Beauty Tips: क्रिसमस पार्टी में सभी की नजरें होंगी आप पर, इस तरह से चेहरे को बनाएं एक्स्ट्रा ग्लोइंग

beauty tips for christmas/AI genereted pic
Beauty Tips: अगर आप क्रिसमस के दिन सबसे अलग और सबसे खूबसूरत दिखना चाहती हैं तो यह आर्टिकल आपके लिए काफी काम की होने वाली है. आज हम आपको ग्लोइंग स्किन पाने के लिए कुछ तरीके बताने जा रहे हैं.
Beauty Tips: क्रिसमस के त्यौहार में एक हफ्ते से भी कम समय बचा हुआ है. खाने-पीने से लेकर घर की सजावट की तैयारियां जोरों से चल रही हैं. मेहमानों के आने का सिलसिला भी शुरू हो चुका है. इतनी भागदौड़ में हम सभी चीजों का ख्याल तो रख ले रहे हैं लेकिन एक चीज जो छूट जा रही है वह है अपने चेहरे का ख्याल रखना. आज इस आर्टिकल में हम आपको बताने वाले हैं कि आप किस तरह से इस क्रिसमस पार्टी के दौरान सबसे अलग और खूबसूरत दिख सकती हैं. ये सभी टिप्स काफी सिंपल हैं और देखते ही देखते आपकी त्वचा को ग्लोइंग बना सकते हैं.
ठंडे पानी से धोएं चेहरा
अगर आप चाहते हैं कि आपकी त्वचा ग्लोइंग लगे तो ऐसे में आपको ठंडे पानी का इस्तेमाल अपने चेहरे पर करना चाहिए. जब आप ठंडे पानी से चेहरे को धोते हैं तो इससे ब्लड सर्कुलेशन बढ़ जाता है जिससे त्वचा ग्लोइंग लग सकती है. जब आप ठंडे पानी से अपने चेहरे को धोती हैं तो इससे सिर्फ आपका चेहरा फ्रेश ही नहीं लगता है बल्कि पफीनेस की समस्या से भी छुटकारा पाया जा सकता है. जब आप ठंडे पानी से चेहरे को धोते हैं तो इससे आपका मेकअप भी ज्यादा देर तक टिका हुआ रहता है.
ब्यूटी टिप्स से जुड़ी अन्य खबरें यहां पढ़ें
Also Read: Beauty Tips: जमी हुई गंदगी की वजह से डल पड़ गया चेहरा? घर पर ही इस तरह करें त्वचा को साफ
विंटर स्पेशल फेस पैक मददगार
आपको काफी आसानी से मार्केट में विंटर स्पेशल फेस पैक मिल जाएंगे. इस फेस पैक की मदद से आप स्किन से जुड़ी कई तरह की समस्याओं से छुटकारा पा सकते हैं. विंटर स्पेशल फेस पैक का जब आप इस्तेमाल करती हैं तो इससे डेड स्किन सेल्स हट जाते हैं जिस वजह से आपकी त्वचा ग्लोइंग और फ्रेश लगने लगती है. आप अगर चाहें तो इसे घर पर ही ओट्स पाउडर, दूध, शहद और गुलाब की पंखुड़ियों के पाउडर का इस्तेमाल कर तैयार कर सकती हैं.
ग्लोइंग सीरम का इस्तेमाल
अगर आप क्रिसमस के दिन सबसे अलग और खूबसूरत दिखना चाहती हैं तो आपको एक ग्लोइंग सीरम का इस्तेमाल करना चाहिए. इस सीरम का इस्तेमाल करने से पहले अपने चेहरे को अच्छी तरह से साफ कर लें. जब आप ऐसा करते हैं तो आपको अलग से मेकअप का इस्तेमाल करने की जरूरत नहीं पड़ती है.
Also Read: Beauty Tips: रात के समय स्किनकेयर रूटीन में भूलकर भी न करें ये गलतियां, चेहरा हो सकता है बर्बाद
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Saurabh Poddar
मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




