Live Updates

DC vs GT, IPL 2023: गुजरात टाइटंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 6 विकेट से हराया, दर्ज की दूसरी जीत

Updated:
विज्ञापन

IPL 2023 DC vs GT: दिल्ली कैपिटल्स के घरेलू मैदान अरुण जेटली स्टेयम में गुजरात टाइटंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 6 विकेट से हरा दिया है. गुजरात ने लगातार दूसरी जीत दर्ज की है. दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 162 रन बनाये. गुजरात ने 18वें ओवर में ही जीत दर्ज कर ली. तीन विकेट गिरने के बाद युवा साई सुदर्शन ने न केवल पारी को संभाला बल्कि अर्धशतक भी जड़ा. उन्होंने नाबाद 62 रन बनाकर अपनी टीम को लक्ष्य तक पहुंचाया. गेंदबाजी की बात करें तो गुजरात की ओर से मोहम्मद शमी और राशिद खान ने तीन-तीन विकेट चटकाये. गुजरात इस जीत के साथ अंक तालिका में टॉप पर है.

विज्ञापन

गुजरात ने दिल्ली को 6 विकेट से हराया

गुजरात टाइटंस ने इंडियन प्रीमियर लीग टी20 मुकाबले में मंगलवार को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स को छह विकेट से शिकस्त देकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की. गुजरात ने दिल्ली को आठ विकेट पर 162 रन पर रोकने के बाद 18.1 ओवर में चार विकेट पर लक्ष्य हासिल कर लिया. गुजरात के लिए साई सुदर्शन से सबसे ज्यादा नाबाद 62 रन का योगदान दिया. गेंदबाजी की बात करें तो मोहम्मद शमी और राशिद खान ने 3-3 विकेट चटकाये.

साई सुदर्शन ने जड़ा अर्धशतक

साई सुदर्शन ने अर्धशतक जड़ दिया है. सुदर्शन ने चौका लगाकर अपना अर्धशतक पूरा किया. उन्होंने अपनी पारी में चार चौके और एक छक्का लगाया. सुदर्शन 44 गेंद पर 52 रन बनाकर खेल रहे हैं.

विजय शंकर आउट, गुजरात को चौथा झटका

विजय शंकर 29 रन बनाकर आउट हो गये हैं. गुजरात टाइटंस को चौथा झटका लगा है. गुजरात को जीत के लिए अब भी 40 गेंद पर 56 रनों की जरूरत है. विजय शंकर की जगह बल्लेबाजी करने क्रीज पर डेविड मिलर आये हैं.

गुजरात को तीसरा झटका, हार्दिक पांड्या 5 रन बनाकर आउट

गुजरात टाइटंस को 6ठे ओवर में तीसरा झटका लगा. हार्दिक पांड्या 5 रन बनाकर आउट हो गये. पांड्या की जगह बल्लेबाजी करने क्रीज पर विजय शंकर आये हैं.

एनरिच नार्जे की घातक गेंदबाजी, गुजरात को दिया दूसरा झटका

एनरिच नार्जे ने घातक गेंदबाजी करते हुए अपने दूसरे ओवर की पहली गेंद पर गुजरात को दूसरा झटका दिया. ओपनर शुभमन गिल को उन्होंने 14 के स्कोर पर अपना शिकार बनाया. गिल ने 13 गेंदों में तीन चौकों की मदद से 14 रन बनाये. गिल को भी नार्जे ने बोल्ड किया.

गुजरात को पहला झटका, साहा 14 रन बनाकर आउट

गुजरात को तीसरे ओवर की पहली गेंद पर पहला झटका लगा है. ओपनर ऋद्धिमान साहा 14 रन बनाकर आउट हो गये. साहा को एनरिच नार्जे ने बोल्ड कर दिया. साहा ने 7 गेंदों का सामना किया, जिसमें दो चौके और एक मात्र छक्का जमाया.

विज्ञापन
विज्ञापन
अमलेश नंदन सिन्हा

लेखक के बारे में

By अमलेश नंदन सिन्हा

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola