ePaper

Benefits of Sunflower Seeds: हार्ट अटैक से बचना चाहते हैं तो खाएं सूरजमुखी के बीज, कोलेस्ट्रॉल भी होगा कम

Updated at : 09 Jun 2023 1:16 PM (IST)
विज्ञापन
Benefits of Sunflower Seeds: हार्ट अटैक से बचना चाहते हैं तो खाएं सूरजमुखी के बीज, कोलेस्ट्रॉल भी होगा कम

Benefits of Sunflower Seeds: सूरजमुखी दुनिया के सबसे खूबसूरत फूलों में से एक है. यह न सिर्फ देखने में बेहद खूबसूरत है बल्कि सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद है. सूरजमुखी के फूलों के बीजों में कई ऐसे औषधीय गुण छिपे होते हैं, जो शरीर को कई तरह से फायदा पहुंचाने का काम कर सकता है आइए जानते हैं इसके फायदे-

विज्ञापन
undefined

Benefits of Sunflower Seeds: सूरजमुखी दुनिया के सबसे खूबसूरत फूलों में से एक है. यह न सिर्फ देखने में बेहद खूबसूरत है बल्कि सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद है. सूरजमुखी के फूलों के बीजों में कई ऐसे औषधीय गुण छिपे होते हैं, जिनके फायदे जानकर आप हैरान रह जाएंगे.

undefined

कई शोधकर्ता इस बीज के औषधीय गुणों के बारे में जान चुके हैं, जो शरीर को कई तरह से फायदा पहुंचाने का काम कर सकता है आइए जानते हैं इसके फायदे क्या- क्या है?

undefined

सूरजमुखी के बीज में एंटीऑक्सीडेंट और एंटीइंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं. इस बीज में फ्लेवोनॉयड्स, पॉलीअनसेचुरेटेड फैटी एसिड और विटामिन मौजूद होते हैं, जो दिल से जुड़ी बीमारियों से बचाने का काम करते हैं.

undefined

सूरजमुखी के बीजों के जरिए भी कोलेस्ट्रॉल के स्तर को नियंत्रित किया जा सकता है. इन बीजों में ओमेगा फैटी एसिड होता है जो रक्त वाहिकाओं के लिए फायदेमंद होता है. इससे हाई ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कोलेस्ट्रॉल बढ़ने का खतरा कम हो जाता है.

undefined

सूरजमुखी के बीजों का सेवन महिलाओं को स्तन कैंसर के खतरे को कम करने में मदद कर सकता है. सूरजमुखी के बीज में लिग्नन मौजूद होता है, जो सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है. लिग्नन एक प्रकार का पॉलीफेनोल है जो शरीर में एंटीऑक्सीडेंट के रूप में कार्य करता है.

undefined

सूरजमुखी के बीज आपके मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर रखने के लिए भी उपयोगी हो सकते हैं. इन बीजों में कैल्शियम और जिंक जैसे पोषक तत्व होते हैं, जो दिमाग के विकास में फायदेमंद हो सकते हैं.

undefined

सूरजमुखी के बीज में आयरन, जिंक और कैल्शियम मौजूद होता है, जो हड्डियों को स्वस्थ रखने में मदद कर सकता है. हड्डियां मजबूत होने से शरीर को ताकत भी मिलती है.

विज्ञापन
Bimla Kumari

लेखक के बारे में

By Bimla Kumari

I Bimla Kumari have been associated with journalism for the last 7 years. During this period, I have worked in digital media at Kashish News Ranchi, News 11 Bharat Ranchi and ETV Hyderabad. Currently, I work on education, lifestyle and religious news in digital media in Prabhat Khabar. Apart from this, I also do reporting with voice over and anchoring.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola