Live Updates

Rashifal Today: कैसा बीतेगा आज का दिन? राशि अनुसार जानें शुभ अंक, शुभ मुहूर्त, व्रत, आरती, मंत्र

Updated:
विज्ञापन

Aaj-ka-panchang 31 मई 2024

Rashifal 21 September 2022, Aaj ka Panchaang, Numerology, Shubh Muhurat LIVE Updates: आज बुधवार 21 सितंबर 2022 है. हिन्दू धर्म में किसी भी विशेष कार्यक्रम को करने से पहले शुभ मुहूर्त देखा जाता हैं. आइये यहां जानते हैं कैसा बीतेगा आज का दिन, यहां देखें आज का राशिफल, शुभ अंक, पंचांग, व्रत, दिवस, आरती समेत आज के दिन की धर्म, व्रत त्योहार और ज्योतिष से जुड़ी प्रमुख बातें.

विज्ञापन

इंदिरा एकादशी में करें ये उपाय

इंदिरा एकादशी के दिन पीपल के पड़ के समक्ष सरसों के तेल का दीपक जलाना चाहिए और पितरों की आत्मा की शांति की कामना करें. मान्यता है कि ऐसा करने से परेशानियों से मुक्ति मिलती है.

24 सितंबर को बन रहे दुर्लभ संयोग

24 सितंबर को ग्रहों का एक बेहद दुर्लभ संयोग बनता नजर आ रहा है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस दिन शनि और बृहस्पति वक्री अवस्था में होंगे. जिससे कन्या राशि में सूर्य और बुध की युति से बुधादित्य योग पहले ही बना हुआ है. ज्योतिष शास्त्रियों के अनुसार, ऐसा दुर्लभ संयोग 59 साल बाद बनने जा रहा है. इस खास संयोग की वजह से 5 राशियों की किस्मत बदलने वाली या कहें चमकने वाली है.

इंदिरा एकादशी दे दिन तुलसी के पास जलाएं घी का दीप

स्नान के बाद इंदिरा एकादशी के दिन तुलसी के पास घी का दीपक जलाएं. इस दौरान ”ऊँ वासुदेवाय नमः” मंत्र का जाप करें. इससे जीवन में तरक्की के योग बनते हैं.

इंदिरा एकादशी के दिन करें ये उपाय

आज यानी इंदिरा एकादशी के दिन शालीग्राम की पूजा करनी चाहिए. शालीग्राम को पीले फल, पीले पुष्प और हल्दी अर्पित करने से पितृदोष से मुक्ति मिलती है. इस व्रत को रखने से घर में सुख-समृद्धि का वास होता है साथ ही धन लाभ के साथ जीवन में खुशहाली आने की मान्यता है.

26 सितंबर से नवरात्रि शुरू

इस साल नवरात्रि 26 सितंबर, सोमवार से शुरू हो रहे हैं, जो कि 4 अक्टूबर तक रहेंगे. शारदीय नवरात्रि के पहले दिन यानी 26 सितंबर को घटस्थापना की जाएगी.

21 सितंबर बुधवार 2022

आश्विन कृष्ण पक्ष एकादशी रात – 10:42 उपरांत द्वादशी

श्री शुभ संवत-2079,शाके-1944, हिजरी सन-1443-44

सूर्योदय-05:37

सूर्यास्त-05:48

सूर्योदय कालीन नक्षत्र

पुष्य उपरांत श्लेषा ,योग

परिघ ,करण- बवसूर्योदय कालीन ग्रह विचार-सूर्य -कन्या , चंद्रमा-कर्क ,मंगल-वृष ,बुध-कन्या , गुरु-मीन,शुक्र-सिंह ,शनि-मकर,राहु-

मेष,केतु-तुला

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola