ePaper
Live Updates

CSK vs RR Highlights: राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई को 3 रनों से हराया, संदीप शर्मा ने किया कमाल

Updated at : 12 Apr 2023 11:29 PM (IST)
विज्ञापन
CSK vs RR Highlights: राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई को 3 रनों से हराया, संदीप शर्मा ने किया कमाल

Dubai: KL Rahul of Punjab Kings during match 45 of the Indian Premier League between the Kolkata Knight Riders and Punjab Kings, at the Dubai International Stadium, Friday, Oct. 1, 2021. (PTI Photo/Sportzpics for IPL)(PTI10_01_2021_000260A)

Chennai Super Kings vs Rajasthan Royals Highlights: इंडियन प्रीमियर लीग के 17वें मुकाबले में (12 अप्रैल) को राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 3 रनों से हरा दिया. इस मुकाबले में राजस्थान के जीत के हीरो संदीप शर्मा बने. उन्होंने आखिरी ओवर में महेंद्र सिंध धोनी और जडेजा के रहते हुए 21 रन बचा लिए और राजस्थान को शानदार जीत दिलाई. इस मुकाबले में संदीप के अलावा आर अश्विन और चहल ने 2-2 विकेट अपने नाम किया.

विज्ञापन
Auto-updating every 30s
11:29 PM. 12 Apr 2311:29 PM. 12 Apr

राजस्थान ने चेन्नई को 3 रनों  से हराया

इंडियन प्रीमियर लीग के 17वें मुकाबले में (12 अप्रैल) को राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 3 रनों से हरा दिया. इस मुकाबले में राजस्थान के जीत के हीरो संदीप शर्मा बने. उन्होंने आखिरी ओवर में महेंद्र सिंध धोनी और जडेजा के रहते हुए 21 रन बचा लिए और राजस्थान को शानदार जीत दिलाई.

11:02 PM. 12 Apr 2311:02 PM. 12 Apr

17 ओवर के बाद सीएसके ने बनाए 122 रन

चेन्नई ने 17 ओवर तक 122 रन बना लिए हैं. टीम के लिए महेंद्र सिंह धोनी और रवींद्र जडेजा अभी क्रीज पर मौजूद हैं.

11:02 PM. 12 Apr 2311:02 PM. 12 Apr

चेन्नई को लगा छठा झटका, कॉनवे आउट 

चेन्नई सुपर किंग्स को छठा झटका लग चुका है. टीम के स्टार बल्लेबाज डेवोन कॉनवे अर्धशतक लगाकर पवेलियन लौट गए हैं.

11:02 PM. 12 Apr 2311:02 PM. 12 Apr

अंबाती रायडू आउट, सीएसके को लगा पांचवां झटका

चेन्नई सुपर किंग्स को पांचवां झटका लग चुका है.टीम के इम्पैक्ट प्लेयर अंबाती रायडू 1 रन बनाकर युजवेंद्र चहल की गेंद पर आउट हो गए.

11:02 PM. 12 Apr 2311:02 PM. 12 Apr

मोईन अली लौटे पवेलियन

चेन्नई सुपर किंग्स को चौथा झटका लग चुका है.टीम के स्टार आलराउंडर मोईन अली एडम जैम्पा की गेंद पर आउट हो गए. उनका शानदार कैच संदीप शर्मा ने पकड़ा.

11:02 PM. 12 Apr 2311:02 PM. 12 Apr

13 ओवर के बाद चेन्नई ने बनाए 98 रन

13 ओवर के बाद चेन्नई सुपर किंग्स ने 98 रन बना लिए हैं. मैच काफी रोमांचक मोड़ पर आ गया है.

11:02 PM. 12 Apr 2311:02 PM. 12 Apr

चेन्नई को लगा तीसरा झटका, शिवम दुबे आउट

चेन्नई सुपर किंग्स को तीसरा झटका लग चुका है. टीम के बल्लेबाज शिवम दुबे 8 रन बनाकर लोकर ब्वॉय आर अश्विन के दूसरे शिकार बने हैं.

11:02 PM. 12 Apr 2311:02 PM. 12 Apr

11 ओवर में सीएसके ने बनाए 86 रन

चेन्नई सुपर किंग्स ने 11 ओवर तक 86 रन बना लिए हैं. टीम के लिए अभी शिवम दुबे 4 और डेवोन कॉनवे 40 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.

11:02 PM. 12 Apr 2311:02 PM. 12 Apr

चेन्नई को लगा दूसरा झटका, रहाणे आउट 

चेन्नई सुपर किंग्स को दूसरा झटका लग चुका है. टीम के स्टार बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे 31 रन बनाकर आर अश्विन की गेंद पर आउट हो गए हैं.

11:02 PM. 12 Apr 2311:02 PM. 12 Apr

तेजी से रन बना रहे हैं रहाणे

चेन्नई सुपर किंग्स के स्टार बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे 18 गेंदों में 30 रन बना चुके हैं. वह इस मैच में तेजी से रन बना रहे हैं. वही सीएसके 9 ओवप में 73 रन बना चुकी है.

11:02 PM. 12 Apr 2311:02 PM. 12 Apr

7 ओवर के बाद चेन्नई ने बनाएं 52 रन

सीएसके ने 7 ओवर के बाद 52 रन बना लिए हैं. टीम के लिए अभी रहाणे 20 और कॉनवे 23 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.

11:02 PM. 12 Apr 2311:02 PM. 12 Apr

6 ओवर के बाद चेन्नई ने बनाए 45 रन

अंजिक्य रहाणे ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी कर रहे हैं. सीएसके ने 6 ओवर में 45 रन बना लिए हैं.

11:02 PM. 12 Apr 2311:02 PM. 12 Apr

रहाणे और कॉनवे ने पारी को संभाला

चेन्नई के एक विकेट गिरने के बाद अंजिक्य रहाणे और डेवोन कॉनवे ने पारी को संभाल लिया है. टीम ने 4 ओवर में 26 रन बना लिए हैं.

11:02 PM. 12 Apr 2311:02 PM. 12 Apr

सीएसके को लगा पहला झटका, गायकवाड़ आउट

चेन्नई सुपरकिंग्स को पहला झटका लग चुका है. टीम के स्टार सलामी बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ 8 रन बनाकर संदीप शर्मा की गेंद पर आउट हुए हैं.

11:02 PM. 12 Apr 2311:02 PM. 12 Apr

2 ओवर के बाद चेन्नई ने बनाए 10 रन

चेन्नई सुपर किंग्स सधी हुई बल्लेबाजी कर रही है. टीम ने 2 ओवर में 10 रन बना लिए हैं. अभी कॉनवे और गायकवाड़ी क्रीज पर मौजूद हैं.

11:02 PM. 12 Apr 2311:02 PM. 12 Apr

चेन्नई की बल्लेबाजी शुरू

176 रनों का पीछा करने चेन्नई की बल्लेबाजी शुरू हो गई. टीम के लिए डेवोन कॉनवे और ऋतुराज गायकवाड़ क्रीज पर हैं.

11:02 PM. 12 Apr 2311:02 PM. 12 Apr

राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को दिया 176 रनों का लक्ष्य

राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 176 रनों का लक्ष्य दिया है. राजस्थान की ओर से जोस बटलर ने शानदार 52 रनों की पारी खेली.

11:02 PM. 12 Apr 2311:02 PM. 12 Apr

18 ओवर में राजस्थान ने बनाए 157 रन

राजस्थान रॉयल्स ने 18 ओवर में 157 रन बना लिए हैं. टीम के लिए हेटमायर और ध्रुव जुरेल क्रीज पर हैं.

11:02 PM. 12 Apr 2311:02 PM. 12 Apr

राजस्थान को लगा पांचवां झटका, बटलर आउट

राजस्थान रॉयल्स को बड़ा झटका लगा है. टीम के स्टाल सलामी बल्लेबाज जोस बटलर 52 रन बनाकर आउट हो गए हैं.

11:02 PM. 12 Apr 2311:02 PM. 12 Apr

राजस्थान को लगा चौथा झटका, अश्विन आउट

राजस्थान रॉयल्स को चौथा झटका लग चुका है. टीम के बल्लेबाज आर अश्विन 30 रन बनाकर आउट हो गए.

11:02 PM. 12 Apr 2311:02 PM. 12 Apr

14 ओवर के बाद टीम का स्कोर 119 रन

राजस्थान ने 14 ओवर तक 119 रन बना लिए हैं. राजस्थान की रनों की रफ्तार धीमी हो गई है. हालांकि बटलर अभी भी क्रीज पर मौजूद हैं.

11:02 PM. 12 Apr 2311:02 PM. 12 Apr

13 ओवर में राजस्थान ने बनाए 110 रन

राजस्थान रॉयल्स ने 13 ओवर तक 110 रन बना लिए हैं. टीम के लिए राहत की बात यह है कि विस्फोटक बल्लेबाज जोस बटलर अभी क्रीज पर मौजूद हैं.

11:02 PM. 12 Apr 2311:02 PM. 12 Apr

10 ओवर के बाद राजस्थान ने बनाए 95 रन

राजस्थान रॉयल्स 10 ओवर के बाद 95 रन बना चुके ही. टीम को तीन झटके लग चुके हैं. अभी जोस बटलर और आर अश्विन क्रीज पर मौजूद हैं.

11:02 PM. 12 Apr 2311:02 PM. 12 Apr

बिना खाता खोले पवेलियन लौटे संजू सैमसन

राजस्थान रॉयल्स के कप्तान और स्टार बल्लेबाज संजू सैमसन बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए हैं. वह रवींद्र जडेजा का दूसरा शिकार बने.

11:02 PM. 12 Apr 2311:02 PM. 12 Apr

राजस्थान को लगा दूसरा झटका पड्डिकल आउट 

राजस्थान रॉयल्स को दूसरा झटका लग चुका है. टीम स्टार बल्लेबाज देवदत्त पड्डिकल रवींद्र जडेजा की गेंद पर 38 रन बनाकर आउट हो गए हैं.

11:02 PM. 12 Apr 2311:02 PM. 12 Apr

बटलर ने आईपीएल करियर में पूरे किए 3 हजार रन

चेन्नई के खिलाफ मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के स्टार बल्लेबाज जोस बटलर ने अपने आईपीएल करियर के 3 हजार रन पूरे कर लिए हैं.

11:02 PM. 12 Apr 2311:02 PM. 12 Apr

5 ओवर के बाद राजस्थान ने बनाए 45 रन

राजस्थान रॉयल्स तेजी से रन बना रही है. टीम ने 5 ओवर में 45 रन बना लिए हैं. अभी क्रीज पर देवदत्त पड्डिकल 28 रन और जोस बटलर 15 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.

11:02 PM. 12 Apr 2311:02 PM. 12 Apr

जोस बटलर संभलकर कर रहे हैं बल्लेबाजी

राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाज जोस बटलर चेन्नई के खिलाफ अभी तक संभलकर बल्लेबाजी कर रहे हैं.वह अभी 4 रन बनाकर क्रीज पर मौजदू हैं. वहीं उनका साथ देवदत्त पड्डिकल निभा रहे हैं.

11:02 PM. 12 Apr 2311:02 PM. 12 Apr

राजस्थान को लगा पहला झटका, जायसवाल आउट

राजस्थान रॉयल्स को चेन्नई के खिलाफ पहला झटका लग चुका है. टीम के युवा सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल 8 रन बनाकर तुषार देशपांडे की गेंद पर आउट हो गए हैं.

11:02 PM. 12 Apr 2311:02 PM. 12 Apr

राजस्थान की बल्लेबाजी शुरू

राजस्थान रॉयल्स चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ बैटिंग करने उतर गई है. टीम के लिए जोश बटलर और यशस्वी जायसवाल क्रीज पर उतरे हैं.

11:02 PM. 12 Apr 2311:02 PM. 12 Apr

चेन्नई सुपरकिंग्स प्लेइंग 11

डेवोन कॉनवे, रुतुराज गायकवाड़, अजिंक्य रहाणे, मोइन अली, शिवम दूबे, रवींद्र जडेजा, एमएस धोनी (कप्तान और विकेटकीपर), सिसंडा मगाला, महेश थीक्षणा, तुषार देशपांडे, आकाश सिंह

11:02 PM. 12 Apr 2311:02 PM. 12 Apr

राजस्थान रॉयल्स प्लेइंग 11

यशस्वी जायसवाल, जोस बटलर, संजू सैमसन (कप्तान/विकेटकीपर), देवदत्त पडिक्कल, शिमरोन हेटमायर, ध्रुव जुरेल, रविचंद्रन अश्विन, जेसन होल्डर, कुलदीप सेन, संदीप शर्मा, युजवेंद्र चहल

11:02 PM. 12 Apr 2311:02 PM. 12 Apr

चेन्नई ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग का किया फैसला

राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ टॉस जीतकर चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने गेंदबाजी करने का फैसला किया है.

11:02 PM. 12 Apr 2311:02 PM. 12 Apr

मैच से पहले धोनी को किया गया सम्मानित

सीएसके के लिए बतौर कप्तान 200वें मैच से पहले कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को चेपॉक स्टेडियम में सम्मानित किया गया.

11:02 PM. 12 Apr 2311:02 PM. 12 Apr

धोनी के सम्मान में राजस्थान ने शेयर किया खास वीडियो

महेंद्र सिंह धोनी के सीएसके के लिए 200वें मुकाबले से पहले राजस्थान रॉयल्स ने स्पेशल वीडियो शेयर किय है. जो तेजी से वायरल हो रहा है.

11:02 PM. 12 Apr 2311:02 PM. 12 Apr

बतौर कप्तान सीएसके के लिए 200वां मुकाबला खेलेंगे धोनी

राजस्थान के खिलाफ मुकाबले में उतरते के साथ ही चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इतिहास रच देंगे.यह उनका सीएसके के लिए बतौर कप्तान 200वां मुकाबला होगा.

11:02 PM. 12 Apr 2311:02 PM. 12 Apr

राजस्थान रॉयल्स की संभावित प्लेइंग 11

संजू सैमसन (कप्तान और विकेटकीपर), जोस बटलर, यशस्वी जायसवाल, रियान पराग, शिमरोन हेटमेयर, ध्रुव जुरेल, अश्विन, जेसन होल्डर, ट्रेंट बोल्ट, संदीप शर्मा, वाई चहल

11:02 PM. 12 Apr 2311:02 PM. 12 Apr

कब और कहां देखें लाइव?

चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच आईपीएल 2023 का 17वां मुकाबला आज (12 अप्रैल) चेन्नई के एम ए चिंदबरम क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. यह मैच शाम 7.30 बजे शुरू होगा. इस मुकाबले का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के अलग-अलग चैनल्स पर किया जाएगा. इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग ‘जियो सिनेमा’ एप पर उपलब्ध रहेगी. इस एप पर आप फ्री में यह मुकाबला देख सकते हैं. यहां आप 10 अलग-अलग भाषाओं में मैच का आनंद ले सकते हैं.

5:49 PM. 12 Apr 235:49 PM. 12 Apr

पिच रिपोर्ट

चेन्नई के एम ए चिंदबरम क्रिकेट स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए काफी बेहतरीन हैं. ऐसे में यहां फैंस को चौके और छक्कों की बारिश होते हुए नजर आ सकती है. हालांकि इस पिच पर स्पिनर्स को थोड़ी मदद मिलते नजर आ सकती है. पर शाम के वक्त ओस मैच में बड़ी भूमिका निभा सकती है. ऐसे में ट़ॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने वाली टीम को बड़ा फायदा हो सकता है.

विज्ञापन
विज्ञापन
Saurav kumar

लेखक के बारे में

By Saurav kumar

Saurav kumar is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola