Jharkhand news: दो करोड़ रुपये का मनरेगा घोटाला, लातेहार में सोशल ऑडिट में हुआ खुलासा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 14 Feb 2022 8:37 PM
jharkhand news: लातेहार जिला के सदर प्रखंड में 2 करोड़ रुपये का मनरेगा घोटाला सामने आया है. यह खुलासा सोशल ऑडिट के दौरान हुआ है. वित्तीय वर्ष 2020-21 में विभिन्न योजना के लिए कुल 824 योजना ली गयी, जिसमें से मात्र 43 योजना का ही अभिलेख सोशल ऑडिट टीम को मिला है.
Jharkhand news: लातेहार जिला अंतर्गत सदर प्रखंड में मनरेगा घोटाला सामने आया है. सदर प्रखंड के पांडेयपुरा पंचायत में दो करोड 20 लाख 11 हजार 625 रुपये का मनरेगा घोटाला किया गया है, जिसका खुलासा सोमवार को हुए पांडेयपुरा पंचायत सचिवालय में सोशल ऑडिट के दौरान हुआ.
पांडेयपुरा पंचायत में वित्तीय वर्ष 2020-21 में विभिन्न योजना के लिए कुल 824 योजना ली गयी थी. जिसमें सरकारी आंकड़ों के अनुसार 629 योजनाओं को पूर्ण दिखाया गया है. जबकि सोशल ऑडिट में मात्र 43 योजनाओं का ही अभिलेख उपलब्ध कराया गया है.
जिला से उक्त वित्तीय वर्ष में संबंधित पंचायत को दो करोड़ 30 लाख 70 हजार रुपये उपलब्ध कराया गया था. इसमें एक करोड 59 लाख 91 हजार 808 रुपये अकुशल मजदूर, 50 लाख 6 हजार 666 रुपये कुशल मजदूर तथा 55 लाख 72 हजार 299 रुपये सामग्री मद में उपलब्ध कराये गये थे. सोशल ऑडिट में जिन 43 योजनाओं का अभिलेख दिया गया है. उन योजनाओं में कुल सात लाख 68 हजार 164 रुपये खर्च होने की बात सामने आयी है.
Also Read: Jharkhand news: हिरण का शिकार करते बेतला नेशनल पार्क से हथियार सहित दो शिकारी गिरफ्तार, 3 हुआ फरार
इसके अलावा उक्त वित्तीय वर्ष में पंचायत में 771 मनरेगा की योजना ली गयी थी, जबकि 53 प्रधानमंत्री आवास शामिल है. प्रधानमंत्री आवास योजना में अधिकतम 15 हजार रुपये ही खर्च करने का प्रावधान है. यह प्रावधान पीएम आवास पूरा होने के बाद किया जाता है. सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब 43 योजना का ही प्रखंड कार्यालय में अभिलेख है, तो 629 योजना पूर्ण होने का दावा हास्यास्पद और जांच का विषय है.
इस संबंध में प्रखंड विकास पदाधिकारी मेघनाथ उरांव ने कहा कि मामला संज्ञान में आया है. देखना पड़ेगा कि किस मद में कितनी राशि का भुगतान किया गया है. सोशल ऑडिट में जूरी सदस्यों का क्या निर्णय होता है. इसका अध्ययन करने के बाद उचित कार्रवाई की जायेगी.
रिपोर्ट : चंद्रप्रकाश सिंह, लातेहार.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










