Chanakya Niti: इन जगहों से भाग जाने वाला इंसान कहलाता है बुद्धिमान, सुखद जीवन जीने का मिलता है अवसर

Updated:
विज्ञापन
chanakya niti

AI Generated image

Chanakya Niti: आज हम आपको कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां से आचार्य चाणक्य ने आपको भाग जाने की सलाह दी है. जब आप इन जगहों से भाग जाते हैं तो आपको एक सुखद जीवन जीने का मौका मिलता है.

विज्ञापन

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य को अपने समय से सबसे ज्ञानी व्यक्ति के तौर पर भी जाना जाता था. अपने जीवनकाल के दौरान इन्होंने कई तरह की नीतियों की रचना की जिन्हें बाद में हम सभी चाणक्य नीति के नाम से भी जानने लगे. अपनी नीतियों में चाणक्य ने कई तरह की बातों पर खुलकर चर्चा की है. आचार्य चाणक्य ने अपनी इन्हीं नीतियों में कुछ ऐसी जगहों का भी जिक्र किया है जहां से आपको जितनी जल्दी हो सके निकल जाना चाहिए या फिर भाग जाना चाहिए. जब आप इन जगहों से भाग जाते हैं तो लोग आपको एक समझदार व्यक्ति के तौर पर देखना शुरू कर देते हैं. केवल यहीं नहीं इन जगहों से समय रहते जो इंसान भाग निकलता है उसे एक बेहतर और खुशहाल जीवन जीने का भी मौका मिल सकता है. तो चलिए इन जगहों के बारे में विस्तार से जानते हैं.

जहां हो रहे हों दंगे

आचार्य चाणक्य के अनुसार आपको वैसी किसी भी जगह पर नहीं रुकना चाहिए जहां पर दंगे हो रहे हों या फिर दंगे होने का खतरा हो. अगर आप इन जगहों से समय रहते नहीं निकल जाते हैं तो आपके लिए मुसीबतें बढ़ सकती है.

ये भी पढ़ें: Chanakya Niti: चाणक्य की इन बातों को सीख लिया तो रातों-रात बदल जाएगी किस्मत, जीवन के हर कदम पर मिलने लगेगी सफलता

ये भी पढ़ें: Chanakya Niti: अगर आपमें हैं ये गुण तो समाज आपको कहेगा मूर्ख, जल्दी सुधार

जब आप पर हो रहा हो हमला

आचार्य चाणक्य के अनुसार अगर आपका दुश्मन आप पर हमला करने के लिए आगे बढ़ रहा है या फिर आ रहा है और आप खुद की रक्षा उस समय करने के लिए सक्षम नहीं हैं तो यहां से भी आपको जितनी जल्दी हो सके भाग निकलना चाहिए. आप अगर चाहें तो बदला बाद में भी ले सकते हैं.

खाने-पीने की चीजों को लेकर संकट

चाणक्य नीति के अनुसार आपको उस तरह की किसी भी जगह से तुरंत भाग निकलना चाहिए जहां पर खाने-पीने की चीजों को लेकर समस्या हो या फिर भुखमरी के हालात बने हुए हों.

अपराधी से सामना होने पर

आचार्य चाणक्य के अनुसार अगर आपके सामने एक अपराधी आयकर खड़ा हो जाए या फिर आपसे बात करने आए तो आपको वहां से भाग निकलना चाहिए. इस तरह के लोगों से बात करना या फिर उनके सामने खड़ा भी रहना सुरक्षित नहीं होता है.

ये भी पढ़ें: Chanakya Niti: शिक्षा भी इन लोगों को नहीं बना सकती बुद्धिमान, आखिर चाणक्य ने क्यों कही यह बात?

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन
सौरभ पोद्दार

लेखक के बारे में

By सौरभ पोद्दार

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola