Jharkhand News : अपने बच्चे का इलाज कराने घर से निकली थी महिला, कोडरमा में सड़क हादसे में मां-बच्चे की मौत

Updated at : 27 Feb 2021 12:10 PM (IST)
विज्ञापन
Jharkhand News : अपने बच्चे का इलाज कराने घर से निकली थी महिला, कोडरमा में सड़क हादसे में मां-बच्चे की मौत

Jharkhand News, koderma News, झुमरीतिलैया : कोडरमा जिले के तिलैया थाना क्षेत्र के रांची-पटना रोड स्थित गुमो सतपुलिया के निकट शुक्रवार दोपहर बाद दर्दनाक हादसा हुआ. यहां एक ट्रक ने मोटरसाइकिल को अपनी चपेट में ले लिया. हादसे में बाइक पर सवार महिला व उसके दुधमुंहे बच्चे की मौत हो गई, जबकि मोटरसाइकिल चला रहे महिला के पिता घायल हैं. हादसे के बाद आक्रोशित लोगों ने करीब डेढ़ घंटे तक रोड जाम रखा. पदाधिकारियों के आश्वासन पर सड़क जाम हटा. सीओ ने मृतक के परिजनों को दस हजार रूपये की सहायता राशि एक सप्ताह के अंदर देने का आश्वासन दिया है.

मृतकों की पहचान बरकनगांगो हजारीबाग निवासी 25 वर्षीया सीमा देवी (पति हीरा लाल साव) व उसके डेढ़ वर्षीय पुत्र ऋषभ के रूप में हुई है. वहीं घायल की पहचान गांगो साव निवासी चमगुदोखुर्द हडाही के रूप में हुई है. पुलिस ने शव को अंत्यपरीक्षण के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. जानकारी के अनुसार सीमा देवी अपने पिता गांगो साव के साथ डेढ़ वर्षीय बच्चे का इलाज कराने सीडी कालोनी स्थित डॉ संजीव झा की साईं क्लिनिक गई थी. इलाज कराने के बाद गुमो स्थित शिवम अस्पताल में भर्ती अपनी सास से मिलने जा रही थी. इसी दौरान सतपुलिया के निकट पीछे से आ रहे दस चक्का ट्रक (नंबर-एनएल-01-एडी-9487) ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में सीमा देवी की मौत घटनास्थल पर ही हो गई, जबकि डेढ़ वर्षीय बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया, अस्पताल ले जाने के क्रम में उसकी भी मौत हो गई.

Also Read: Jharkhand Crime News : कोडरमा में गर्भवती महिला को ससुराल वालों ने दहेज के लिए मार डाला, एफआईआर दर्ज, आरोपी फरार

सीमा की शादी चार वर्ष पूर्व बरकनगांगो निवासी कैटरिंग का कार्य करने वाले हीरालाल साव के साथ हुई थी. तीन वर्ष की बेटी को घर पर छोड़कर वह बेटे का इलाज कराने गई थी. दुर्घटना के बाद चालक ट्रक को लेकर आरागारो की ओर भागने लगा, पर पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया. चालक को गिरफ्तार भी कर लिया गया है. घटना की सूचना मिलने पर मृतक महिला के मायके वालों ने लगभग डेढ़ घंटे तक रांची-पटना रोड जाम रखा. इससे वाहनों की लंबी कतार लग गई. मौके पर पहुंचे सीओ अशोक राम, तिलैया थाना प्रभारी अजय कुमार सिंह ने लोगों को समझाबुझाकर जाम हटाया. मौके पर चंदवारा प्रमुख लीलावती देवी, मुखिया महेंद्र यादव, रविशंकर यादव, खुबलाल यादव, प्रकाश यादव सहित कई लोग मौजूद थे.

Also Read: स्टेशन पर शुरू हुई प्रसव पीड़ा महिला ने दिया बच्ची को जन्म, आरपीएफ की महिला कांस्टेबल व पोर्टर ने घेरा बना कर कराया प्रसव

Posted By : Guru Swarup Mishra

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola