ePaper

Chanakya Niti: अगर आपमें नहीं ये हैं गुण तो कभी खुश नहीं रहेगा आपका परिवार, जानें

Updated at : 03 Nov 2024 2:34 PM (IST)
विज्ञापन
Chanakya Niti: अगर आपमें नहीं ये हैं गुण तो कभी खुश नहीं रहेगा आपका परिवार, जानें

Chanakya Niti: आज हम आपको घर के मुखिया की कुछ ऐसी खूबियों के बारे में बताने जा रहे हैं जो अगर उसमें न हों तो उसका परिवार कभी खुशहाली से नहीं जी सकता है.

विज्ञापन

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य के बारे में शायद ही कोई ऐसा हो जो कि न जानता हो. इन्हें बीसवीं सदी के सबसे ज्ञानी और विद्वान पुरुष के तौर पर भी जाना जाता है. आचार्य चाणक्य ने अपने जीवनकाल में कई तरह की नीतियों की रचना की थी. इन नीतियों के बारे में कहा जाता है कि अगर कोई भी इनका पालन सही तरीके से करता है तो ऐसे में उसे एक सफल और समृद्ध जीवन जीने का मौका मिल सकता है. वहीं, जब इन नियमों का उल्लंघन किया जाता है तो आपको जीवन में कई तरह की परेशानियों का भी सामना करना पड़ सकता है. आचार्य चाणक्य ने अपनी नीतियों में परिवार के मुखिया में होने वाले कुछ जरुरी गुणों की भी चर्चा की है और बताया है कि अगर किसी भी परिवार के मुखिया में ये गुण न हों तो ऐसे में उसका परिवार कभी सुखी, खुश और समृद्ध नहीं रह सकता है. वहीं, जब घर के मुखिया में ये गुण होते है तो उसका परिवार मजबूत होने के साथ ही काफी खुश भी रहता है. तो चलिए परिवार के मुखिया के इन्हीं गुणों के बारे में जानते हैं.

बेकार के खर्चों को रोकने का गुण

परिवार का जो मुखिया होता है उसी के ऊपर परिवार के सभी मुसीबतों से बचाकर रखने की जिम्मेदारी होती है. जब परिवार पर कोई भी मुसीबत आती है तो ऐसे में उसका हल निकालने की जिम्मेदारी भी मुखिया पर ही होती है. परिवार पर किसी भी तरह की समस्या न आये या फिर अगर आ भी गयी तो इससे परिवार को बाहर निकाल पाने के लिए मुखिया में यह गुण जरूर हो कि वह पैसों की बचत करना जानता हो. उसे पता होना चाहिए कि आखिर पैसों को सही तरीके से खर्च कहां किया जाना चाहिए. केवल यहीं नहीं, उसे अपने परिवार के सदस्यों को भी बेकार में पैसे खर्च करने से रोकना आना चाहिए. एक मुखिया को आमदनी के हिसाब से खर्च करना आना चाहिए और इसी आमदनी से पैसों की बचत करना भी आना चाहिए.

Also Read: Chanakya Niti: किस तरह के पुरुषों पर जान छिड़कती हैं महिलाएं? चाणक्य नीति में है जवाब

Also Read: Chanakya Niti: भूलकर भी किसी को न बताएं ये 5 बातें, छुपाकर रखने में है भलाई

सही फैसले लेना का गुण

अगर आप एक परिवार को संभाल रहे हैं या फिर परिवार के मुखिया है तो ऐसे में यह काफी जरूरी हो जाता है कि आपको कठिन से कठिन हालातों में भी सही फैसला लेना आता हो. परिवार के मुखिया को हर समय कई तरह के कठिन और अहम फैसले लेने पड़ सकते हैं. जब भी परिवार का मुखिया कोई निर्णय लेता है तो उसे इस बात का खास ख्याल रखना पड़ता है कि उसके फैसले से परिवार के किसी भी सदस्य को हानि न पहुंचे. मुखिया के फैसले से सभी सहमत और खुश हों इस बात की जिम्मेदारी भी उसी पर होती है.

भेदभाव न करें

घर के मुखिये में यह गुण जरूर हो कि वह परिवार के सभी सदस्यों को समान नजरों से देखता हो और किसी को भी लेकर उसके मन में कोई भेदभाव न हों. जब भी वह परिवार के लिए कोई नियम बनाता है तो उसे इस बात का ख्याल रखना चाहिए कि ये नियम सभी पर बराबर लागू हों. केवल यहीं नहीं न नियमों और कानून को भी सभी एक तरीके से उसका पालन भी करें.

डिसिप्लीन का ख्याल

अगर आप चाहते हैं कि आपका परिवार तरक्की करे और आगे बढ़े तो ऐसे में यह और भी ज्यादा जरूरी हो जाता है कि आप और आपका परिवार अनुशाशन में रहे और उसका पालन भी करे. ऐसे में परिवार के मुखिया की यह जिम्मेदारी होती है कि वह खुद भी अनुशाशन में रहें और सभी को अनुशाशन का पालन करना भी सिखाएं.

Also Read: Chanakya Niti: रंक को भी राजा बना देंगे चाणक्य नीति में बताये गए ये उपाय, अमीर होने में नहीं लगेगी देर

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर बेस्ड है. प्रभात खबर किसी भी तरह से इनकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola