Skin Care Tips: डार्क सर्कल्स से हैं परेशान? जानिए बर्फ लगाने के जबरदस्त फायदे

Dark Circle Home Remedies
Skin Care Tips: आजकल की भागदौड़ भरी लाइफ में तनाव और नींद की कमी का असर चेहरे पर दिखता है, खासकर आंखों के नीचे काले घेरे होना. ऐसे में आज हम आपको इस लेख में डार्क सर्कल्स को कम करने के लिए बर्फ लगाने के फायदे के बारे में बताने जा रहे हैं.
Skin Care Tips: आज की रफ्तार भरी जिंदगी में, नींद की कमी, तनाव और लगातार स्क्रीन टाइम का सबसे पहला असर हमारे चेहरे पर दिखता है. खासकर आंखों के नीचे के काले घेरे (डार्क सर्कल्स) आ जाते हैं. ये न सिर्फ चेहरे की खूबसूरती को कम करते हैं, बल्कि थकान और बढ़ती उम्र का दिखाता है. ऐसे में अगर आप भी अपने इस समस्या से परेशान है, तो आज हम आपको इस आर्टिकल में डार्क सर्कल्स पर बर्फ लगाने के फायदे के बारे में बताने जा रहे हैं. इसे लगाना बहुत फायदेमंद होता है. चलिए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से.
डार्क सर्कल्स पर बर्फ लगाने के फायदे (Ice Cubes Benefits for Dark Circles)
ब्लड सर्कुलेशन
डार्क सर्कल्स पर बर्फ लगाने से ठंडक मिलती है और इससे सूजन भी कम होती है. साथ ही ये ब्लड फ्लो को भी बेहतर रखता है, जिससे आपकी आंखों की डार्कनेस हल्की हो सकती है.
सूजन कम होता है
सुबह उठने के बाद अक्सर आंखों में सूजन होती है. ऐसे में बर्फ से मालिश करने से तुरंत राहत मिलती है.
स्किन टाइट और फ्रेश लगती है
बर्फ लगाने से स्किन टोन बेहतर रहता है और थकी हुई आंखें फ्रेश दिखती हैं.
यह भी पढ़ें: Skin Care Tips: चेहरे पर बर्फ लगाने से मिलते हैं ये जबरदस्त फायदे
यह भी पढ़ें: Beauty Tips: काजल फैलने से हो रहा है चेहरा काला? तो आज ही अपनाएं ये ट्रिक्स
डार्क सर्कल्स पर Ice कैसे लगाएं?
- आइस क्यूब को किसी कॉटन कपड़े या रुमाल में लपेटें, फिर इसे अपने आंखों के नीचे की जगह पर हल्के हाथों से गोल घुमाएं.
- इसे एक जगह पर ज्यादा देर तक न रुकें. मसाज के बाद थोड़ा स मॉइस्चराइजर या आई क्रीम लगाएं.
- इसे सुबह लगाने से बहुत फायदा मिलता है.
डार्क सर्कल्स पर किस तरह बर्फ कैसे लगाएं?

- इसके लिए सबसे पहले 1 कप ग्रीन टी बनाएं और उसे ठंडा होने दें. फिर इसे बर्फ के ट्रे में डालें और फ्रीज करें. ग्रीन टी में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो डार्क सर्कल्स को कम करने में मदद करते हैं.
- डार्क सर्कल्स को कम करने के लिए सबसे पहले खीरे का रस निकालें और इसमें 1 चम्मच एलोवेरा जेल मिलाएं. फिर इसे आइस ट्रे में डालकर जमा लें. खीरा ठंडक देता है और एलोवेरा स्किन को रिपेयर करता है.
- गुलाब जल और कच्चे दूध के आइस क्यूब्स बनाना बहुत आसान होता है. इसके लिए 1 चम्मच गुलाब जल और 1 चम्मच कच्चा दूध अच्छी तरह मिलाएं और इस मिश्रण को आइस ट्रे में डालकर फ्रीजर में जमा लें. ये त्वचा को ब्राइट, सॉफ्ट और हाइड्रेटेड बनाता है, साथ ही स्किन टोन को भी बैलेंस करता है.
यह भी पढ़ें: Bridal Skin Care Juice: दुल्हन बनने से 7 दिन पहले पिएं ये हेल्दी जूस, चेहरा दिखने लगेगा चांद की तरह
Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Priya Gupta
प्रिया गुप्ता प्रभात खबर के लाइफस्टाइल बीट पर 1 साल से काम कर रही हैं. यहां वे हेल्थ, फैशन और भी ट्रेंड से जुड़ी आर्टिकल लिखती हैं. ये हर लेख को दिल से लिखती है, जो पाठकों को सिर्फ जानकारी नहीं, एक एहसास पहुंचा सकें.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




