Carrot and Ginger Juice Benefits: ग्लोइंग स्किन से लेकर वजन घटाने तक, गाजर और अदरक का जूस आपकी सेहत के लिए वरदान

Edited by Saurabh Poddar
Updated:
विज्ञापन

AI generated image

Carrot and Ginger Juice Benefits: अगर आप गाजर और अदरक के जूस का सेवन नहीं करते हैं तो आपको आज से ही इसका सेवन करना शुरू कर देना चाहिए. इसका सेवन आपके सेहत को कई तरह से फायदा पहुंचा सकता है.

विज्ञापन

Carrot and Ginger Juice Benefits: गाजर और अदरक दोनों ही पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं और जब इनका जूस बनाकर पिया जाता है, तो यह शरीर को कई अद्भुत फायदे देता है. यह न केवल इम्यून सिस्टम को मजबूत करता है बल्कि स्किन, डाइजेशन और वेट लॉस में भी मदद करता है. आइए जानते हैं गाजर और अदरक के जूस पीने के प्रमुख फायदे.

इम्यूनिटी बूस्ट करता है

गाजर में बीटा-कैरोटीन और विटामिन-ए होता है, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है. अदरक में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं जो सर्दी-खांसी से बचाते हैं. अगर आपकी इम्युनिटी वीक है तो ऐसे में आपको इसका सेवन जरूर करना चाहिए.

ये भी पढ़ें: Health Tips: आधे से ज्यादा लोग नहीं जानते नींबू पानी पीने का सही समय, क्या आपको है पता?

ये भी पढ़ें: Summer Tips: गर्मयों में अब नहीं रहेगा लू लगने का खतरा, शरीर को ठंडा रखने के लिए डायट में शामिल करें ये चीजें

पाचन तंत्र को दुरुस्त करता है

अदरक गैस, अपच और पेट दर्द से राहत दिलाता है वहीं, गाजर में मौजूद फाइबर पेट साफ करने में सहायक होता है. अगर आपको डाइजेशन से जुड़ी समस्या रहती है तो आपको इसका सेवन जरूर करना चाहिए.

स्किन को बनाता है ग्लोइंग

गाजर और अदरक का जूस आपकी स्किन के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद हो सकता है. इस जूस में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स त्वचा को निखारते हैं और मुंहासों को कम करने में मदद करते हैं.

वजन घटाने में सहायक

अगर आप अपने बढ़े हुए वजन को घटाना चाहते हैं तो ऐसे में आपको गाजर और अदरक के जूस का सेवन करना चाहिए. कम कैलोरी वाला यह जूस भूख को नियंत्रित करता है और मेटाबोलिज्म को फास्ट करता है.

ये भी पढ़ें: Health Tips: इन बीमारियों में भूलकर भी न खाएं भिंडी, साइड इफेक्ट जानकर घूम जाएगा दिमाग

शरीर को करता है डिटॉक्स

गाजर और अदरक दोनों ही लिवर को साफ करने में मदद करते हैं, जिससे शरीर से टॉक्सिन्स बाहर निकलते हैं. इसके नियमित सेवन से आपको अपने सेहत में बदलाव होते साफ दिखाई देने लगेगा.

गाजर और अदरक का जूस कैसे बनाएं?

गाजर और अदरक का जूस बनाने के लिए आपको 2 मीडियम साइज के गाजर, 1 इंच अदरक का टुकड़ा, 1 नींबू का रस ऑप्शनल और थोड़े से पानी की जरूरत पड़ेगी. सबसे पहले गाजर और अदरक को अच्छे से धोकर काट लें. मिक्सर में थोड़ा पानी डालकर पीस लें. छानकर नींबू का रस मिलाएं और ताजा जूस पिएं. अब आपकी जूस बनकर तैयार है. अच्छे सेहत के लिए इस जूस का सेवन नियमित तौर पर करना शुरू कर दें.

ये भी पढ़ें: Benefits of Jamun: जामुन का सेवन इन लोगों के लिए वरदान, बाजार में दिखे तो खरीद लें

विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola