ePaper

IPL 2022 Orange and Purple Cap: ऑरेंज कैप के लिए बटलर को राहुल और धवन से चुनौती, युजी के पास पर्पल कैप

Updated at : 26 Apr 2022 5:34 PM (IST)
विज्ञापन
Jos Bottler

ऑरेंज कैप और पर्पल कैप के लिए खिलाड़ियों के बीच रोमांचक मुकाबला जारी है. इस समय ऑरेंज कैप राजस्थान रॉयल्स के सलामी बल्लेबाज जोस बटलर के पास है. बटलर ने अबतक 7 मैचों की 7 पारियों में 3 शतक और दो अर्धशतक की मदद से 491 रन बनाये हैं.

विज्ञापन

आईपीएल 2022 (IPL 2022) का रोमांच चरम पर है. अबतक खेले गये 38 मुकाबलों में नयी टीमों लखनऊ सुपर जायंट्स और गुजरात टाइटंस ने शानदार प्रदर्शन किया है, तो पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस और चार बार की चैंपियन टीम चेन्नई सुपर किंग्स का प्रदर्शन बेहद खराब रहा है. दूसरी ओर ऑरेंज कैप (IPL 2022 Orange Cap) और पर्पल कैप (IPL 2022 Orange Cap) को लेकर भी खिलाड़ियों के बीच रोमांचक मुकाबला जारी है.

ऑरेंज कैप के लिए जोस बटलर को केएल राहुल और धवन से चुनौती

ऑरेंज कैप और पर्पल कैप के लिए खिलाड़ियों के बीच रोमांचक मुकाबला जारी है. इस समय ऑरेंज कैप राजस्थान रॉयल्स के सलामी बल्लेबाज जोस बटलर के पास है. बटलर ने अबतक 7 मैचों की 7 पारियों में 3 शतक और दो अर्धशतक की मदद से 491 रन बनाये हैं. लेकिन बटलर को केएल राहुल और शिखर धवन से उन्हें मजबूत चुनौती मिल रही है. दो शतक की मदद से केएल राहुल ने 8 मैच की 8 पारियों में 368 रन बनाये हैं. जबकि 8 मैचों की 8 पारियों में 302 रन बनाये हैं.

Also Read: PBKS vs CSK, IPL 2022: चेन्नई और पंजाब के मुकाबले में सेफ्टी शील्ड लगाकर क्यों बॉलिंग कर रहे थे ऋषि धवन?

युजी चहल ने पर्पल कैप पर किया कब्जा

पर्पल कैप इस समय राजस्थान रॉयल्स के स्पिनर युजवेंद्र चहल के पास है. युजवेंद्र चहल ने अबतक 7 मैचों में 11.33 के औसत से 18 विकेट चटकाये हैं. लेकिन उन्हें टी नटराजन, चेन्नई सुपर किंग्स के ब्रावो और दिल्ली कैपिटल्स के स्पिनर कुलदीप यादव चुनौती मिल रही है. सबसे अधिक विकेट लेने के मामले में नटराजन 15 विकेट लेकर दूसरे स्थान पर मौजूद है. ब्रावो ने अबतक 14 विकेट लिये हैं. जबकि कुलदीप यादव ने 7 मैचों में 13 विकेट चटकाये हैं. उमेश यादव 8 मैचों में अबतक 11 विकेट लिये हैं.

Also Read: IPL 2022: पंजाब किंग्स को चीयर करने पहली बार स्टेडियम पहुंची प्रीति जिंटा, चौके-छक्के पर ऐसे मनाया जश्न

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola