ePaper

Chanakya Niti: क्या आपने अपने बच्चों को सिखाई ये चीजें? अगर नहीं, तो आप हैं उनके सबसे बड़े दुश्मन

Updated at : 12 Jun 2025 8:00 PM (IST)
विज्ञापन
chanakya niti on parenting

AI Generated Image

Chanakya Niti: आज हम आपको चाणक्य नीति में बताई गयी कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें हर माता-पिता को अपने बच्चों को सिखानी चाहिए. अगर आप अपने बच्चों को ये चीजें नहीं सिखाते हैं तो आप उनके सबसे बड़े दुश्मन माने जाते हैं.

विज्ञापन

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य, जिन्हें कौटिल्य या विष्णुगुप्त के नाम से भी जाना जाता है. भारत के प्राचीनतम और सबसे प्रभावशाली विद्वानों में से एक थे. वे न केवल एक महान अर्थशास्त्री, शिक्षक और कूटनीतिज्ञ थे, बल्कि उन्होंने ‘चाणक्य नीति’ नामक ग्रंथ के माध्यम से जीवन के हर पहलू को सरल, सटीक और प्रभावशाली तरीके से समझाया है. अपनी चाणक्य नीति में आचार्य चाणक्य ने माता-पिता के लिए भी कुछ जरूरी बातें कही हैं. अपनी नीति में उन्होंने कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताया है जिन्हें हर पैरेंट को अपने बच्चों को जरूर सिखाना चाहिए. जब कोई माता-पिता अपने बच्चों को ये चीजें नहीं सिखाता है तो वे ही अपने बच्चों के सबसे बड़े दुश्मन साबित होते हैं. तो चलिए इन बातों के बारे में विस्तार से जानते हैं.

आलस का त्याग करना

हर माता-पिता की यह जिम्मेदारी होती है कि वे अपने बच्चों को आलस से दूर रहने की शिक्षा दें. ऐसा इसलिए है क्योंकि आलस को ही मनुष्य का सबसे बड़ा दुश्मन बताया गया है. आचार्य चाणक्य का कहना है कि बच्चे आलस से दूर रहे इसके लिए यह काफी जरूरी हो जाता है कि उनके माता-पिता खुद भी उनके सामने एक्टिव रहें. जब आप एक्टिव रहते हैं तो आपके बच्चे भी यही चीज सीखते हैं.

ये भी पढ़ें: Chanakya Niti: सामने वाला आपकी बार-बार कर रहा है बेइज्जती? इस तरह हमेशा के लिए बंद कर दें उसका मुंह

ये भी पढ़ें: ये भी पढ़ें: Chanakya Niti: शिक्षा भी इन लोगों को नहीं बना सकती बुद्धिमान, आखिर चाणक्य ने क्यों कही यह बात?

विनम्रता के साथ सच्चाई का महत्व

आचार्य चाणक्य के अनुसार हर माता-पिता को बचपन में ही अपने बच्चों को सच्चाई के साथ विनम्रता की सीख देनी चाहिए. इस तरह की चीजें बच्चे बचपन में ही सही तरीके से सीख पाते हैं. जब आप अपने बच्चे को सच्ची और विनम्रता की सीख नहीं देते हैं तो उसका आने वाला समय काफी बुरे हालातों में बीतता है.

सभी की इज्जत करना

अगर आपके घर पर छोटे बच्चे हैं तो माता-पिता होने के नाते यह आपकी जिम्मेदारी है कि आप उन्हें सभी की इज्जत करना सिखाएं. जब आप अपने बच्चे को दूसरों की इज्जत करना नहीं सिखाते हैं तो ऐसे में जीवन में आगे चलकर दुनिया के सामने उसकी भी काफी बेइज्जती होती है. जो दूसरों की इज्जत नहीं करते दुनिया के सामने उनकी और उनके परिवार की भी बेइज्जती होती है.

ये भी पढ़ें: Chanakya Niti: इन लोगों को पीठ पीछे सभी बुलाते हैं मूर्ख, कोई नहीं करता इज्जत

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola