Live Updates

IPL 2023, RCB vs LSG: लखनऊ ने आरसीबी को 1 विकेट से हराया, निकोलस पूरन ने जड़ा फास्टेस्ट फिफ्टी

Updated:
विज्ञापन

IPL 2023, RCB vs LSG: निकोलस पूरने के फास्टेस्ट फिफ्टी के दम पर लखनऊ सुपर जायंट्स ने सोमवार को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को आखिरी ओवर में एक विकेट से हरा दिया. आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए विराट कोहली, फाफ डुप्लेसी और ग्लेन मैक्सवेल के अर्धशतकों के मदद से 212 रन बनाये. जवाब में लखनऊ ने पावर प्ले में ही अपने तीन महत्वपूर्ण विकेट गंवा दिये थे. बाद में निकोलस पूरन आये और 15 गेंद पर अर्धशतक जड़ दिया. हालांकि पूरन भी 62 रन बनाकर आउट हो गये, लेकिन अंक में बदोनी ने जिम्मा उठाया और मैच को जीत के करीब पहुंचाया. बदोनी हिट विकेट आउट हो गये फिर भी लखनऊ एक विकेट से मैच जीत गयी.

विज्ञापन

लखनऊ ने आरसीबी को एक विकेट से हराया 

निकोलस पूरन के 19 गेंद में 62 रन और मार्कस स्टोइनिस के आक्रामक 65 रन की मदद से लखनऊ सुपर जाइंट्स ने आईपीएल के बेहद रोमांचक मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर को आखिरी गेंद पर एक विकेट से हरा दिया. आरसीबी के कप्तान फाफ डुप्लेसी, विराट कोहली और ग्लेन मैक्सवेल के अर्धशतक बेकार चले गये.

लखनऊ और आरसीबी का स्कोर हुआ टाई

लखनऊ और आरसीबी का स्कोर टाई हो गया है. लखनऊ को एक गेंद पर जीत के लिए एक रन की जरूरत है.

आयुष बदोनी हिट विकेट, लखनऊ को सातवां झटका

लखनऊ को सातवां झटका लगा है. आयुष बदोली ने छक्का तो जरूरत लगाया लेकिन बल्ले को स्टंप्स से टकराने से नहीं रोक पाये और हिट विकेट आउट हो गये. आखिरी ओवर में लखनऊ को जीत के लिए पांच रनों की जरूरत है.

निकोलस पूरन आउट, लखनऊ को छठा झटका

निकोलस पूरन 62 रन बनाकर आउट हो गये हैं. पूरन ने 18 गेंद पर 62 रन बना डाले. उन्होंने अपनी पारी में चार चौके और सात छक्के जड़े. पूरन एक बड़ी पारी खेलकर आउट हुए हैं. लखनऊ को जीत के लिए 18 गेंद पर जीत के लिए 24 रनों की जरूरत है.

निकोलस पूरन ने जड़ा फास्टेस्ट फिफ्टी

निकोलस पूरन ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 15 गेंद पर अर्धशतक जड़ दिया है. यह इस सीजन का फास्टेस्ट फिफ्टी और पूरे आईपीएल का दूसरा फास्टेस्ट फिफ्टी है. इससे पहले केएल राहुल ने 2018 में दिल्ली के खिलाफ 14 गेंद पर अर्धशतक जड़ा था.

केएल राहुल आउट, लखनऊ को पांचवां झटका

केएल राहुल 18 रन बनाकर आउट हो गये हैं. लखनऊ को पांचवां झटका लगा है. लखनऊ की टीम इस मुकाबले में अब पिछड़ती नजर आ रही है. आधी टीम पवेलियन लौट गयी है. जबकि जीत के लिए अब भी 100 रनों की दरकार है.

विज्ञापन
विज्ञापन
Saurav Kumar

लेखक के बारे में

By Saurav Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola