ePaper

Chandra Grahan 2022 Date And Time: कब है साल का पहला चंद्र ग्रहण? कहां, कैसे देख सकेंगें पूरी डिटेल जानें

Updated at : 04 May 2022 5:08 PM (IST)
विज्ञापन
Chandra Grahan 2022 Date And Time: कब है साल का पहला चंद्र ग्रहण? कहां, कैसे देख सकेंगें पूरी डिटेल जानें

Chandra Grahan 2022 Date And Time: इस साल का पहला चंद्र ग्रहण अमेरिका और अंटार्कटिका के अधिकांश हिस्सों के साथ-साथ यूरोप और अफ्रीका के पश्चिमी इलाकों और प्रशांत के पूर्वी हिस्से से दिखाई देगा.

विज्ञापन

chandra grahan 2022 date and time: साल का पहला चंद्र ग्रहण 15 मई को लगने वाला है. यह पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा. यह चंद्र ग्रहण समय क्षेत्र के आधार पर 15 मई की देर शाम और 16 मई की सुबह के बीच लगेगा. दुनिया भर के अधिकांश देशों के लोग इस खगोलीय घटना को देख सकेंगे. उल्लेखनीय है कि चंद्र ग्रहण सबसे खूबसूरत खगोलीय घटनाओं में से एक है जिसे देखने के लिए लोग अत्यंत उत्साहित रहते हैं. हालांकि चंद्र ग्रहण का धार्मिक महत्व भी माना जाता है.

चंद्र ग्रहण क्यों होता है?

चंद्र ग्रहण तब लगता है जब चंद्रमा पृथ्वी की छाया में आ जाता है, अर्थात पृथ्वी सूर्य और चंद्रमा के बीच आ जाती है. यह घटना पृथ्वी और चंद्रमा की कक्षाओं के कारण होती है. पूर्ण चंद्र ग्रहण तब होता है जब चंद्रमा पृथ्वी की छाया के सबसे अंधेरे भाग में प्रवेश करता है. आगामी 15 और 16 मई को होने वाला चंद्र ग्रहण 2022 पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा. इस साल के पहले चंद्र ग्रहण की दृश्यता समय क्षेत्र पर निर्भर करेगी.

भारत में साल का पहला चंद्र ग्रहण दिखेगा या नहीं ?

भारत में 2022 का पहला चंद्र ग्रहण नहीं दिखेगा. यह पूरे दक्षिण अमेरिका और उत्तरी अमेरिका के पूर्वी हिस्सों में दिखाई देगा.

चंद्र ग्रहण 2022 कहां दिखाई देगा?

चंद्र ग्रहण 2022 अमेरिका और अंटार्कटिका के अधिकांश हिस्सों के साथ-साथ यूरोप और अफ्रीका के पश्चिमी इलाकों और प्रशांत के पूर्वी हिस्से से दिखाई देगा. न्यूजीलैंड, मध्य पूर्व और पूर्वी यूरोप के स्काईवॉचर्स को भी पेनुमब्रल ग्रहण का अनुभव होगा, जिसके दौरान पृथ्वी की छाया का केवल किनारा चंद्रमा पर पड़ता है.

चंद्र ग्रहण 2022: दृश्यता का समय क्या है?

आंशिक चंद्र ग्रहण 15 मई को रात 10.27 बजे ईडीटी से शुरू होगा और 16 मई को दोपहर 12.11 बजे ईडीटी पर अधिकतम पहुंच जाएगा. चंद्र ग्रहण 2022 का समापन सुबह 1.54 बजे EDT में होगा.

15 मई रात 9:31 बजे- ET: पेनुमब्रल ग्रहण शुरू होगा, यह तब होता है जब पृथ्वी की छाया सबसे पहले चंद्रमा के सामने से गुजरती है.

15 मई रात 10:27 बजे- ET: आंशिक ग्रहण शुरू होगा इस समय चंद्रमा पृथ्वी की छाया के सबसे काले भाग में प्रवेश करेगा.

16 मई दोपहर 12:02 बजे ET: पूर्ण चंद्र ग्रहण! यह वह क्षण है जिसका सभी को इंतजार रहता है.

16 मई को दोपहर 12:53 बजे ईटी: पूर्ण ग्रहण का अंत.

16 मई को दोपहर 1:54 बजे ET: आंशिक ग्रहण की समाप्ति.

16 मई को दोपहर 2:52 बजे ET: उपच्छाया ग्रहण की समाप्ति. चंद्रमा वापस सामान्य हो जाएगा.

Also Read: Lunar Eclipse 2022: इस दिन लगने वाला है साल का पहला चंद्रग्रहण, जानिए तिथि और इससे जुड़ी खास बातें
चंद्र ग्रहण देखते समय सावधानी

चंद्र ग्रहण देखने के लिए आंखों की सुरक्षा की आवश्यकता है या नहीं जैसे प्रश्न मन में उठ रहे हैं तो जान लें कि सूर्य ग्रहण के विपरीत, आप बिना किसी सुरक्षा के चंद्र ग्रहण आसानी से देख सकते हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola