ePaper

Parenting Tips: सोशली एक्टिव बनाने के लिए बच्चे की ऐसे करें परवरिश, जानिए खास पेरेंटिंग टिप्स

Updated at : 27 Dec 2024 8:19 PM (IST)
विज्ञापन
Parenting Tips

Parenting Tips

Parenting Tips: माता-पिता को सिर्फ बच्चे की पढ़ाई पर ही जोर नहीं देना चाहिए. बच्चों को सोशली एक्टिव बनाना भी जरूरी होता है.

विज्ञापन

Parenting Tips: माता-पिता की चाहत होती है कि उनका बेटा जीवन के हर क्षेत्र में आगे बढ़े. इसके लिए पेरेंट्स हर संभव कोशिश करते हैं. बच्चों पर सिर्फ पढ़ाई के लिए ही नहीं खेलकूद और सामाजिक मेलजोल बढ़ाने के लिए भी जोर देना चाहिए. अगर बच्चा सोशली एक्टिव रहेगा तो वह सामाजिक रूप से मजबूत होगा. वह दुनिया को और अच्छे से समझेगा. ऐसे में आइए जानते हैं कि बच्चे की परवरिश पेरेंट्स किस तरह करें कि वह सोशली एक्टिव हो सके.

यह भी पढ़ें- Parenting Tips: बड़े होकर भी आपके बच्चे में संस्कार की नहीं होगी कमी, बचपन से ही सिखाएं ये बातें

यह भी पढे़ें- Parenting Tips: बच्चे को बनाना चाहते हैं स्मार्ट तो अपनाएं ये 5 पैरेंटिंग टिप्स, जानें

सामाजिक गतिविधियों में शामिल करें

अगर मां-बाप चाहते हैं कि उनका बच्चा सोशली एक्टिव हो तो वे कोशिश करें कि बच्चा ज्यादा से ज्यादा हिस्सा ले, क्योंकि इस तरह वह कई विचारों और सोच वाले लोगों से मिल सकेगा. इसके अलावा उसे पार्क में ले जाएं. इससे बच्चे को तरह-तरह के लोग देखने को मिलेंगे.

घर के बड़े-बुजुर्गों के साथ समय बिताएं

मां-बाप को कोशिश करना चाहिए कि बच्चा ज्यादा देर तक अकेले न रहे. उसे घर के बड़े-बुजुर्गों के पास बिठाना चाहिए. बड़े-बुजुर्गों के अनुभव से बच्चे को अच्छी बातें सीखने को मिलेगी. यह बच्चे के मानसिक विकास को बढ़ाने में मदद करेगी.

Parenting Tips से जुड़ी और भी खबरों को पढ़ने के लिए क्लिक करें

आत्मविश्वास बढ़ाने की कोशिश करें

माता-पिता को अपने बच्चे का आत्मविश्वास बढ़ाने की कोशिश करनी चाहिए. बच्चे की हर छोटी-बड़ी उपलब्धियों पर तारीफ करें, क्योंकि आपकी एक तारीफ से बच्चे में वह काम करने की जिज्ञासा बढ़ेगी. यह उसके मानसिक विकास के लिए काफी अहम होगा.

खुलकर बातें करना सिखाएं

खुलकर बात करना बेहद जरूरी होता है. ऐसे में बच्चे की परवरिश ऐसी होना चाहिए, जिससे बच्चा मां-बाप से खुलकर बात करे. वह अपनी भावनाओं और सोच को खुलकर शेयर कर सके. साथ ही उसे दूसरों का सहयोग करना भी सिखाना चाहिए. इसके अलावा बच्चों की सोच को सकारात्मक बनाने का प्रयास करना चाहिए.

यह भी पढ़ें- Parenting Tips: बच्चे का मन पढ़ाई में नहीं लगता तो अपनाएं ये पेरेंटिंग टिप्स, जानें

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर किसी भी तरह से इनकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन
Shashank Baranwal

लेखक के बारे में

By Shashank Baranwal

जीवन का ज्ञान इलाहाबाद विश्वविद्यालय से, पेशे का ज्ञान MCU, भोपाल से. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के नेशनल डेस्क पर कार्य कर रहा हूँ. राजनीति पढ़ने, देखने और समझने का सिलसिला जारी है. खेल और लाइफस्टाइल की खबरें लिखने में भी दिलचस्पी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola