Aloo Kachori Recipe: घर पर बनाएं स्वादिष्ट और कुरकुरी आलू कचौरी, मेहमान भी पूछेंगे रेसिपी

Updated at : 29 Jan 2026 7:57 AM (IST)
विज्ञापन
aloo kachauri

आलू कचौरी

Aloo Kachori Recipe: आलू कचौरी एक पारंपरिक और स्वादिष्ट भारतीय नाश्ता है, जिसे घर पर आसानी से बनाया जा सकता है. कुरकुरी कचौरी के अंदर मसालेदार आलू की भरावन इसे खास बनाती है. यह रेसिपी कम सामग्री में तैयार होती है और चाय के साथ खाने पर इसका स्वाद और भी बढ़ जाता है. नाश्ते या शाम की हल्की भूख के लिए आलू कचौरी एक बेहतरीन विकल्प है.

विज्ञापन

Aloo Kachori Recipe: आलू कचौरी एक ऐसा देसी स्नैक है जो देखते ही मुंह में पानी ला देता है. बाहर से क्रिस्पी, अंदर से मसालेदार आलू की भरावन बस एक बाइट और पूरा मूड सेट. यह खासतौर पर नाश्ते या शाम की चाय के साथ परफेक्ट ऑप्शन मानी जाती है. आज के लोगों को जो फूड चाहिए टेस्टी, फील-गुड और शेयर करने लायक आलू कचौरी उसमें फुल फिट बैठती है. न ज्यादा फैंसी, न ज़्यादा मेहनत वाली, बस सिंपल सी रेसिपी और धमाकेदार स्वाद. घर में पड़े आलू और थोड़े से मसालों से बनने वाली यह कचौरी हर उम्र के लोगों को पसंद आती है. चाहें तो इसे हरी चटनी, इमली की चटनी या दही के साथ खाएं हर कॉम्बिनेशन में इसका स्वाद अलग लेवल का लगता है. अगर आपको देसी खाने में ट्विस्ट पसंद है और आप कुछ ऐसा ट्राय करना चाहते हैं जो बजट-फ्रेंडली + सुपर टेस्टी हो, तो आलू कचौरी एकदम परफेक्ट चॉइस है. 

आलू कचौरी बनाने के लिए जरूरी सामान 

कचौरी के आटे के लिए:

  • मैदा – 2 कप
  • नमक – स्वादानुसार
  • अजवाइन – ½ छोटी चम्मच
  • घी या तेल – 2 छोटी चम्मच
  • पानी – जरूरत अनुसार

आलू की भरावन के लिए:

  • उबले आलू – 3–4 (मध्यम आकार)
  • हरी मिर्च – 1–2 (बारीक कटी)
    अदरक – 1 छोटी चम्मच (कद्दूकस किया हुआ)
  • धनिया पाउडर – 1 छोटी चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर – ½ छोटी चम्मच
  • गरम मसाला – ½ छोटी चम्मच
  • अमचूर पाउडर – ½ छोटी चम्मच
  • नमक – स्वादानुसार
  • हरा धनिया – 2 छोटी चम्मच (बारीक कटा)

कैसे बनाते हैं आलू कचौरी 

आटा गूंधें

एक परात में मैदा, नमक, अजवाइन और घी डालें. अब थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर नरम लेकिन टाइट आटा गूंध लें. आटे को ढककर 15 मिनट के लिए रख दें.

आलू की स्टफिंग तैयार करें

एक बाउल में उबले आलू मैश करें. अब इसमें हरी मिर्च, अदरक, सारे मसाले, नमक और हरा धनिया डालकर अच्छे से मिला लें. भरावन बिल्कुल स्वादिष्ट तैयार है 

कचौरी भरें

आटे की छोटी-छोटी लोइयां बना लें.  एक लोई को हल्का बेलें, बीच में 1–2 चम्मच आलू की स्टफिंग रखें.  किनारों को इकट्ठा करके बंद करें और हल्के हाथ से दबाकर कचौरी का आकार दें.

तलें कचौरियां

कढ़ाही में तेल गरम करें.  तेल मध्यम आंच पर हो. अब कचौरियां डालें और धीमी आंच पर पलट-पलट कर सुनहरी और कुरकुरी होने तक तलें.

परोसने का तरीका 

आप इन कचौरी को चाहें तो चाय के साथ या फिर हरी और लाल चटनी के साथ मेहमानों को खिला सकते हैं. 

यह भी पढ़ें: McD Style Chicken Puff Recipe: घर पर खाना है मैकडोनाल्ड स्टाइल चिकन पफ, तो अपनाएं ये आसान टिप्स 

यह भी पढ़ें: Dhaba Style Chicken Chilli Recipe: घर पर बनाएं मसालेदार ढाबा स्टाइल चिकन चिल्ली, ये रहा आसान तरीका

विज्ञापन
Prerna

लेखक के बारे में

By Prerna

मैं प्रेरणा प्रभा पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हूं. मैंने लगभग 3 साल ग्राउन्ड रिपोर्टिंग करके सरकार से जुड़े कई मुद्दों को उठाया है, इसके साथ ही कई और बड़ी खबरों को कवर किया है. अभी फिलहाल में प्रभात खबर के लाइफस्टाइल और हेल्थ के सेक्शन में खबरें लिखती हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जो भी पाठक लाइफस्टाइल और हेल्थ के बारे में कुछ खोज रहे हो उन्हें में वो खबरें सरल और आसान भाषा में लिख कर दे सकूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola