झारखंड के पर्यटन सचिव पहुंचे पहाड़ी नगरी नेतरहाट, पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए बनी कार्ययोजना का लिया जायजा

Updated at : 27 Aug 2021 9:54 PM (IST)
विज्ञापन
झारखंड के पर्यटन सचिव पहुंचे पहाड़ी नगरी नेतरहाट, पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए बनी कार्ययोजना का लिया जायजा

झारखंड के पहाड़ी नगरी नेतरहाट को पर्यटन क्षेत्र के रूप में विकसित करने को लेकर राज्य सरकार गंभीर है. इसी कड़ी में शुक्रवार को 4 सदस्यीय टीम के साथ पर्यटन सचिव अमिताभ कौशल नेतरहाट पहुंचे. इस दौरान पर्यटन स्थलों का निरीक्षण किया और विकास के लिए बनाये गये कार्ययोजना की जानकारी ली.

विज्ञापन

Jharkhand News (चंद्र प्रकाश सिंह, लातेहार) : पहाड़ी नगरी नेतरहाट को पर्यटन क्षेत्र के रूप में विकसित करने को लेकर पर्यटन, कला, संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग के सचिव अमिताभ कौशल के नेतृत्व में 4 सदस्यीय टीम शुक्रवार को नेतरहाट पहुंची. यहां पहुंचने पर अधिकारियों ने नेतरहाट के पर्यटन स्थलों का निरीक्षण किया. निरीक्षण के क्रम में डीसी अबु इमरान ने सचिव श्री कौशल को नेतरहाट में पर्यटन के विकास के लिए बनाये गये कार्ययोजना तथा अब तक की गयी कार्यों की जानकारी दी.

डीसी ने बताया कि नेतरहाट के कोयल व्यू प्वाइंट से मोरवाई तक रोपवे का निर्माण करने का प्रस्ताव है. पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए टॉय ट्रेन चलाने के अलावा नेतरहाट में पाराग्लाईडिंग, डैम में बोटिंग, ई-रिक्शा का संचालन, पर्यटन स्थलों में शेड निर्माण व कोयल व्यू प्वाइंट में रेस्टोरेंट का भी निर्माण कराने का प्रस्ताव है.

इस पर पर्यटन सचिव श्री कौशल ने कार्ययोजना को मूर्त रूप देने के लिए अग्रेत्तर कार्रवाई करने की बात कही. इसके बाद अधिकारियों ने नेतरहाट डैम के सौंदर्यीकरण कार्य का निरीक्षण किया. पर्यटन सचिव श्री कौशल ने वन विभाग के पदाधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर लोअर घाघरी में सीढ़ी निर्माण कराने तथा पर्यटकों के लिए वन क्षेत्र में पेयजल की सुविधा विकसित का निर्देश दिया. साथ ही सभी पर्यटन स्थलों पर मूलभूत सुविधाएं विकसित करने का निर्देश दिया.

Also Read: चतरा के मां भद्रकाली मंदिर परिसर में बनेगा सबसे ऊंचा प्रेयर व्हील, लेजर शो समेत कई अन्य चीजों का होगा निर्माण

मालूम हो CM हेमंत सोरेन ने गत वर्ष 19 से 21 नवंबर तक अपने 3 दिवसीय दौरे में नेतरहाट पहुंचे थे. उस समय श्री सोरेन ने नेतरहाट के प्रमुख पर्यटन स्थलों का निरीक्षण कर इन स्थलों को पर्यटन क्षेत्र के रूप में विकसित करने की बात कही थी. इसके बाद से ही नेतरहाट में पर्यटन सुविधाएं बहाल करने की दिशा में प्रयास जारी है. इसी क्रम में अधिकारियों का यह नेतरहाट दौरा हुआ है.

इस मौके पर खेल निदेशक जिशान कमर, पर्यटन निदेशक नितिश कुमार सिंह, झारखंड पर्यटन विकास निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक आर रॉनिटा उपस्थित थे. नेतरहाट पहुंचने पर डीसी अबु इमरान ने श्री कौशल एवं अन्य अधिकारियेां का बुके भेंट किया.

Posted By : Samir Ranjan.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola