क्या आपके घर के मंदिर में हैं ये 5 चीजें? सावन में इन्हें रखना माना जाता है शुभ
PC: वास्तु टिप्स (AI Generated)
Things to Keep in Temple During Sawan: सावन में घर के मंदिर में ये 5 शुभ चीजें रखना भगवान शिव को खुश करता है और घर में पॉजिटिविटी लाता है. जानें क्या हैं ये वस्तुएं.
Things to Keep in Temple During Sawan: सावन का महीना भगवान शिव को समर्पित माना जाता है. इस दौरान शिव भक्त पूजा-पाठ के साथ अपने घर के मंदिर की साफ-सफाई और सजावट का भी खास ध्यान रखते हैं. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सावन में पूजा की जगह पर कुछ शुभ चीजें रखना अच्छा माना जाता है.
वहीं, वास्तु में भी पूजा स्थल को घर की सकारात्मकता से जोड़कर देखा जाता है. मान्यता है कि मंदिर में सही चीजें रखने से घर का माहौल शांत और पॉजिटिव बना रहता है. आइए जानते हैं ऐसी 5 चीजों के बारे में, जिन्हें सावन में घर के मंदिर (Things to Keep in Temple During Sawan) में रखा जा सकता है.
1. शिवलिंग के पास रखें तांबे का लोटा
सावन में भगवान शिव को जल चढ़ाने का विशेष महत्व माना जाता है. ऐसे में मंदिर में तांबे का लोटा रखना शुभ माना जाता है. इसमें साफ पानी भरकर भगवान शिव का जलाभिषेक किया जा सकता है. धार्मिक मान्यताओं में तांबे को पवित्र धातु माना गया है. पूजा के बाद लोटे को साफ करके ही दोबारा इस्तेमाल करें.

2. मंदिर में रखें गंगाजल (Things to Keep in Temple During Sawan)
गंगाजल को धार्मिक रूप से पवित्र माना जाता है. सावन में पूजा के दौरान इसका इस्तेमाल किया जाता है. आप मंदिर में गंगाजल की छोटी शीशी या पात्र रख सकते हैं. मान्यता है कि पूजा स्थल पर गंगाजल रखने से वातावरण की शुद्धता बनी रहती है. ध्यान रखें कि गंगाजल का पात्र साफ और व्यवस्थित जगह पर रखा हो.
3. ताजा बेलपत्र रखें
भगवान शिव की पूजा में बेलपत्र का खास महत्व माना जाता है. सावन में शिवलिंग पर बेलपत्र चढ़ाने की परंपरा है. पूजा के लिए हमेशा साफ और ताजे बेलपत्र का इस्तेमाल करना बेहतर माना जाता है. अगर आप मंदिर में बेलपत्र रखते हैं, तो सूखे या खराब हो चुके पत्तों को वहां जमा करके न रखें. पूजा के बाद उन्हें हटा दें.

4. छोटा शिवलिंग
सावन के दौरान आप अपने घर के मंदिर में छोटा शिवलिंग भी रख सकते है. इसके अलावा आप चांदी का शिवलिंग भी रख सकते हैं. धार्मिक मान्यताओं में चांदी को शुभ धातु माना जाता है. इसे मंदिर में साफ कपड़े या पूजा की थाली में व्यवस्थित तरीके से रखें. रोजाना पूजा के दौरान इसे साफ पानी से धोकर ही इस्तेमाल करें.
5. रुद्राक्ष रखें
रुद्राक्ष का संबंध भगवान शिव से माना जाता है. सावन में घर के मंदिर में रुद्राक्ष (Things to Keep in Temple During Sawan) रखना भी शुभ माना जाता है. इसे साफ जगह पर रखें और पूजा के समय भगवान शिव को अर्पित भी कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: भोलेनाथ को प्रिय हैं ये पौधे, घर में लगाकर बढ़ाएं हरियाली और पॉजिटिविटी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By स्मिता दे
स्मिता दे प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर पर काम कर रही हैं. बुक्स पढ़ना, डांसिंग और ट्रैवलिंग इनकी रुचि है. ये लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ और ट्रेंडिंग टॉपिक्स कवर करती है. रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़ी उपयोगी और रोचक जानकारी रीडर्स तक पहुंचाना इन्हें पसंद है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










