Chhath Puja 2022, Kharna Prasad Recipe: ऐसे बनाएं छठ के खरना पूजा की गुड़ की खीर का प्रसाद
Published by : Shaurya Punj Updated At : 29 Oct 2022 1:02 PM
Chhath Puja 2022, Kharna Prasad Recipe: छठ पर्व (Chhath Parva) के दूसरे दिन महिलाएं खरना के साथ निर्जला व्रत रखती हैं. खरना (Kharna) में गुड़ और चावल की खीर ‘रसिया’ बनाकर भोग लगाया जाता है. तो आइए बिना देर किए जान लेते हैं छठी मईया को प्रसन्न करने के लिए प्रसाद में कैसे बनाएं गुड़ की खीर.
Chhath Puja 2022, Kharna Prasad Recipe: छठ पर्व की शुरूआत हो चुकी है. 4 दिनों तक चलने वाले इस पर्व में डूबते और उगते सूर्य को अर्घ दिया जाता है. छठ पर्व पर सूर्यदेव का पूजन कर उन्हें अर्घ्य दिया जाता है. छठ पर्व (Chhath Parva) के दूसरे दिन महिलाएं खरना के साथ निर्जला व्रत रखती हैं. खरना (Kharna) में गुड़ और चावल की खीर ‘रसिया’ बनाकर भोग लगाया जाता है. ये खीर सेहत के लिए फायदेमंद होने के साथ-साथ काफी स्वादिष्ट भी होती है. तो आइए बिना देर किए जान लेते हैं छठी मईया को प्रसन्न करने के लिए प्रसाद में कैसे बनाएं गुड़ की खीर.
चावल-आधा कप (व्रत वाले)
गुड़-150 ग्राम
दूध-1 लीटर
बादाम-2 चम्मच (बारीक कटा हुआ)
काजू-2 चम्मच (बारीक कटा हुआ)
किशमिश-2 चम्मच (बारीक कटा हुआ)
इलायची पाउडर-1 चम्मच
-
रसियाव बनाने के लिए सबसे पहले गुड़ को बारीक तोड़ लें. इसके बाद मेवे को बारीक काट लें.
-
इसके बाद चावल धोकर 2 घंटा भिगोकर रख दें.
-
अब गैस पर बड़ा बर्तन रख दें और उसमें दूध डालें.
-
इसके बाद जब दूध में उबाल आ जाएं तो इसमें चावल डाल दें.
-
फिर गैस का आंच कम करके इसे चलाते रहें.
-
फिर थोड़ी देर बाद 2 चम्मच पानी और गुड़ डालकर इसे गर्म होने दें.
-
जब गुड़ी खीर में मिल जाएं तो गैस बंद कर दें.
-
ऊपर से मेवा डालकर इसे मिक्स कर दें.
-
आखिर में गुड़ को छलनी से छानकर इसे खीर में मिला दें.
-
आपकी गुड़ की खीर यानी रसियाव तैयार है.
वैसे तो यह त्योहार मुख्य तौर पर बिहार (Bihar), झारखंड (Jharkhand) और पूर्वी उत्तर (Eastern Uttar Pradesh) प्रदेश में मनाया जाता है. छठ में प्रकृति की पूजा की जाती है और व्रती उगते और डूबते डुए सूर्य को अर्घ्य देकर उनकी आराधना करती हैं. यह त्योहार दिवाली के 6 दिन बाद मनाया जाता है.
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की prabhatkhabar.com पुष्टि नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










