ePaper

Bread Omelette Sandwich: सुबह की भागदौड़ के लिए आसान रेसिपी, बनाएं ब्रेड ऑमलेट सैंडविच

Updated at : 08 Sep 2025 8:44 AM (IST)
विज्ञापन
bread omelette recipe

bread omelette recipe (AI Image)

Bread Omelette Sandwich: सुबह का समय सबसे भागदौड़ वाला होता है. हर किसी को जल्दी-जल्दी ऑफिस, कॉलेज या स्कूल के लिए निकलना होता है. ऐसे में आप जल्दी से ये ब्रेड ऑमलेट सैंडविच की रेसिपी को बना सकते हैं.

विज्ञापन

Bread Omelette Sandwich: अगर सुबह-सुबह जल्दी में स्वादिष्ट और पेट भरने वाला नाश्ता बनाना चाहते हैं तो आप ब्रेड ऑमलेट सैंडविच को ट्राई कर सकते हैं. ये नाश्ते के लिए एक परफेक्ट ऑप्शन है. इस डिश को आप आसनी से तैयार कर सकते हैं. बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को यह रेसिपी बहुत पसंद आती है. खासकर ऑफिस या स्कूल जाने से पहले यह झटपट तैयार हो जाती है और साथ ही पेट को लंबे समय तक भरा रखती है. कुरकुरी ब्रेड और अंदर से सॉफ्ट-फ्लफी ऑमलेट का स्वाद आपको बहुत पसंद आएगा. तो आइए जानते हैं इस आर्टिकल से इसकी आसान रेसिपी की विधि. 

ब्रेड ऑमलेट सैंडविच बनाने के लिए सामग्री 

  • ब्रेड स्लाइस- 2
  • अंडे- 2
  • प्याज- 1 बारीक कटा हुआ
  • टमाटर- 1 बारीक कटा हुआ
  • हरी मिर्च- 1 बारीक कटी हुई
  • हरा धनिया- 2 बड़े चम्मच कटा हुआ
  • नमक- स्वादानुसार
  • काली मिर्च- आधा छोटा चम्मच
  • मक्खन या तेल- 2 बड़े चम्मच
  • टोमैटो सॉस- 2 चम्मच

यह भी पढ़ें- Homemade Murmura Chivda: शाम की चाय के साथ ट्राई करें परफेक्ट मुरमुरा चिवड़ा, घर पर बनाएं कुरकुरा स्नैक

ब्रेड ऑमलेट सैंडविच बनाने की विधि (Bread Omelette Sandwich Recipe)

  • ब्रेड ऑमलेट सैंडविच रेसिपी बनाने के लिए सबसे पहले अंडों को एक बाउल में तोड़कर डालें और इसमें नमक, काली मिर्च, बारीक कटा हुआ प्याज, टमाटर, हरी मिर्च और हरा धनिया मिलाकर अच्छे से फेंट लें.
  • अब आप तवा को गर्म करें और थोड़ा सा तेल या मक्खन डालकर अंडे का मिश्रण इसमें डालें और इस मिश्रण को फैला दें.
  • आप हल्का सा फैला कर ऑमलेट को दोनों तरफ से गोल्डन ब्राउन होने तक सेक लें. जब ये पक जाए तब आप इसे निकाल कर रख लें.
  • अब ब्रेड स्लाइस पर हल्का मक्खन लगा लें. आप एक स्लाइस पर टोमैटो सॉस लगाएं, फिर उस पर ऑमलेट रखकर दूसरी ब्रेड से ढक दें. इसे दोनों साइड से सेंक लें. आपका ब्रेड ऑमलेट सैंडविच तैयार है. आप इसे बीच में से काटकर सॉस के साथ सर्व करें.

यह भी पढ़ें- Makhana Matar Curry: शाही स्वाद पाएं अब घर पर, रोटी-नान के साथ बनाएं मटर मखाना करी

यह भी पढ़ें- Murmura Upma Recipe: घर पर मिनटों में बनाएं स्पेशल मुरमुरा उपमा, इस तरीके से करें तैयार

विज्ञापन
Sweta Vaidya

लेखक के बारे में

By Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर में लाइफस्टाइल बीट के लिए कंटेंट लिखती हैं. वह पिछले एक साल से व्यंजन (Recipes), फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे विषयों पर लेख लिख रही हैं. उनका उद्देश्य पाठकों को रोजमर्रा की जिंदगी को आसान और स्टाइलिश बनाने के लिए प्रैक्टिकल टिप्स देना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola