Baby Names: आपके बेटे के ये मॉडर्न और ट्रेंडी नाम उसे दिलाएंगे सभी का प्यार, जानें अर्थ

Updated:
विज्ञापन
cute baby boy names

cute baby boy names

Baby Names: अगर आप अपने बेटे के लिए एक नाम की तलाश में हैं तो ऐसे में इस लिस्ट में से उसके लिए एक प्यारा और मॉडर्न नाम चुन सकते हैं. तो चलिए इस लिस्ट पर डालते हैं एक नजर.

विज्ञापन

Baby Names: जब हमारे घर पर एक बच्चे का जन्म होता है तो ऐसे में हम उसके लिए एक नाम की तलाश करने में लग जाते हैं. नाम का चुनाव करना आसान नहीं है. हमे इस बात का ख्याल रखना पड़ता है कि हम उसके लिए जिस भी नाम का चुनाव कर रहे हैं वह खूबसूरत हो और साथ ही उस नाम का जो अर्थ हो वह भी काफी लुभावना हो. आज के समय में अगर देखा जाए तो पैरेंट्स अपने बच्चों के लिए एक ऐसी ही नाम की तलाश में रहते हैं जो सुनने में खूबसूरत हों और साथ ही इन नामों के जो अर्थ हों यह भी शानदार हों. ऐसा करना काफी जरूरी भी है क्योंकि हम अपने बच्चे के लिए जिस भी नाम का चुनाव करते हैं वह उसके साथ जीवनभर रहता है और इस नाम का असर उसके जीवन पर भी काफी ज्यादा पड़ता है. ऐसे में आज की यह आर्टिकल उन पैरेंट्स के लिए काफी काम की होने वाली जिनके घर पर एक बेटे का जन्म हुआ है. आज हम आपके इस प्यारे से बेटे के लिए मॉडर्न और ट्रेंडी नामों की एक लंबी लिस्ट लेकर आए हैं. तो चलिए इस लिस्ट पर एक नजर डालते हैं और साथ ही इन नामों के अर्थ भी जानते हैं.

आपके बेटे के लिए मॉडर्न और ट्रेंडी नाम

  • अयान: इस नाम का अर्थ होता है भगवान का तोहफा.
  • विवान: इस नाम का अर्थ होता है जिंदगी से भरपूर.
  • अंश: इस नाम का अर्थ होता है हिस्सा या फिर भाग.
  • अर्णव: इस नाम का अर्थ होता है समुद्र.
  • दिवित: इस नाम का अर्थ होता है अमर.
  • मोक्ष: इस नाम का अर्थ होता है मुक्ति.
  • समर: इस नाम का अर्थ होता है युद्ध या फिर युद्धक्षेत्र का कमांडर.
  • उत्सव: इस नाम का अर्थ होता है जश्न या फिर त्यौहार.
  • वेदांत: इस नाम का अर्थ होता है धर्मग्रंथ.
  • अद्वैत: इस नाम का अर्थ होता है अद्वितीय या फिर जिसके जैसा कोई नहीं.
  • दक्ष: इस नाम का अर्थ होता है योग्य या फिर भगवान ब्रह्मा के पुत्र.
  • मयंक: इस नाम का अर्थ होता है चन्द्रमा.
  • वरुण: इस नाम का अर्थ होता है जल के भगवान.
  • युवराज: इस नाम का अर्थ होता है प्रिंस.
  • अनिरुद्ध: इस नाम का अर्थ होता है असीम या फिर अजेय.

ये भी पढ़ें: Baby Names: बेटा हो या फिर बेटी, नहीं मिलेंगे उसके लिए इनसे ज्यादा प्यारे नाम

ये भी पढ़ें: Baby Names: अपने घर की लक्ष्मी के लिए यहां से चुनें एक खूबसूरत और मीनिंगफुल नाम

विज्ञापन
सौरभ पोद्दार

लेखक के बारे में

By सौरभ पोद्दार

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola