ePaper

Chanakya Niti: इस तरह के लोगों को समाज में माना जाता है सबसे बुरा, साथ रहने वाले हो जाते हैं बर्बाद

Updated at : 13 Nov 2024 1:51 PM (IST)
विज्ञापन
Chanakya Niti

Chanakya Niti

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य ने अपनी नीतियों में कुछ ऐसे लोगों का जिक्र किया है जिन्हें समाज में सबसे बुरा माना जाता है. इस तरह के लोगों से आपको हमेशा दूरी बनाकर रखनी चाहिए.

विज्ञापन

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य के बारे में शायद ही कोई ऐसा हो जो कि न जानता हो. इन्हें बीसवीं सदी के सबसे ज्ञानी और विद्वान व्यक्ति के तौर पर भी जाना जाता है. बता दें आचार्य चाणक्य ने अपने जीवन में काल में कई नीतियों की रचना की जिसे आज के समय में चाणक्य नीति के नाम से भी जाना जाता है. इन नीतियों में उन्होंने मनुष्य जाति की भलाई के लिए कई तरह की बातें बताईं. जानकारों की अगर मानें तो अगर कोई भी चाणक्य नीति में बताई गयी बातों का पालन करता है तो ऐसे में उसे एक सफल और समृद्ध जीवन मिलने की संभावना काफी ज्यादा बढ़ जाती है. वहीं, इन नीतियों के विपरीत जाकर काम करने से कई बार आप मुसीबतों में भी फंस सकते है. आज इस आर्टिकल में हम आपको चाणक्य नीति में बताये गए उन लोगों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें समाज में सबसे बुरे व्यक्ति के तौर पर जाना जाता है.

अपनी गलती न मानने वाले

चाणक्य नीति के अनुसार जो लोग अपनी गलतियां नहीं मानते हैं उन्हें समाज में सबसे बुरा माना जाता है. इस तरह के लोगों से आपको जितनी जल्दी हो सके दूरी बना लेनी चाहिए.

Also Read: Chanakya Niti: करोड़ों के साम्राज्य को मिट्टी में मिला देती हैं आपकी ये आदतें, सड़क पर रहने को हो जाते हैं मजबूर

Also Read: Chanakya Niti: इन जगहों पर चुप रहने वाला कहलाता है बेवकूफ, आवाज उठाने में ही है भलाई

दूसरों का अपमान करने वाले

आचार्य चाणक्य के अनुसार जो भी लोग किसी अन्य का अपमान करते हैं या फिर उन्हें बुरा भला कहते हैं उन्हें समाज में सबसे बुरे इंसानों की श्रेणी में रखा गया है. इस तरह के लोगों से आपको भी दूरी बनाकर रखनी चाहिए.

बेईमान लोग

चाणक्य नीति के अनुसार आपको इस तरह के लोगों से दूरी बनाकर रखनी चाहिए जो बेईमान प्रवृत्ति के होते हैं. इस तरह के लोगों को समाज में सबसे बुरा माना जाता है क्योंकि ये अपने फायदे के लिए आपको कभी भी धोखा दे सकते हैं.

Also Read: Chanakya Niti: देखते ही देखते इस तरह के लोग हो जाते हैं अमीर, हर कदम पर मिलती है सफलता

बिना सोचे समझे बोलने वाले

आचार्य चाणक्य के अनुसार जो भी लोग बिना सोचे-समझे अपना मुंह खोलते हैं या फिर कुछ भी कुछ भी बोल देते हैं उन्हें समाज में काफी बुरा माना जाता है. इस तरह के लोगों से आपको जितना हो सके दूर रहना चाहिए. इस तरह के लोग आपको मुसबित में फंसा सकते हैं.

चापलूसी करने वाले

समाज कभी उस तरह के इंसान की इज्जत नहीं करता या फिर उन्हें अच्छा नहीं मानता जो दूसरों की चापलूसी करते हैं. इस तरह के चापलूस लोग आपको कभी भी धोखा दे सकते हैं. अगर आप किसी ऐसे इंसान को जानते हैं जिसे चापलूसी करना पसंद हो तो आपको उनसे तुरंत दूर हो जाना चाहिए.

Also Read: Chankya Niti: पत्नी की इन आदतों की वजह से घर पर नहीं रहती सुख-शांति, पूरे परिवार का होता है नाश

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर बेस्ड है. प्रभात खबर किसी भी तरह से इनकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola