ePaper

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य ने बताया महिला का स्वभाव जानने का आसान तरीका

Updated at : 03 Jan 2025 3:14 PM (IST)
विज्ञापन
Chanakya Niti

Chanakya Niti

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य कहते हैं कि महिलाओं के शरीर की बनावट से उनके व्यक्तित्व और व्यवहार को आसानी से समझा जा सकता है.

विज्ञापन

Chanakya Niti: अक्सर स्त्रियों के स्वभाव और व्यक्तित्व को समझना एक मुश्किल भरा काम होता है. स्त्रियां किस वक्त खुश हैं और किस वक्त दुखी हैं यह इंसान के समझने से परे है. यह माना जाता है कि जो इंसान स्त्रियों को समझने की काबिलियत रखता है वह हर मुश्किल को हल कर सकता है. हालांकि आचार्य चाणक्य ने अपनी नीति शास्त्र में कुछ बातें बताई हैं. जिनके जरिए स्त्रियों को आसानी से समझा जा सकता है. महिलाओं की शरीर की बनावट उनके व्यक्तित्व और व्यवहार को समझने में मदद करने का काम करते हैं.

यह भी पढ़ें- Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य ने बताया मोक्ष प्राप्ति का राज, जानें आप भी

यह भी पढ़ें- Chanakya Niti: जिंदगी में सफल होने के लिए क्या छोड़ना बेहतर है? आचार्य चाणक्य ने बताया

छोटी गर्दन वाली महिलाएं

आचार्य चाणक्य के अनुसार, जो स्त्रियां छोटी गर्दन वाली होती हैं, वह फैसले नहीं ले पाती है. ऐसी स्त्रियां निर्णय लेने में कमजोर साबित होती हैं. ऐसी स्त्रियां अपने हर फैसले के लिए दूसरों पर निर्भर होती हैं.

धंसे गाल वाली महिलाएं

चाणक्य की नीति के मुताबिक , ऐसी स्त्रियां जिनके गाल धंसे हुए होते हैं, उन्हें भविष्य में सफलता के मौके मिलते हैं. ऐसी स्त्रियां आकर्षक होती हैं. हालांकि उनका स्वभाव मध्यम ही होता है.

लंबी गर्दन वाली महिलाएं

आचार्य चाणक्य के मुताबिक, ऐसी स्त्रियां जिनकी गर्दन चार अंगुल से ज्यादा लंबी होती है वह परिवार के लिए अशुभ मानी जाती है. ऐसे में यह कहा जाता है कि इन स्त्रियों से दूरी बनाकर रखनी चाहिए.

बड़े दांतों वाली महिलाएं

चाणक्य नीति में बताया गया है कि जिन स्त्रियों की दांत बड़े, चौड़े और मोटे होते हैं उनका सारा जीवन संघर्ष में बीतता है. ऐसी स्त्रियां कभी भी खुशहाल जीवन नहीं जी पाती हैं.

आलसी स्वभाव वाली महिलाएं

जो स्त्रियां स्वभाव से आलसी होती हैं वह अपने काम में कभी सफल नहीं हो पाती है. उन्हें घर में प्रेम तो मिलता है लेकिन मन मुताबिक काम नहीं कर पाने के कारण समाज में सम्मान नहीं रह जाता है.  

कानों पर बाल हो

चाणक्य ने बताया है कि जिन स्त्रियों के कान पर बाल होते हैं, वह स्वभाव से झगड़ालू, घमंडी और आक्रामक होती हैं. इन महिलाओं के कारण घरों में अक्सर तनाव और विवाद होता रहता है.

यह भी पढ़ें- Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य की इन बातों का रखें ध्यान, जीवन में चढ़ेंते रहेंगे सफलता की सीढ़ियां

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन
Shashank Baranwal

लेखक के बारे में

By Shashank Baranwal

जीवन का ज्ञान इलाहाबाद विश्वविद्यालय से, पेशे का ज्ञान MCU, भोपाल से. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के नेशनल डेस्क पर कार्य कर रहा हूँ. राजनीति पढ़ने, देखने और समझने का सिलसिला जारी है. खेल और लाइफस्टाइल की खबरें लिखने में भी दिलचस्पी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola