स्वर्ग जैसा खूबसूरत है साउथ इंडिया का ये हिल स्टेशन, सितंबर महीने में घूमने के लिए परफेक्ट डेस्टिनेशन

hill-station
घूमना किसे पसंद नहीं है, ऐसे में अगर आप सितंबर के महीने में आप कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो ये खबर आपके लिए है. आप साउथ इंडिया के स्वर्ग जैसी जगहों का लुफ्त उठा सकते हैं.

वलपराई, तमिलनाडु
तमिलनाडु का ये आकर्षक हिल स्टेशन लगभग 3500 फीट की ऊंचाई पर स्थित है, और मानसून के मौसम में काफी हराभरा और स्वर्ग सा खूबसूरत लगता है. इसके घने जंगल, चाय के बागान, झरने, बहते हुए बांध और स्वच्छ हवा यहां आने वाले के लिए परफेक्ट डेस्टिनेशन में से एक है.

वायनाड, केरल
केरल का वायनाड काफी खूबसूरत जगह है. यहां मानसून के वक्त की बारिश इस जगह को और भी आकर्षक बना देती है. टूरिस्ट यहां आकर सफारी का मजा लेते हैं. जंगली हाथी यहां प्रचूर मात्रा में देखें जाते हैं. कुछ लोग घने जंगल में ट्रैंकिग करते भी दिखाई देते है.

ऊटी, तमिलनाडु
ऊटी नीलगिरि पहाड़ियों में स्थित है. मानसून के दौरान, यह स्थान चारों ओर हरियाली के बीच छुट्टियां मनाने के लिए परफेक्ट डेस्टिनेशन है. हनीमून मनाने वालों के लिए ये जगह काफी रोमांटिक है. हर साल यहां लाखों नये नवेले जोड़ियां आते हैं. यहां का टॉय ट्रेन लोगों को बहुत आकर्षित करती है.

कन्याकुमारी
भारत के दक्षिणी छोर पर स्थित, कन्याकुमारी में वैसे तो घूमने लायक कई सारी जगहे हैं. टूरिस्ट यहां आकर समंदर के साथ-साथ सूर्योदय, सूर्यास्त और चट्टानों से टकराती लहरों का मजा ले सकते हैं.

लक्षद्वीप
लक्षद्वीप एक बेहद खूबसूरत आइलैंड है, यहां जाने का सपना हर न्यूली वेड कपल का होता है. यहां का साफ पानी, सफेद रेत और समुद्र तट पर नारियल के पेड़, आपको काफी ज्यादा रोमांचित करेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










