Todays History, 22 फरवरी का इतिहास: आज का दिन हुई थी क्लोनिंग के जरिए 'डॉली' भेड़ का जन्म
Published by : Shaurya Punj Updated At : 22 Feb 2023 6:45 AM
Todays History, 22 फरवरी का इतिहास: 22 फरवरी 1997 को स्कॉटलैंड की एक टीम ने ऐलान किया कि उन्हें पहली बार किसी स्तनधारी जीव से निकाली गई कोशिका से 'क्लोन' बनाने में सफलता मिली. देश दुनिया के इतिहास में 22 फरवरी की तारीख में दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है.
इतिहास में 22 फरवरी की तारीख एक बड़ी घटना के साथ दर्ज है. 22 फरवरी 1997 वह दिन था, जब स्कॉटलैंड के रोसलिन संस्थान में शोधकर्ताओं की एक टीम ने ऐलान किया कि उन्हें पहली बार किसी स्तनधारी जीव से निकाली गई कोशिका से ‘क्लोन’ बनाने में सफलता मिली. इसे दशक की सबसे बड़ी घटना कहा गया.
इससे पहले भी क्लोनिंग की जाती थी, लेकिन वह भ्रूण कोशिकाओं से की गई थी. यह पहला मौका था, जब क्लोनिंग के लिए वयस्क कोशिका का इस्तेमाल किया गया.
यह भेड़ सात बरस तक जीवित रही और फरवरी 2003 में इसकी मौत हो गई. इसके शरीर को स्कॉटलैंड के संग्रहालय में सहेजकर रखा गया है ताकि तमाम लोगों को विज्ञान की इस अनूठी उपलब्धि को देखने का मौका मिले.
देश दुनिया के इतिहास में 22 फरवरी की तारीख में दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है.
-
1556 : मुग़ल सम्राट नसीरुद्दीन हुमायूं का निधन.
-
1731: अमेरिका के पहले राष्ट्रपति जॉर्ज वॉशिंगटन का जन्म.
-
1821: स्पेन ने फ्लोरिडा राज्य को 50 लाख डॉलर में अमेरिका को सौंप दिया.
-
1845 : ईस्ट इंडिया कंपनी ने सेरमपुर और बालासोर को डच ईस्ट इंडिया कंपनी से खरीदा.
-
1885 : राष्ट्रवादी नेता जतिन्दर मोहन सेन गुप्ता का जन्म.
-
1907 : लंदन में मीटर वाली पहली कैब चलाई गई.
-
1944 : महात्मा गांधी की पत्नी कस्तूरबा गांधी का ब्रिटिश सरकार के कैदी के रूप में निधन.
-
1958: देश के पहले शिक्षा मंत्री मौलाना अबुल कलाम आज़ाद का निधन.
-
1974 : पाकिस्तान ने बांग्लादेश को मान्यता प्रदान की.
-
1980 : शीतकालीन ओलंपिक खेलों में अमेरिका की आइस हाकी टीम ने खिताब की दावेदार सोवियत टीम को हराकर ओलंपिक खेलों के इतिहास का बड़ा उलटफेर किया.
-
1996 : हवाला कांड ने भारतीय राजनीति में तूफान ला दिया. जांचकर्ताओं ने हवाला व्यापारी जैन बंधुओं की डायरियों से मिली जानकारी के आधार पर तत्कालीन प्रधानमंत्री नरसिंह राव सरकार के कई सदस्यों को भ्रष्टाचार के मामले में आरोपी बनाया.
-
1935 : अमेरिका ने विमानों के व्हाइट हाउस के ऊपर से उड़ान भरने पर रोक लगाई.
-
1997: क्लोनिंग से भेड़ का जन्म, जिसे डॉली नाम दिया गया.
-
1991 : अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति जार्ज बुश ने इराक को कुवैत से अपनी सेना
हटाने को कहा और ऐसा न करने पर हमला करने की चेतावनी दी.
-
1999 : भारत के प्रसिद्ध अर्थशास्त्री जगदीश भगवती को कोलंबिया विश्वविद्यालय में भारतीय राजनीति अर्थव्यवस्था केंद्र का प्रमुख नियुक्त किया गया.
-
2000 : हरियाणा में विधानसभा चुनाव के दौरान पहली बार फोटो पहचान पत्र को किसी व्यक्ति की पहचान के लिए जरूरी बनाया गया.
-
2005 : ईरान में ज़बर्दस्त भूकम्प, 400 से ज्यादा लोगों की मौत.
-
2011 : न्यूजीलैंड के क्राइस्टचर्च शहर में रिक्टर पैमाने पर 6.3 की तीव्रता वाले भूकंप से 181 लोगों की मौत.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










