Chanakya Niti: बच्चों को ये 4 बातें जरूर सिखाएं, वरना होगा पछतावा

Updated at : 06 Sep 2025 9:14 AM (IST)
विज्ञापन
Chanakya Niti

Chanakya Niti

Chanakya Niti : क्या आप जानते हैं बच्चों की परवरिश में सिर्फ लाड़-प्यार ही नहीं, सही संस्कार भी जरूरी हैं. चाणक्य के अनुसार अगर आपने बच्चों को ये 4 बातें नहीं सिखाईं, तो बड़ा होकर पछताना पक्का है. जानिए कौन-सी हैं वो खास बातें.

विज्ञापन

Chanakya Niti: चाणक्य नीति जीवन के हर पहलू को छूती है और सही दिशा दिखाती है. खासकर बच्चों की परवरिश में चाणक्य की बातें बेहद कारगर साबित होती हैं. अगर शुरू से ही बच्चों को अच्छे संस्कार और सही सोच दी जाए, तो वे भविष्य में सफल और जिम्मेदार इंसान बनते हैं. चाणक्य का मानना था कि बच्चे को छोटी उम्र में ही सही आदतें और मूल्य सिखाने चाहिए. वरना बड़े होकर माता-पिता को पछताना पड़ सकता है. आइए जानते हैं वो 4 बातें जो हर बच्चे को जरूर सिखानी चाहिए.

Chanakya Niti: सच बोलने की आदत

चाणक्य कहते हैं कि झूठ इंसान की सबसे बड़ी कमजोरी है. अगर बच्चा सच बोलना सीख ले, तो उसका आत्मविश्वास और भरोसा दोनों बढ़ते हैं. सच बोलने वाला बच्चा न केवल परिवार बल्कि समाज में भी सम्मान पाता है. इसलिए शुरू से ही बच्चों को सच बोलने की आदत डालनी चाहिए.

Chanakya Niti: समय की कीमत समझाना

समय सबसे बड़ा धन है, जिसे एक बार खोने पर वापस नहीं पाया जा सकता. चाणक्य के अनुसार बच्चे को समय की कद्र करना सिखाना बेहद जरूरी है. पढ़ाई, खेल और आराम. हर काम का सही समय तय करने की आदत बच्चों के भविष्य को सुनहरा बनाती है.

ये भी पढ़ें: Chanakya Niti: दोस्ती और दुश्मनी पहचानने का फॉर्मूला, जो आज भी काम का है

ये भी पढ़ें: Chanakya Niti: जिंदगी में क्यों मिलते हैं धोखे ? आचार्य चाणक्य ने बताई असली वजह

Chanakya Niti: बड़ों का सम्मान करना

सम्मान देना और लेना दोनों ही जीवन की बुनियादी सीख हैं. चाणक्य का मानना था कि जो बच्चा बड़ों का आदर करता है, वह समाज में हमेशा ऊंचा स्थान पाता है. बच्चों को शुरुआत से ही माता-पिता, गुरु और बड़े-बुजुर्गों का सम्मान करना सिखाना चाहिए.

Chanakya Niti: मेहनत का महत्व

बिना मेहनत के कोई सफलता नहीं मिलती. चाणक्य नीति में मेहनत को सबसे बड़ा हथियार बताया गया है. बच्चों को सिखाना जरूरी है कि मेहनत और लगन से ही जीवन में तरक्की संभव है. आसान रास्ते से मिलने वाली चीजें टिकती नहीं, लेकिन मेहनत का फल हमेशा मीठा होता है.

ये भी पढ़ें: Chanakya Niti: पैसों की तंगी से छुटकारा चाहते हैं? अपनाएं ये 3 बातें

ये भी पढ़ें: Chanakya Niti: रिश्ते क्यों बिगड़ते हैं? चाणक्य नीति देती है चौंकाने वाला जवाब

ये भी पढ़ें: Chanakya Niti: धन, ज्ञान और सफलता के लिए याद रखें ये 5 अनमोल बातें

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन
Shubhra Laxmi

लेखक के बारे में

By Shubhra Laxmi

शुभ्रा लक्ष्मी लाइफस्टाइल और हेल्थ राइटर हैं। प्रभात खबर के साथ एक साल से जुड़ाव। हेल्थ, फैशन, फूड और न्यूमरोलॉजी में गहरी रुचि। इमोशनल डेप्थ और मोटिवेशनल इनसाइट्स के साथ लिखने का शौक।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola