Baby Names: बेटे और बेटी के लिए चुनें सुंदर और यादगार नाम

Baby Names: अगर आप भी अपने बेटे या बेटी के लिए सुंदर और अर्थपूर्ण नाम ढूंढ रहे हैं तो यहां देखें बेबी नेम्स की लिस्ट.
Baby Names: बच्चे का जन्म किसी भी परिवार के लिए खास होता है. बच्चे के जन्म की बात पता चलते ही पूरी फैमिली में खुशी और उत्साह का माहौल बन जाता है. घर के सदस्य बच्चे की पहली झलक पाने के लिए उतावले हो जाते हैं. बच्चे के जन्म के बाद पेरेंट्स की भी जिम्मेदारी बढ़ जाती है. बच्चे की देखभाल करना, समय पर दूध देना, नींद और स्वास्थ्य का ध्यान रखना इन सब चीजों में पेरेंट्स पूरी तरह व्यस्त हो जाते हैं. जन्म के बाद बच्चे का नाम रखना एक जरूरी काम होता है. हर माता-पिता चाहते हैं कि उनके बच्चे का नाम सुंदर और अर्थपूर्ण हो. अगर आप भी अपने नन्हे से राजकुमार या राजकुमारी के लिए एक प्यारा और अर्थपूर्ण नाम ढूंढ रहे हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए है. इस आर्टिकल में हम आपके लिए लड़कों और लड़कियों दोनों के खूबसूरत नामों की लिस्ट लेकर आए हैं.
बेटे के लिए नाम की लिस्ट (Baby Names for Boys)
- भास्कर (Bhaskar)– सूर्य, प्रकाश देने वाला.
- चेतन (Chetan)– जागरूक, बुद्धिमान.
- चिराग (Chirag)– दीपक, जो अंधकार में रोशनी करे
- गौरव (Gaurav)– सम्मान, प्रतिष्ठा, मान और गर्व
- गगन (Gagan)– आकाश, विशाल और ऊंचा.
- पुलकित (Pulkit)– उत्साहित, प्रसन्न, हर्षित
- शौर्य (Shaurya)– वीरता, साहस.
- विहान (Vihaan)– नई शुरुआत, सुबह का उजाला.
बेटी के लिए नाम की लिस्ट (Baby Names for Girls)
- प्रीति (Preeti)– प्रेम, स्नेह, मोह.
- प्रभा (Prabha)– प्रकाश, तेज, रोशनी.
- प्रेक्षा (Preksha)– दर्शन, ध्यान से देखना.
- अर्चना (Archana)– पूजा, भक्ति.
- स्नेहा (Sneha)– स्नेह, प्रेम, ममता.
- नव्या (Navya)– नवीन, आधुनिक.
- अंशिका (Anshika)– एक छोटा हिस्सा, भाग.
- मृदुला (Mridula)– कोमल, नर्म, सुंदर.
- कृति (Kriti)– रचना.
यह भी पढ़ें: Baby Names 2026: नए साल में जन्म लेने वाले बच्चों के लिए यूनिक, मीनिंगफुल और मॉडर्न बेबी नेम्स की पूरी लिस्ट
यह भी पढ़ें: Modern Indian Baby Names With Meaning: अपने नन्हे मेहमान के लिए चुनें मॉडर्न और यूनिक नाम,हर कोई पूछेगा अर्थ
Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By श्वेता वैद्य
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.
झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










