ePaper

Chandra Grahan 2022 Date: इस दिन लगेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण, जानें सही तारीख, सूतक काल, समय और स्थान

Updated at : 06 May 2022 12:01 PM (IST)
विज्ञापन
Chandra Grahan 2022 Date: इस दिन लगेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण, जानें सही तारीख, सूतक काल, समय और स्थान

Chandra Grahan 2022 Date: हिन्दू पंचांग के अनुसार, साल 2022 में दो चंद्र ग्रहण लगेंगे. ज्योतिष के अनुसार, साल 2022 में लगने वाले दोनों ही चंद्र ग्रहण पूर्ण चंद्र ग्रहण होंगे.

विज्ञापन

Chandra Grahan 2022 Date: वैज्ञानिक दृष्टि से देखा जाए तो चंद्र ग्रहण एक खगोलीय घटना है. साइंस के अनुसार जब चंद्रमा पृथ्वी की छाया से गुजरता है यानि जब सूर्य और चांद के बीच में पृथ्वी आ जाती है और चंद्रमा पर सूर्य का प्रकाश पड़ना बंद हो जाता है तो उस स्थिति को चंद्र ग्रहण कहते हैं. साल 2022 में यानी इस साल पहला चंद्र ग्रहण 16 मई 2022, दिन सोमवार को लगेगा. यह एक पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा. यह चंद्र ग्रहण किस-किस जगह पर दिखायी देगा. इस चंद्र ग्रहण के दौरान सूतक काल मान्य होगा या नहीं जानने के लिए आगे पढ़ें.

चंद्र ग्रहण का समय

भारतीय समय के अनुसार, चंद्र ग्रहण 16 मई को सुबह 08:59 बजे पर प्रारंभ होगा और सुबह 10:23 बजे समाप्त होगा. भारत में यह चंद्र ग्रहण नहीं देखा जा सकेगा और इसकी दृष्यता भारत में बिलकुल शून्य होगी. साथ ही इस ग्रहण का सूतक काल भी भारत में नहीं माना जाएगा. इस चंद्र ग्रहण का शुभ और अशुभ प्रभाव भी भारत में नहीं पड़ेगा.

इन जगहों पर दिखेगा चंद्र ग्रहण

साल 2022 का पहला चंद्र ग्रहण दक्षिणी-पश्चिमी यूरोप, दक्षिणी-पश्चिमी एशिया, अफ्रीका, उत्तर अमेरिका, दक्षिणी अमेरिका, प्रशांत महासागर, हिंद महासागर, अटलांटिक और अंटार्कटिका में पूर्ण रूप से दिखायी देगा और इस चंद्र ग्रहण का प्रभाव भारत में शून्य होगा. इसीलिए यहां इसका सूतककाल मान्य नहीं होगा.

इस दिन लगेगा साल का दूसरा चंद्र ग्रहण

साल का पहला चंद्र ग्रहण जहां 16 मई को लगेगा वहीं इस साल यानी 2022 का दूसरा चंद्र ग्रहण 8 नवंबर को लगेगा.

Also Read: Chandra Grahan 2022 Date And Time: कब है साल का पहला चंद्र ग्रहण? कहां, कैसे देख सकेंगें पूरी डिटेल जानें
ग्रहण के दौरान रखें इन बातों का ध्यान

  • चंद्र ग्रहण के दौरान भगवान के किसी भी मंत्र का जाप करना चाहिए.

  • चंद्र ग्रहण समाप्त होने के बाद स्नान करें.

  • चंद्र ग्रहण खत्म होने के बाद घर की साफ-सफाई करें.

  • ग्रहण खत्म होने के बाद घर में गंगाजल का छिड़काव करें.

  • सूतक काल में गर्भवती महिलाओं को घर के अंदर ही रहना चाहिए

  • ग्रहण के दौरान खाना बनाना और खाना वर्जित माना जाता है.

  • ग्रहण से पहले तुलसी के पत्तों को जल और भोजन में डाल दें.

  • ग्रहण के दौरान किसी नुकीली चीज का इस्तेमाल नहीं करते हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola