Chanakya Niti: सबकुछ होने के बावजूद ये लोग जीवन में हमेशा रहते हैं दुखी! क्या आप भी इनमें से हैं एक?

Edited by Saurabh Poddar
Updated:
विज्ञापन

किस तरह के लोग जीवन में हमेशा दुखी रहते हैं AI generated image

Chanakya Niti: चाणक्य नीति हमें सिखाती है कि सुख और दुख हमारे स्वभाव से तय होते हैं. कुछ लोग सब कुछ होने के बाद भी हमेशा दुखी रहते हैं, क्योंकि उनकी आदतें ही उनकी सबसे बड़ी दुश्मन बन जाती हैं. इस आर्टिकल में हम आपको 5 ऐसे लोगों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनका पूरा जीवन दुख और पछतावे में बीतता है.

विज्ञापन

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य को अपने समय के सबसे ज्ञानी और बुद्धिमान पुरुष के तौर पर भी जाना जाता है. वे सिर्फ एक महान शिक्षक ही नहीं थे बल्कि उन्हें मानव स्वभाव की भी गहरी समझ थी. मानवजाति को सही रास्ता दिखाने के लिए उन्होंने कई तरह की बातें कहीं थीं. उनकी कही गयी बातें आज के समय में भी हमें सही रास्ता दिखाने का काम करते हैं. चाणक्य का हमेशा से यह मानना रहा था कि जीवन में आने वाले सुख और दुख बाहरी हालातों की वजह से नहीं बल्कि हमारी ही आदतों और स्वभाव पर निर्भर करते हैं. कुछ ऐसे लोग भी हैं जिनके पास सबकुछ होने के बावजूद भी उन्हें जीवन में कभी सच्चा सुख नहीं मिल पाता. आज इस आर्टिकल में हम आपको इन्हीं लोहों के बारे में बताने जा रहे हैं जो जीवन के हर कदम में सिर्फ दुखी ही रहते हैं. भले ही इनके पास हर एक चीज मौजूद क्यों न हों ये लोग कभी भी खुश नहीं रह पाते हैं.

जो व्यक्ति हमेशा शिकायत करता है

आचार्य चाणक्य के अनुसार जो भी इंसान हर समय सिर्फ अपनी किस्मत, हालात या फिर दूसरों को दोष देने में ही लगा रहता है वह जीवन में कभी खुश नहीं रह सकता. इस तरह के लोग हर छोटी से छोटी चीज में निगेटिविटी खोज लेते हैं. इनकी हर चीज को लेकर शिकायत करने की आदत इन्हें मेंटली कमजोर बना देती है और इसी वजह से इस तरह के इंसान हर हालात में सिर्फ दुख ही महसूस करते हैं.

यह भी पढ़ें: Chanakya Niti: ये 5 आदतें दिला सकती है आपको समाज में सम्मान, जिंदगी बदलनी है तो जरूर जानें

जो जरूरत से ज्यादा लालची हो

चाणक्य नीति के अनुसार लालच एक ऐसी चीज है जो एक इंसान को जीवन में कभी भी संतुष्ट नहीं होने देता. चाणक्य कहते हैं कि जिस व्यक्ति को जितना मिलता है वह उससे भी ज्यादा पाने की इच्छा रखता है. हर एक चीज पाने की उसकी यह इच्छा उसे कभी चैन से जीने नहीं देती. चाणक्य कहते हैं कि पैसे, पद या फिर सम्मान की कोई सीमा नहीं होती है. अगर आप इनमें संतोष करना नहीं सीखते हैं तो जीवन में हमेशा दुखी ही रह जाएंगे.

जो अपने गुस्से पर कंट्रोल नहीं रख पाता

चाणक्य कहते हैं कि गुस्सा किसी भी इंसान का सबसे बड़ा दुश्मन साबित हो सकता है. उनके अनुसार जो भी इंसान छोटी से छोटी बातों पर भड़क जाता है वह कभी भी अपने रिश्तों, सम्मान और शांति को अपने पास नहीं रख पाता है. चाणक्य कहते हैं कि गुस्से में लिया गया एक गलत फैसला आपकी पूरी जिंदगी को दुखों से भर सकता है.

यह भी पढ़ें: Chanakya Niti: इन 3 चीजों को अपनाते ही बदल जाएगी आपकी जिंदगी! चुनौतियां हों या मुसीबतें कोई नहीं खींच पाएगा आपको पीछे

जो गलत संगति में रहता है

आचार्य चाणक्य ने किसी भी इंसान की संगति पर काफी गहरा जोर दिया है. वे कहते हैं जो भी इंसान हेमशा निगेटिव्, आलसी और गलत सोच रखने वालों के साथ रहता है उसकी खुद की सोच भी वैसी ही बनती चली जाती है. एक गलत संगति इंसान को सही रास्ते से भटका देती है जिस वजह से भी उसे अपना पूरा जीवन दुखी होकर बिताना पड़ता है.

जो समय और अवसर की कद्र नहीं करता

चाणक्य नीति के अनुसार समय से अधिक कीमती इंसान के लिए और कुछ भी नहीं है. अगर कोई व्यक्ति समय रहते सही फैसले नहीं लेता, तो वह जीवन में आने वाले हर अवसर को या तो गंवा देता है या फिर खो देता है. यह एक ऐसी गलती है जो किसी भी इंसान को जीवनभर पछताने के लिए मजबूर कर देती है. अगर आप समय और अवसर की कद्र नहीं करेंगे, तो आपका आने वाला जीवन दुख और भविष्य को लेकर डर के बीच ही बीतेगा.

यह भी पढ़ें: Chanakya Niti: आज लिए गए ये छोटे फैसले बदल देंगे आपकी पूरी जिंदगी, सफलता और सुख का राज छिपा है चाणक्य की इन नीतियों में

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola