ePaper

Aloo Stuffed Idli: सुबह के नाश्ते को बनाएं स्पेशल इस टेस्टी स्टफ्ड इडली रेसिपी के साथ

Updated at : 26 Jul 2025 11:11 AM (IST)
विज्ञापन
stuffed idli

stuffed idli ( AI Image)

Aloo Stuffed Idli: सुबह के नाश्ते या बच्चों को टिफिन में देना है कुछ अलग तो आप स्टफ्ड इडली बना सकते हैं. आलू के मसाले से तैयार ये इडली सभी को बहुत पसंद आएगी. तो आइए जानते हैं स्टफ्ड इडली बनाने की आसान रेसिपी.

विज्ञापन

Aloo Stuffed Idli: इडली एक ऐसी डिश है जो टेस्टी, हेल्दी और एक बेहतरीन ब्रेकफास्ट ऑप्शन है. अगर आप एक ही तरह से इडली खाकर बोर हो चुके हैं और मन है कुछ नया और स्वाद से भरपूर ट्राई करने का तो आप आलू मसाला स्टफ्ड इडली को बना सकते हैं. कई बार इडली बनाने के बाद कुछ बैटर बच जाता है. तो आप उससे आसानी से स्टफ्ड इडली को तैयार कर सकते हैं. 

स्टफ्ड इडली बनाने के लिए सामग्री 

इडली बैटर के लिए

  • चावल- 2 कप
  • उड़द दाल- एक कप
  • मेथी दाना- आधा चम्मच
  • नमक- स्वादानुसार

आलू की स्टफिंग के लिए

  • उबले हुए आलू- 2-3
  • प्याज- एक
  • हरी मिर्च- 1-2
  • राई- एक छोटा चम्मच
  • करी पत्ते 8-10
  • हल्दी-आधा छोटा चम्मच
  • नमक- स्वादानुसार
  • तेल
  • हींग- एक चुटकी 
  • हरा धनिया  
  • मटर- 2-3 बड़े चम्मच 

यह भी पढ़ें- Kala Chana Recipe: मसालेदार काले चने से बढ़ाएं खाने का स्वाद, जानें बनाने का आसान तरीका

स्टफ्ड इडली बनाने की विधि 

  • स्टफ्ड इडली बनाने के लिए सबसे पहले आपको बैटर तैयार करना होगा. अगर आपके पास बैटर पहले से तो आप इसे आसानी से बना सकते हैं. अगर बैटर नहीं है तो आप आप चावल, दाल और मेथी दाने को भिगो दें.
  • कुछ घंटे के बाद आप इसे पीस लें और 8-10 घंटे लिए रख दें. 
  • अब आलू का मसाला तैयार करें. एक पैन में तेल गरम करें इसमें आप राई, हींग और करी पत्ते को डालें.
  • अब प्याज और हरी मिर्च डालकर फ्राई करें. इसमें आप मटर को डालें और इसे भुने.
  • इसमें आप हल्दी पाउडर को डालें और फिर उबले आलू को मैश कर के डाल दें. आप इसमें अब नमक को मिक्स करें और 2-3 मिनट के लिए पकाएं. गैस को बंद करें और हरा धनिया मिलाकर ठंडा होने दें. 
  • अब इडली बनाने वाले बर्तन में पानी को गर्म करें और सांचे में तेल लगाएं. इसमें आप एक चम्मच इडली के बैटर को डालें. अब आप आलू मसाला से एक छोटा गोल बनाएं और और इसे इडली बैटर के ऊपर डालें.
  • अब इस आलू मसाला के ऊपर आप इडली बैटर को डालकर कवर कर दें. इसको आपको 10 से 15 मिनट तक स्टीम करना है. इडली को चेक कर लें. अगर इडली अच्छे से तैयार है तो आप इसे निकाल लें. 

यह भी पढ़ें- Moong Dal Chips: अब चाय के साथ मिलेगा कुरकुरे स्वाद का मजा, बनाएं मूंग दाल चिप्स

विज्ञापन
Sweta Vaidya

लेखक के बारे में

By Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर में लाइफस्टाइल बीट के लिए कंटेंट लिखती हैं. वह पिछले एक साल से व्यंजन (Recipes), फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे विषयों पर लेख लिख रही हैं. उनका उद्देश्य पाठकों को रोजमर्रा की जिंदगी को आसान और स्टाइलिश बनाने के लिए प्रैक्टिकल टिप्स देना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola