ePaper

27 मई का इतिहास: आज के दिन ही हुआ था देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू का निधन

Updated at : 27 May 2022 5:21 AM (IST)
विज्ञापन
27 मई का इतिहास:  आज के दिन ही हुआ था देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू का निधन

27 मई का इतिहास: 27 मई के दिन ही आजाद भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू का निधन हुआ था. देश दुनिया के इतिहास में आज की तारीख में दर्ज अन्य घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है.

विज्ञापन

27 मई का इतिहास: इतिहास एक दिन में नहीं बनता, लेकिन किसी एक दिन की बड़ी घटना इतिहास में एक बड़ा मोड़ ले आती है. आज 27 मई का यह दिन कहने को तो साल के बाकी दिनों की तरह एक साधारण सा 24 घंटे का दिन ही है, लेकिन इस दिन के नाम पर इतिहास में कई बड़ी घटनाएं दर्ज हैं. भारत के इतिहास की बात करें तो देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू का निधन आज ही के दिन हुआ था.

स्वतंत्रता संग्राम में अग्रणी भूमिका निभाने के बाद आजाद भारत के प्रथम प्रधानमंत्री के तौर पर जवाहरलाल नेहरू की उपलब्धियों से इतिहास भरा पड़ा है. जवाहरलाल नेहरू ने राजनीतिक जीवन के व्यस्ततम और संघर्षपूर्ण दिनों में लेखन के लिए समय निकाला और जेल के नीरस प्रवास को भी सृजनात्मक बना लिया.

उनकी रचनाएं उन्हें एक संवेदनशील साहित्यकार और एक विद्वान इतिहासकार के रूप में पेश करती हैं. ‘पिता के पत्र’ के रूप में संकलित बेटी इंदिरा गांधी को लिखे उनके पत्रों में कुदरत के प्रति लगाव और देश-दुनिया के सरोकारों के प्रति एक दृष्टि विकसित कर सकने की चिंता देखी जा सकती है. उनकी लिखी किताब ‘डिस्कवरी ऑफ इंडिया’ ने सफलता के नये प्रतिमान स्थापित किए और इसके आधार पर बने ‘भारत एक खोज’ धारावाहिक ने इसे घर घर तक पहुंचा दिया.

उनकी आत्मकथा ‘एन आटोबायग्राफी’ में उन्होंने अपने जीवन की कहानी का सुंदर शब्दों में वर्णन किया. इन पुस्तकों के अतिरिक्त ‘जवाहरलाल नेहरू स्मारक निधि’ ने उनके व्याख्यान, लेख और पत्रों को संग्रहित कर ‘जवाहरलाल नेहरू वांग्मय’ का हिंदी और अंग्रेजी में प्रकाशन किया है. देश दुनिया के इतिहास में आज की तारीख में दर्ज अन्य घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-

  • 1703 : सेंट पीटर्सबर्ग की स्थापना. रूस के इतिहास में इस शहर का खास महत्व है और इसे 1917 की महान रूसी क्रांति के गवाह के तौर पर विशेष पहचान मिली.

  • 1813: अमेरिका ने फोर्ट जार्ज, कनाडा पर कब्जा किया.

  • 1895: ब्रिटिश अविष्कारक बर्ट एक्रेस ने फिल्म कैमरा/प्रोजेक्टर का पेटेंट कराया.

  • 1908: मौलाना हकीम नुरूद्दीन अहमदिया मुस्लिम समुदाय के पहले खलीफा बने.

  • 1921: ब्रिटेन के नियंत्रण के 84 बरस बाद अफगानिस्तान को संप्रभुता मिली.

  • 1927 : चीन के गृह युद्ध में जापानी सेना का दखल.

  • 1941 : जर्मन जंगी जहाज बिस्मार्क को ब्रिटिश नौसेना ने डुबोया.

  • 1948 : महात्मा गांधी की हत्या का मुकदमा शुरू.

  • 1951 : बम्बई (अब मुंबई) में तारापोरवाला मछली घर का उद्घाटन. आज यह मछलियों के एक बड़े संग्रह के तौर पर विख्यात है. यहां देश दुनिया की बहुत सी प्रजातियों की मछलियां और अन्य समुद्री जीव रखे गए हैं.

  • 1957 : कॉपीराइट विधेयक को मंजूरी दी गई. इसे 21 जनवरी 1958 को लागू किया गया.

  • 1964 : आजाद भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू का निधन.

  • 1977 : पैन एम और केएलएम के दो विमान टकराए, 582 की मौत.

  • 1980 : दक्षिण कोरियाई पुलिस ने जन आंदोलन को कुचला, 2000 की मौत.

  • 1991 : आस्ट्रिया के बोइंग विमान में धमाका, 223 मरे.

  • 1994 : रूसी मूल के उपन्यासकार अलेक्सांदर सोलज़ेनित्सिन की 20 वर्ष तक अमेरिका में निर्वासित जीवन बिताने के बाद रूस में घर वापसी.

  • 2006 : हॉलीवुड की चार फिल्मों में सुपरमैन की भूमिका निभाने वाले क्रिस्टोफर रीव घोड़े से गिरे. गर्दन से नीचे के हिस्से में पक्षाघात.

  • 1997 : केवल महिलाओं का पहला दल उत्तरी ध्रुव पर पहुंचा. दल में 20 ब्रिटिश महिलाएं.

  • 2006 : इंडोनेशिया में भीषण भूकंप, 6,600 की मौत.

  • 2020 : देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 6,000 से ज्यादा नये मामले सामने आने के साथ संक्रमित लोगों की संख्या 1.5 लाख से ज्यादा हो गयी . हालांकि संक्रमण से ठीक होने की दर भी बढ़कर 42 प्रतिशत से अधिक हो गयी, जबकि मरने वालों का आंकड़ा 4,337 तक पहुंच गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola