ePaper

Chanakya Niti: दुनिया पर करेंगे राज अगर मान ली चाणक्य की ये बातें, जीवन के हर कदम पर मिलेगी सफलता

Updated at : 26 Jun 2025 10:13 PM (IST)
विज्ञापन
chanakya niti

AI Generated Image

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य ने अपनी नीतियों में कुछ ऐसी बातों का जिक्र किया है जिनका अगर आप ख्याल रखते हैं तो जीवन के हर कदम पर आपको सिर्फ सफलता ही सफलता मिलने वाली है. आज हम आपको इन्हीं नीतियों के बारे में बताने जा रहे हैं.

विज्ञापन

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य को अपने समय से सबसे ज्ञानी और विद्वान व्यक्ति के तौर पर भी जाना जाता है. लोग इन्हें अक्सर कौटिल्य या फिर विष्णुगुप्त के नाम से भी जानते है. भारत के प्राचीनतम और सबसे प्रभावशाली विद्वानों में से एक थे. वे न केवल एक महान अर्थशास्त्री, शिक्षक और कूटनीतिज्ञ थे, बल्कि उन्होंने ‘चाणक्य नीति’ नामक ग्रंथ के माध्यम से जीवन के हर पहलू को सरल, सटीक और प्रभावशाली तरीके से समझाया है. आचार्य चाणक्य के अपनी नीतियों में कुछ ऐसी बातों का भी जिक्र किया है जिनका अगर आप ख्याल रखते हैं तो आपको जीवन के हर कदम पर सिर्फ सफलता ही मिलती है. जब आप चाणक्य नीति की इन बातों को मान लेते हैं और जीवन में अपनाते हैं तो आप में दुनिया पर राज करने की क्षमता आ जाती है. तो चलिए इनके बारे में विस्तार से जानते हैं.

समय रहते आलस का कर दें त्याग

आचार्य चाणक्य के अनुसार अगर आप जीवन में सफलता पाना चाहते हैं तो ऐसे में आपको सबसे पहले आलस का त्याग कर देना चाहिए. आलस को इंसान का सबसे बड़ा दुश्मन माना जाता है जिस वजह से आप इससे जितनी जल्दी छुटकारा पा लेते हैं आपके लिए उतना ही बेहतर और फायदेमंद है. जिस दिन आप आलस पर जीत हासिल कर लेते हैं सफलता के द्वार उसी दिन से आपके लिए खुल जाते हैं.

ये भी पढ़ें: Chanakya Niti: किसी में आपकी बेइज्जती करने की नहीं होगी ताकत, गांठ बांध लें चाणक्य की ये बातें

ये भी पढ़ें: Chanakya Niti: सामने वाला आपकी बार-बार कर रहा है बेइज्जती? इस तरह हमेशा के लिए बंद कर दें उसका मुंह

आपके इरादों में होनी चाहिए मजबूती

चाणक्य नीति के अनुसार अगर किसी को इंसान को जीवन में सफलता चाहिए और उसे दुनिया पर राज करना है तो उसके इरादों में मजबूती होनी चाहिए. अपने इरादों के प्रति उसे अडिग रहना चाहिए और साथ ही अपनी पूरी ताकत से लक्ष्य के तरफ बढ़ना चाहिए. जब आप ऐसा करते हैं तो आपको जीवन के हर कदम पर सफलता मिलनी शुरू हो जाती है.

सही लोगों के साथ रिश्ता रखना

आचार्य चाणक्य के अनुसार अगर आप जीवन में सफलता पाना चाहते हैं तो आपको इस बात का खास ख्याल रखना चाहिए कि आप किसके साथ उठ-बैठ रहे हैं या फिर आप रिश्ता किन लोगों के साथ रखते हैं. जब आप सही लोगों के साथ रिश्ता रखते हैं तो वे आपको सही रास्ता दिखाते हैं वहीं, जब आप गलत लोगों की संगति में रहते हैं तो आपकी जिंदगी भी उनके चक्कर में बर्बाद होती है. जब आप गलत लोगों के साथ रहते हैं तो आपको जीवन में सिर्फ मुसीबतों से ही जूझना पड़ता है.

ये भी पढ़ें: Chanakya Niti: इन चीजों की वजह से दुनिया के सामने झुक जाता है आपका सिर, हर कदम पर होती है बेइज्जती

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola