ePaper

Beauty Tips : अब सपना नहीं है लंबे, रेशमी और काले बाल, जानिए सहजन की पत्तियों का कमाल

Updated at : 15 Oct 2023 5:28 PM (IST)
विज्ञापन
Beauty Tips : अब सपना नहीं है लंबे, रेशमी और काले बाल, जानिए सहजन की पत्तियों का  कमाल

Beauty Tips : लंबे, रेशमी और काले बाल, बस इतना ही कहना सुंदरता का परिचय देते हैं. लेकिन ऐसे बहुत सारे लोग हैं जो इसकी चाहत में कई हेयर प्रोड्क्ट यूज कर थक गए हैं. लेकिन परिणाम नहीं निकलने पर निराश हो जाते हैं लेकिन नेचर ने हमें एक सौगात दी है जिसका जादू कमाल का है.

विज्ञापन
undefined

जी हां, सहजन कहिए या फिर मोरिंगा, इसकी जायकेदार सब्जी का स्वाद तो आपने जरूर लिया होगा इसके हेल्थ बेनिफिट्स के बारे में भी बहुत कुछ जानते होंगे लेकिन ब्यूटी प्रोड्क्ट के रूप में इसके फायदे बहुत कम लोग जानते हैं. तो आपको बता दें कि इसमें बालों का कायाकल्प करने की ताकत मौजूद है.

undefined

अगर आप रात में सोने से पहले सहजन की पत्तियों को चबाकर खाते हैं तो आपके बाल गजब के सुंदर होने के साथ लंबे हो जाएंगे. आप खुद ही ताज्जुब करने लगेंगे कि ऐसा भी होता है क्या ?

undefined

इसे अंग्रेजी में ड्रमस्टिक के नाम से जाना जाता है. सहजन की पत्तियां आयरन का अच्छा सोर्स है वहीं, इसमें विटामिन ए, बी, सी, बायोटिन और एमीनो एसिड भी होते हैं, जो हेयर फॉलिकल्स को सही रखते हुए कोलेजन का उत्पादन करते हैं.

undefined

कोलेजन के काम की बात करें तो यह बाल और स्किन दोनों का ग्लो बनाए रखने में मदद करता है. इन पत्तियों का पेस्ट बनाकर बालों में लेप लगाने से स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन अच्छा होता है.

undefined

अगर आप बिजी लाइफस्टाइल में हैं और आप मास्क बनाकर लगा नहीं पाते हैं तो हर रात सोने से पहले सिर्फ इसकी पत्तियां चबा लीजिए. मोरिंगा की पत्तियों का सेवन बाल की लेंथ बढ़ाने के साथ इसे काला भी रखेगा. वहीं, साथ ही इसके सेवन से स्किन भी चमकदार और बिना किसी दाग की सुंदर लगती है.

undefined

सहजन की पत्तियों को एक और बहुत ही शानदार फायदा है कि यह हेयर फॉल रोकने में मदद करता है..मोरिंगा या सहजन की पत्तियां कैराटीन का भी उत्पादन करती हैं, जो हेयर ग्रोथ के लिए मददगार होती है.

undefined

सहजन की पत्तियों का हेयर मास्क बनाने के लिए इसमें नारियल तेल या फिर ऑलिव ऑयल मिला लें. इसके बाद इसे अपने बालों में लगाए. आधे घंटे के बाद वॉश कर लें. ये आपके बालों को घना करने के साथ सेहत की मजबूती देता है.

Also Read: फेस्टिव मौके पर लुक का करें मेकओवर, यहां से चुनिये स्टाइलिश हेयरकट
विज्ञापन
Meenakshi Rai

लेखक के बारे में

By Meenakshi Rai

Meenakshi Rai is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola