Beauty Tips: पार्लर पर ना करें पैसे बर्बाद, इस तरह से अब घर पर ही हटाएं चेहरे के अनचाहे बाल 

Updated:
विज्ञापन
hair removal skin

hair removal skin

Beauty Tips: अगर आपके चेहरे पर भी अनचाहे बाल हैं और इसे हटाने के लिए आप पार्लर नहीं जाना चाहती हैं, तो आज हम आपको चेहरे के अनचाहे बाल हटाने के कुछ घरेलू नुस्खे बताएंगे.

विज्ञापन

Beauty Tips: महिलाओं के चेहरे पर बाल हार्मोनल इम्बैलन्स के कारण आते हैं. जिसकी वजह से अक्सर महिलाएं अपने चेहरे में होने वाली अनचाहे बाल से परेशान रहती है. जिसके कारण वो समय-समय में पार्लर जाकर थ्रेडिंग कराते रहती है. साथ ही वो अपने अपर लिप्स के बाल को भी रिमूव कराती है. लेकिन कई महिलाएं ऐसी भी है, जो अपने कामो में इतना बिजी रहती है की वह पार्लर के लिए समय नहीं निकाल पाती है. अगर आप भी घर पर ही नेचुरल तरीके से अपने अपर लिप्स के बाल को कम करना चाहती है. तो ये नेचुरल पेस्ट आपके लिए बहुत बेस्ट है. तो आज हम आपको इस आर्टिकल में बताएंगे की आप कैसे अपने अपर लिप्स के बाल को घर पर ही रिमूव कर सकती हैं. 

बेसन और हल्दी का पेस्ट 

इस पेस्ट को बनाने के लिए आप आधा चम्मच हल्दी और एक चम्मच बेसन में गुलाब जल या कच्चा दूध मिलाकर इसका पेस्ट बना लें. फिर इस पेस्ट को अपने अपर लिप्स पर लगाएं और थोड़ा देर सूखने दें. इसके सूखने के बाद अपने हल्के हाथों से रगड़कर हटा दें. ये आपके बालों को जड़ से हटाने के साथ-साथ आपके चेहरे को भी खूबसूरत बनाता है. 

ब्यूटी टिप्स से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरें यहां पढ़ें

ये भी पढ़ें: Beauty Tips: चेहरे अब नहीं बचेंगे एक भी दाग-धब्बे और मुंहासे, जानें छुटकारा पाने के आसान घरेलु नुस्खे

ये भी पढ़ें: Beauty Tips: टैनिंग से छुटकारा दिलाने में मदद करेगा नारियल का तेल, इस तरह इस्तेमाल करना फायदेमंद

हल्दी और चीनी का पेस्ट 

इस पेस्ट को बनाने के लिए, एक कटोरी में एक चम्मच चीनी और आधा चम्मच हल्दी डालें. फिर कुछ बूंद पानी मिलाकर इसका पेस्ट बना लें. अब इस पेस्ट को अपने चेहरे और अपर लिप्स पर लगाएं. सूखने के बाद आप हल्के हाथों से धीरे-धीरे चेहरे को स्क्रब करें. ये आपके चेहरे और अपर लिप्स के बाल को हटाने के लिए बहुत ही फायदेमंद है. 

शहद और नींबू का रस 

इस पेस्ट को बनाने के लिए, एक कटोरी में दो चम्मच शहद लें और दो चम्मच नींबू का रस मिलाएं. अब इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं. जब यह पेस्ट सुख जाएं तो इसे धीरे-धीरे रगड़कर साफ कर लें. ये आपके अपर लिप्स के बाल के साथ साथ चेहरे की गंदगी को भी साफ करने में मदद करता हैं.

ये भी पढ़ें: Beauty Tips: चेहरे पर दाग-धब्बों से लेकर एजिंग के लक्षणों को कम करेगा आलू का रस, जानें इस्तेमाल करने का तरीका

Disclaimer: हमारी खबरें जनसामान्य के लिए हितकारी हैं. लेकिन दवा या किसी मेडिकल सलाह को डॉक्टर से परामर्श के बाद ही लें.

विज्ञापन
प्रिया गुप्ता

लेखक के बारे में

By प्रिया गुप्ता

प्रिया गुप्ता पिछले एक साल से प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola