ePaper

Beauty Tips: एक हफ्ते में चेहरे से गायब हो जाएंगी झाइयां, अपनाएं ये घरेलू नुस्खे

Updated at : 14 Jan 2025 10:21 AM (IST)
विज्ञापन
how to get rid of frackles

how to get rid of frackles

Beauty Tips: अगर आपके चेहरे पर झाइयां दिखाई देने लगी हैं तो आपको इन घरेलू नुस्खों को जरूर अपनाना चाहिए. इन्हें अपनाकर आप हफ्तेभर में झाइयों की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं.

विज्ञापन

Beauty Tips: हर किसी की यह चाहत होती है उसकी त्वचा हमेशा ही खूबसूरत और फ्रेश दिखाई दे. जब भी चेहरे पर किसी भी तरह के दाग-धब्बे या फिर झाइयां आती है तो ऐसे में इसका सीधा असर हमारे आत्मविश्वास पर पड़ता है. स्किन से जुडी प्रॉब्लम्स की अगर बात करें तो इनमें सबसे कॉमन है झाइयां. जब हमारे चेहरे पर झाइयां आ जाती है तो इसका असर हमारे माथे, नाक और गाल के आसपास सबसे ज्यादा दिखाई देने लगता है. कई बार इन्हें कम करने के लिए हम केमिकल बेस्ड प्रोडक्ट्स का भी इस्तेमाल कर लेते हैं जिस वजह से हमें कई तरह की अन्य समस्याओं से गुजरना पड़ जाता है. आज इस आर्टिकल में हम आपको बताने वाले हैं कि आखिर आप किस तरह से घरेलू नुस्खों को अपनाकर इस समस्या से छुटकारा पा सकते हैं. चलिए जानते हैं.

सनस्क्रीन का करें इस्तेमाल

अगर आप झाइयों की समस्या को कम करना चाहते हैं तो आपको घर से निकलने से पहले सनस्क्रीन का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए. जब आप सनस्क्रीन का इस्तेमाल अपने चेहरे पर करते हैं तो यह आपके चेहरे को सूर्य की हानिकारक यूवी किरणों से बचाकर रख पाता है. एक हायर एसपीएफ वाले सनस्क्रीन का चुनाव करें और इसे अपने चेहरे पर अच्छी तरह से लगा लें. चाहे धूप हो या फिर न हों, आपको इसका इस्तेमाल जरूर करना चाहिए.

ब्यूटी टिप्स से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरें यहां पढ़ें

ये भी पढ़ें: Beauty Tips: चेहरे अब नहीं बचेंगे एक भी दाग-धब्बे और मुंहासे, जानें छुटकारा पाने के आसान घरेलु नुस्खे

ये भी पढ़ें: Beauty Tips: टैनिंग से छुटकारा दिलाने में मदद करेगा नारियल का तेल, इस तरह इस्तेमाल करना फायदेमंद

जायफल का करें इस्तेमाल

झाइयों से छुटकारा पाने के लिए आप जायफल का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. इस नुस्खे को तैयार करने के लिए आपको आधा कप दूध ले लेना है और इसमें एक जायफल डाल देना है. इस दूध को अब आपको करीबन 5 से 7 मिनट तक उबाल लेना है. अब जायफल को दूध से बाहर निकाल ले और इसे अच्छी तरह से पीसकर इसमें जरूरत के अनुसार दूध मिला दें. जो पेस्ट तैयार होगा उसे अपनी झाइयों पर लगा लें. जब यह सूख जाए तो अपने चेहरे को अच्छी तरह से धो लें.

हल्दी और दूध का इस्तेमाल

आपकी त्वचा के लिए हल्दी को काफी ज्यादा फायदेमंद माना जाता है. कई स्किन प्रॉब्लम्स में इसका इस्तेमाल करने की सलाह दी जाती है. झाइयों से छुटकारा पाने के लिए भी आप हल्दी का इस्तेमाल कर सकते हैं. झाइयों से छुटकारा पाने के लिए आपको थोड़े से दूध में हल्दी डालकर एक गाढ़ा सा पेस्ट तैयार कर लेना है. अब इस पेस्ट को एक फेस मास्क के तौर पर पूरे चेहरे पर लगा लें. करीबन 20 से 30 मिनट बाद आपको अपने चेहरे को अच्छी तरह से पानी से धो लेना है.

ये भी पढ़ें: Beauty Tips: सर्दियों में भी आपकी त्वचा होगी चांद सी चमकदार, मुल्तानी मिट्टी के इस्तेमाल से होंगे ये फायदे

Disclaimer: हमारी खबरें जनसामान्य के लिए हितकारी हैं. लेकिन दवा या किसी मेडिकल सलाह को डॉक्टर से परामर्श के बाद ही लें.

विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola