ePaper

Beauty Tips: जमी हुई गंदगी की वजह से डल पड़ गया चेहरा? घर पर ही इस तरह करें त्वचा को साफ

Updated at : 19 Dec 2024 9:42 AM (IST)
विज्ञापन
home remedies for glowing skin

home remedies for glowing skin

Beauty Tips: अगर आपके चेहरे पर गंदगी जम गयी है तो आप घर पर ही मौजूद इन चीजों की मदद से इसे क्लीन कर सकते हैं.

विज्ञापन

Beauty Tips: जब हम अपने दिन का अधिकतर समय घर से बाहर बिताने लगते है तो इसका सीधा असर हमारे चेहरे पर दिखने लगता है. बाहर रहने की वजह से स्किन में धूल और गंदगी जमा हो जाती है जिससे आगे चलकर हमारी त्वचा डल भी लगने लगती है. कई बार तो इस गंदगी की वजह से हमें स्किन से जुड़ी कई तरह की समस्या भी होने लगती है. आज की यह आर्टिकल उन लोगों के लिए काफी काम की साबित होने वाली है जिनके चेहरे पर गंदगी जमी हुई है और वे इससे बिना पार्लर जाए घर पर ही छुटकारा पाना चाहते हैं. आज हम आपको कुछ ऐसे घरेलू नुस्खे बताने जा रहे हैं जिन्हें अपनाकर आप काफी आसानी से अपनी त्वचा से धूल और गंदगी को साफ कर सकते हैं.

चेहरे को साफ करने के लिए उबटन का इस्तेमाल

अपने चेहरे पर जमे मैल या फिर गंदगी को साफ करने के लिए आप उबटन का इस्तेमाल कर सकते हैं. इसे तैयार करना काफी ज्यादा आसान होता है. उबटन को तैयार करने के लिए आपको थोड़े से बेसन को गुलाब जल में मिला देना होगा. अब आपको इसमें हल्दी पाउडर और दूध को भी मिला देना होगा. अब आपको इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगा लेना होगा और 15 मिनट के लिए छोड़ देना होगा. आखिर में आपको अपने चेहरे को अच्छी तरह से स्क्रब करके क्लीन कर लेना होगा.

ब्यूटी टिप्स से जुड़ी अन्य खबरें यहां पढ़ें

Also Read: Beauty Tips: सर्दियों में भी चेहरे को ग्लोइंग और खूबसूरत बनाएगा कॉफी, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका

Also Read: Beauty Tips: डार्क सर्कल्स की समस्या से छुटकारा दिलाएंगे ये घरेलु उपाय, ट्राय करने पर जरूर होगा फायदा

फिटकरी से करें चेहरे को साफ

चेहरे में जमी गंदगी को साफ करने में फिटकरी भी आपकी काफी मदद कर सकता है. अगर आप फिटकरी का इस्तेमाल अपने चेहरे को क्लीन करने के लिए करना चाहते हैं तो सबसे पहले आपको एक फिटकरी का टुकड़ा ले लेना होगा और उसे पीसकर एक पाउडर तैयार कर लेना होगा. थोड़ा सा गुलाब जल लें और इस पाउडर को उसमें डालकर एक पेस्ट तैयार कर लें. इस पेस्ट को अपने चेहरे को लगाकर हल्के हाथों से मसाज और स्क्रब करना शुरू कर दें. करीबन 15 मिनट स्क्रब करने के बाद अपने चेहरे को साफ कर लें.

गंदगी साफ करने में चीनी मददगार

चेहरे को साफ करने के लिए आप चीनी का इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके लिए आपको थोड़ी सी चीनी लेकर उसे गुलाब जल और एलोवेरा जेल में मिला देना है. अब इस जेल को अपने चेहरे पर लगा लेना होगा और 5 मिनट के लिए छोड़ देना होगा. आखिर में आपको अपने चेहरे को ठंडे पानी से अच्छी तरह से हो लेना होगा.

Also Read: Beauty Tips: रात के समय स्किनकेयर रूटीन में भूलकर भी न करें ये गलतियां, चेहरा हो सकता है बर्बाद

विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola