Bizarre: जहरीले सांपों की कैसे करें पहचान? ये है आसान तरीका

Bizarre: सांप की बहुत सी प्रजातियां होती हैं जिसमें से कौन से सांप जहरीले हैं उसे पहचानना मुश्किल हो जाता हैं. इस स्टोरी में आप जानेंगे जहरीले सांपों को पहचानने के कुछ तरीके.
Bizarre: कई बार आपने अपने आसपास में लोगों को कहते सुना होगा कि किसी को सांप ने काट लिया हैं. ऐसा होने की वजह से लोगों में डर का माहौल बन जाता हैं. लोगों एक दूसरे से पूछने लग जाते हैं कि कहीं सांप जहरीला तो नहीं. ऐसे में अगर किसी जहरीले सांप ने काटा होगा तो उसे नजदीकी डॉक्टर से दिखाने की जरूरत पड़ सकती हैं. अगर आप जहरीले सांपों या बिना जहर वाले सांपों को पहचान नहीं कर पाते हैं तो इस आर्टिकल को पढ़ने के बाद आपको इनकी पहचान करने में काफी आसानी हो जाएगी. तो चलिए इन सभी निशानियों के बारे में डीटेल से जानते हैं.

जहरीले सांपों को पहचानने के तरीके
जहरीले सांप की पुतलियां
आप जहरीले सांपों को उनकी पुतलियां की मदद से पहचान सकते हैं. इनकी पुतलियां कटी हुई रहती हैं साथ ही इनका आकार अंडाकर रूप में होता हैं. यह दिखने में रंग में काली और आकार में पतली दिखाई देती हैं.

जहरीले सांप के सिर
आप सांपों की सिर की मदद से इन्हें पहचान सकते हैं. इनका सिर त्रिकोण आकार में होता हैं.

जहरीले सांप के सिर में छेद
कुछ जहरीले सांप ऐसे होते हैं जिनके सिर के ऊपर छेद होता हैं जो एक गड्ढा जैसा दिखता हैं. देखा जायें तो इनके मुंह के पास भी 2 गड्ढे होते हैं जिसकी मदद से वे अपने शिकार की खोज करते हैं.

बिना जहर के सांपों को पहचानने के तरीके
सांप की पुतलियां
कुछ सांप जो जहरीले नहीं होते हैं. इनकी आंखों की पुतलियां गोल रहती हैं.

सांप का सिर
अगर आप ध्यान से देखेंगे तो जो सांप जहरीले नहीं होते हैं उनका सिर गोलाकार में होता हैं.

सिर चपटा कर डराना
जो सांप जहरीले नहीं होते हैं वे अपने बचाव में सिर को चपटा कर व्यक्ति को डराने की कोशिश करते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By सौरभ पोद्दार
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










