाने की विधि

Chhath Puja Thekua Recipe: ठेकुआ के बिना छठ पूजा अधूरी होती है. ठेकुआ छठ माई का पसंदीदा पकवान है. ठेकुआ को बाद में प्रसाद के रूप में बांटा जाता है. तो आइए आज हम आपको बताते हैं ‘खस्ता ठेकुआ’ बनाने की आसान रेसिपी. इस रेसिपी से आप घर पर ही स्वादिष्ट ‘खस्ता ठेकुआ’ बना सकते हैं.

विज्ञापन

Chhath Puja Thekua Recipe: चार दिन के छठ महापर्व की शुरूआत 28 अक्टूबर से हो रही है. छठ पूजा का प्रसाद का काफी  महत्व होता है.  इसमें फल से लेकर सब्जी तक भोग में छठ मैया को अर्पित किया जाता है. लेकिन छठ का सबसे खास प्रसाद ठेकुआ होता है. ठेकुआ के बिना छठ पूजा अधूरी होती है. ठेकुआ छठ माई का पसंदीदा पकवान है. ठेकुआ को बाद में प्रसाद के रूप में बांटा जाता है. तो आइए आज हम आपको बताते हैं ‘खस्ता ठेकुआ’ बनाने की आसान रेसिपी. इस रेसिपी से आप घर पर ही स्वादिष्ट ‘खस्ता ठेकुआ’ बना सकते हैं.

ठेकुआ बनाने के लिए सामग्री

गेहूं का आटा – 500 ग्राम
गुड़ – 250 ग्राम
घी – तलने के लिए
इलायची कुटी हुई- 10
नारियल – 1 कप (कद्दूकस किया हुआ)

ठेकुआ बनाने की विधि

छठ के प्रसाद में ठेकुआ बनाने के लिए सबसे पहले गुड़ को छोटे-छोटे टुकड़ों में तोड़ लें. इसके बाद एक बड़े बर्तन में 1 कप पानी और गुड़ मिलाकर उसे उबाल आने तक पकाएं. इसके बाद गुड़ की चाशनी को छानकर गेंहू के आंटे में अच्छी तरह से मिला दें. अब आटे में कूटी इलायची और नारियल का बुरादा डालकर मिक्स करें. इसके बाद पानी की मदद से टाइट आंटा गूंथ लें. इसके बाद इस आंटे की छोटी-छोटी लोई बनाकर हाथ से मसल कर हल्का दबा दें. अब कढ़ाई में घी डालकर गर्म करके ठेकुआ तल लें. जब यह गोल्डन रंग का हो जाएं तो उसे कढ़ाई से बाहर निकाल लें. आपका छठ का प्रसाद ठेकुआ बनकर तैयार है.

धीमी आंच पर सेंके

  • ठेकुआ को सेकना सबसे अहम है. इसे मीडियम आंच पर कढ़ाही में घी या तेल में डालें और धीमा आंच पर सेंके. तभी ये अंदर तक सिकेंगे.

  • इस समय सावधानी रखें क्योंकि इस समय ठेकुआ बहुत मुलायम होते हैं और बहुत जल्दी टूटते हैं.

  • उलट-पलटकर सेंक लें और धीमे से आंच से उतारें.

  • जब ये ठंडे हो जाएंगे तो खुद-ब-खुद क्रिस्प हो जाएंगे. अब इन्हें एयर टाइट डिब्बे में स्टोर कर लें.

विज्ञापन
शौर्य पुंज

लेखक के बारे में

By शौर्य पुंज

मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola