Jharkhand Crime News: बैंकिंग कॉरेस्पॉन्डेंट से 3 लाख रुपये की लूट, अपराधियों ने मारी गोली, हालत नाजुक
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 22 Apr 2022 1:39 PM
Jharkhand Crime News: खूंटी जिले के अड़की में बैंकिंग कॉरेस्पॉन्डेंट प्रभा कुमारी (25 वर्ष) से तीन लाख रुपये लूट लिए गए. लूट का विरोध करने पर अपराधियों ने गोली मार कर उन्हें घायल कर दिया. सदर अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद रिम्स रेफर कर दिया गया है. हालत नाजुक है.
Jharkhand Crime News: झारखंड के खूंटी जिले के अड़की में आज शुक्रवार को अपराधियों ने बैंकिंग कॉरेस्पॉन्डेंट (बीसी सखी) प्रभा कुमारी से तीन लाख रुपये लूट लिए. इस दौरान विरोध करने पर अपराधियों ने उसे गोली चला दी. इसमें वह घायल हो गयी हैं. सदर अस्पताल से इन्हें बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया गया है. डॉक्टरों के अनुसार प्रभा की हालत नाजुक है.
गोली लगने से हुईं घायल
खूंटी जिले के अड़की में आज सुबह अज्ञात अपराधियों ने बैंकिंग कॉरेस्पॉन्डेंट प्रभा कुमारी (25 वर्ष) से तीन लाख रुपये लूट लिए गए. लूट का विरोध करने पर अपराधियों ने उसे गोली मार कर घायल कर दिया. इसके बाद 108 एम्बुलेंस से प्रभा कुमारी को सदर अस्पताल लाया गया, जहां से प्राथमिक इलाज के बाद रिम्स रेफर कर दिया गया. बताया जा रहा है कि उनकी हालत नाजुक है. इधर, लूट की वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके पर फरार हो गए.
Also Read: लालू यादव को चारा घोटाला में झारखंड हाईकोर्ट से मिली सशर्त जमानत
प्रभा की हालत नाजुक
प्रभा कुमारी यूनियन बैंक (अड़की) की बीसी हैं. वह प्रतिदिन की तरह बैंक के बाहर प्रखंड परिसर में अपना काम कर रही थीं. इसी क्रम में एक बाइक पर सवार तीन अपराधी पहुंचे और घटना को अंजाम देकर फरार हो गए. डॉक्टर के अनुसार प्रभा की स्थिति नाजुक है.
Also Read: Jharkhand News: अवैध कोयला खदान में फंसे लोग सुरक्षित निकले, विधायक अपर्णासेन गुप्ता मौके पर पहुंचीं
रिपोर्टः चंदन कुमार
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










