ePaper

Chanakya Niti: ऐसे पुरुषों पर जान छिड़कती हैं महिलाएं, बहुत जल्दी होती है फिदा

Updated at : 16 Feb 2025 3:18 PM (IST)
विज्ञापन
Chanakya Niti

Chanakya Niti

Chanakya Niti: चाणक्य नीति में महिला-पुरुष दोनों के गुणों और अवगुणों की बराबर बात की गई है. इन नीतियों को जो व्यक्ति अपने जीवन में अनुसरण कर लेता है, उसमें इंसान को समझने की परख विकसित हो जाता है.

विज्ञापन

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य अर्थशास्त्री होने के साथ-साथ कुशल रणनीतिकार और नीतिज्ञ भी थे. उन्होंने अपने जीवन के अनुभवों के आधार पर एक ग्रंथ की रचना की थी, जिसे चाणक्य नीति के नाम से जाना जाता है. इस ग्रंथ में उन्होंने राजनीति, समाज, शिक्षा धर्म और निजी जीवन से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की है. ये नीतियां व्यक्ति को जीवन जीने की कला सिखाने के साथ मार्गदर्शन भी करती हैं. चाणक्य नीति में महिला-पुरुष दोनों के गुणों और अवगुणों की बराबर बात की गई है. इन नीतियों को जो व्यक्ति अपने जीवन में अनुसरण कर लेता है, उसमें इंसान को समझने की परख विकसित हो जाता है. आचार्य चाणक्य ने पुरुषों के कुछ खास गुणों की बारे में बात की है, जो कि महिलाओं को बहुत पसंद आती हैं. जिन पुरुषों में ये गुण होते हैं, उनकी तरफ महिलाएं बहुत जल्दी आकर्षित होती हैं.

यह भी पढ़ें- Chanakya Niti: जितनी जल्दी हो सके इन 3 लोगों से बना लें दूरी, वरना बर्बाद हो जाएगी जिंदगी

यह भी पढ़ें- Chanakya Niti: पति के लिए सौभाग्यशाली साबित होती हैं ऐसी महिलाएं, घर बन जाता है स्वर्ग

जल्द पसंद आते हैं ऐसे पुरुष

चाणक्य नीति के मुताबिक, ईमानदार और मेहनती पुरुष की तरफ महिलाएं बहुत जल्द आकर्षित होती हैं, क्योंकि ऐसे पुरुष किसी भी रिश्ते में ईमानदार होते हैं. उन्हें सच्चाई के साथ जीवन जीना पसंद होता है. यही वजह है कि महिलाओं को ऐसे पुरुष बहुत जल्द पसंद आते हैं.

ऐसे पुरुषों पर फिदा होती हैं महिलाएं

आचार्य चाणक्य के अनुसार, महिलाओं को शांत और सरल स्वभाव वाले व्यक्ति बहुत जल्द पसंद आते हैं, क्योंकि ऐसे पुरुष कोई भी काम बहुत धैर्य के साथ करते हैं. किसी काम को करने के लिए सबसे पहले वे योजना बनाते हैं. इसी वजह से इनकी निर्णय लेने की क्षमता दूसरों से अलग होती है. इसके अलावा, महिलाएं सबसे पहले पुरुषों का व्यक्तित्व देखती हैं. जो पुरुष शानदार व्यक्तित्व के धनी होते हैं, उन पर महिलाएं बहुत जल्दी फिदा होती हैं.

महिलाओं में आती है हिम्मत

चाणक्य नीति के अनुसार, साहसी और निडर पुरुष की तरफ महिलाएं बहुत जल्द आकर्षित होती हैं, क्योंकि महिलाओं को वही पुरुष ज्यादा पसंद आते हैं, जो कि उनके आगे ढाल बनकर खड़े होते हैं. इसके अलावा, ऐसे पुरुषों के साथ रहने पर महिलाओं में खुद हिम्मत आने लगती है.

अहंकारी पुरुष नहीं आते पसंद

आचार्य चाणक्य कहते हैं कि महिलाओं को अहंकारी पुरुष बिल्कुल पसंद नहीं आते हैं. ऐसे में जो पुरुष रिश्ते को निभाने के लिए अपने अहंकार की भावना का त्याग करता है, उसे महिलाएं बहुत पसंद करती है. ऐसे पुरुषों पर महिलाएं बहुत जल्दी फिदा हो जाती हैं.

यह भी पढ़ें- Chanakya Niti: बुद्धिमान व्यक्ति इन 4 जगहों पर कभी नहीं बोलते, चुप रहने में ही होती है भलाई

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन
Shashank Baranwal

लेखक के बारे में

By Shashank Baranwal

जीवन का ज्ञान इलाहाबाद विश्वविद्यालय से, पेशे का ज्ञान MCU, भोपाल से. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के नेशनल डेस्क पर कार्य कर रहा हूँ. राजनीति पढ़ने, देखने और समझने का सिलसिला जारी है. खेल और लाइफस्टाइल की खबरें लिखने में भी दिलचस्पी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola