दाल-चावल का स्वाद दोगुना कर देगी आलू-प्याज की ये मजेदार चटनी

आलू प्याज की चटनी (AI IMAGE)
Aloo Pyaz Ki Chutney: चावल दाल के साथ चटनी या अचार मिल जाए तो खाने का स्वाद और भी बढ़ जाता है. ऐसे में आज हम आपको इस आर्टिकल में स्वादिष्ट आलू प्याज की चटनी बनाने की रेसिपी बताने जा रहे हैं जिसे आप आसानी से तैयार कर सकते हैं.
Aloo Pyaz Ki Chutney: अगर आप घर पर चटनी बनाने का सोच रहे हैं और धनिया और या पुदीना नहीं है तो अब आपको टेंशन लेने की जरूरत नहीं है. आज हम आपको घर पर रखी आलू प्याज से स्वादिष्ट चटनी बनाने की रेसिपी बताने जा रहे है. ये चटनी टेस्टी होने के साथ आसानी से जल्दी तैयार भी हो जाती हैं. आइए जानते है आलू प्याज की चटनी बनाने की विधि.
आलू प्याज की चटनी बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए? (Aloo Pyaz Ki Chutney)
- आलू – 2
- प्याज – 1
- हरी मिर्च – 1
- लहसुन – 2–3
- सरसों का तेल – 1-2 चम्मच
- नींबू का रस – 1 चम्मच
- नमक – स्वादानुसार
- लाल मिर्च पाउडर – आधा चम्मच
- धनिया पाउडर – आधा चम्मच
आलू प्याज की चटनी बनाने की विधि क्या है?(Aloo Pyaz Ki Chutney Recipe Method in Hindi)
- सबसे पहले आलू को अच्छे से धोकर कुकर में उबाल लें. आलू उबालने के बाद इसे ठंडा करके छील लें और एक बर्तन में डालकर मैश कर लें.
- अब एक प्याज लें और इसे बारीक काट लें. हरी मिर्च को भी बारीक काट लें. इसके बाद आप लहसुन की कलियों को छीलकर कूट लें या बहुत बारीक काट लें.
- अब मैश किए हुए आलू में बारीक कटा प्याज, हरी मिर्च और कुटा हुआ लहसुन डालें. सभी चीजों को चम्मच की मदद से हल्का-हल्का मिलाएं.
- अब इसमें नमक स्वादानुसार, लाल मिर्च पाउडर और धनिया पाउडर डालें. इसके बाद नींबू का रस डालें.
- इसके बाद आप सरसों का तेल डालकर सभी सामग्री को अच्छी तरह मिलाएं, जिससे मसाले बराबर फैल जाएं.
- अगर आपको चटनी ज्यादा तीखी पसंद है, तो आप इसमें थोड़ा और हरी मिर्च या लाल मिर्च पाउडर मिला सकते हैं.
- आपकी स्वादिष्ट आलू प्याज की चटनी अब तैयार है. इसे आप गरम रोटी, पराठा, दाल-चावल, लिट्टी या सत्तू पराठे के साथ परोसें.
यह भी पढ़ें: Imli Pyaz Ki Chutney: खाने के साथ चाहिए कुछ अलग, ट्राई करें चटपटी इमली प्याज की चटनी
यह भी पढ़ें: Moringa Chutney Recipe: टमाटर-धनिया नहीं, अब रोटी और चावल के साथ बनाएं मोरिंगा की चटनी
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Priya Gupta
प्रिया गुप्ता प्रभात खबर के लाइफस्टाइल बीट पर 1 साल से काम कर रही हैं. यहां वे हेल्थ, फैशन और भी ट्रेंड से जुड़ी आर्टिकल लिखती हैं. ये हर लेख को दिल से लिखती है, जो पाठकों को सिर्फ जानकारी नहीं, एक एहसास पहुंचा सकें.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




