Chanakya Niti: इंसान का मरते दम तक साथ निभाती हैं ये 4 चीजें, कठिन परिस्थितियों में नहीं छोड़ती साथ

Updated:
विज्ञापन

Chanakya Niti

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य इंसान के निजी संबंधों का जिक्र करते हुए कहते हैं कि कुछ चीजें इंसान का उम्र भर साथ देती हैं. इंसान मर जाता है लेकिन ये 4 चीजें उसका साथ नहीं छोड़ती हैं.

विज्ञापन

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य ने राजनीति, धर्म, समाज, अर्थ, शिक्षा और इंसान के निजी जीवन से जुड़ी कई बातें बताई हैं. चाणक्य नीति में लिखी गई बातें व्यक्ति को सही मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करती है. जो व्यक्ति इन बातों का अनुसरण करता है वह सामाजिक, राजनीतिक और व्यक्तिगत जीवन में सफलता की नई ऊंचाइयां हासिल करता है. चाणक्य नीति जीवन जीने की कला सिखाने के साथ पथ प्रदर्शक का काम भी करती है. आचार्य चाणक्य इंसान के निजी संबंधों का जिक्र करते हुए कहते हैं कि कुछ चीजें इंसान का उम्र भर साथ देती हैं. इंसान मर जाता है लेकिन ये 4 चीजें उसका साथ नहीं छोड़ती हैं. ऐसे में आइए जानते हैं ये कौन सी चीजें हैं.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Chanakya Niti: इंसान को कहीं का नहीं छोड़ती ये आदतें, जिंदगी की रेस में रह जाते हैं पीछे

यह भी पढ़ें- Chanakya Niti: चाणक्य की नजर में ऐसे इंसान होते हैं जानवर, जानिए लक्षण

  • आचार्य चाणक्य के मुताबिक, इंसान का सबसे अच्छा मित्र ज्ञान होता है. यह व्यक्ति के साथ जन्म लेता है और मरते दम तक साथ निभाता है. चाणक्य बताते हैं कि जो इंसान घर से, अपनों से दूर रहता है, उसका सिर्फ एक साथी ज्ञान होता है. यह इंसान के जीवन के अंतिम समय तक साथ निभाता है.
  • चाणक्य नीति के अनुसार, जिस इंसान का स्वास्थ्य खराब हो उसका सिर्फ एक सच्चा दोस्त दवाई होती है. बीमारी में इंसान को सिर्फ दवा ही ठीक कर सकता है. कभी-कभी ऐसा होता है कि इंसान मर जाता है लेकिन दवा नहीं छोड़ पाता है.
  • आचार्य चाणक्य बताते हैं कि इंसान के लिए धर्म सर्वोपरि होता है. धर्म इंसान का आखिरी वक्त तक साथ देता है. ऐसे में इंसान धर्म के अनुसार जैसे काम करता है उसी के हिसाब से ही इंसान को पाप-पुण्य मिलता है.
  • आचार्य चाणक्य के कहते हैं कि इंसान की सबसे अच्छा मित्र कोई होता है तो वह उसकी पत्नी होती है. पत्नी इंसान का आखिरी वक्त तक साथ निभाती हैं. कर्तव्यनिष्ठ और धर्मपरायण स्त्रियां चाहे जैसी भी स्थिति हो अपने पति का साथ नहीं छोड़ती हैं. ऐसी स्त्रियां कठिन परिस्थितियों में पति की ढाल और ताकत बनती है.

यह भी पढ़ें- Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य ने बताया महिला का स्वभाव जानने का आसान तरीका

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola