ePaper
Live Updates

IPL 2020 CSK vs KXIP LIVE Score updates : चेन्नई ने पंजाब की प्ले आफ में पहुंचने की उम्मीद तोड़ी, नौ विकेट से हराया

Updated at : 01 Nov 2020 7:17 PM (IST)
विज्ञापन
IPL 2020 CSK vs KXIP LIVE Score updates : चेन्नई ने पंजाब की प्ले आफ में पहुंचने की उम्मीद तोड़ी, नौ विकेट से हराया

Indian Premier League 2020 Chennai vs Punjab LIVE Streaming IPL 2020 LIVE score updates chennai playing 11 punjab playing 11 preduction Dream 11 : आईपीएल 2020 में अपना अंतिम लीग मैच खेेल रही चेन्नई सुपर किंग्स ने पंजाब पर शानदार तरीके से जीत दर्ज की और उसे नौ विकेट से हराया. आज के मैच से चेन्नई ने ना सिर्फ अपनी साख बचायी बल्कि पंजाब की प्ले आफ में पहुंचने की उम्मीदों को भी तोड़ दिया. चेन्नई की तरफ से ऋतुराज गायकवाड़ ने शानदार 62 रन बनाये और नॉटआउट रहे. जबकि डुप्पेसी ने 48 रन का योगदान दिया जबकि रायडु ने 30 रन बनाये और अपनी टीम को मैच जिताया. पंजाब ने पहली पारी में 20 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 153 रन बनाये थे. महेंद्र सिंह धौनी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था. लेकिन पंजाब की शुरुआत अच्छी नहीं रही और वह बड़ा स्कोर खड़ा नहीं कर सकी, जिसके कारण चेन्नई ने उसे आसानी से नौ विकेट से ना सिर्फ हराया, बल्कि प्ल आफ में पहुंचने की उसकी उम्मीदों को भी तोड़ दिया.

विज्ञापन
Auto-updating every 30s
7:17 PM. 1 Nov 207:17 PM. 1 Nov

चेन्नई ने पंजाब की प्ले आफ में पहुंचने की उम्मीद तोड़ी, नौ विकेट से हराया

आईपीएल 2020 में अपना अंतिम लीग मैच खेेल रही चेन्नई सुपर किंग्स ने पंजाब पर शानदार तरीके से जीत दर्ज की और उसे नौ विकेट से हराया. आज के मैच से चेन्नई ने ना सिर्फ अपनी साख बचायी बल्कि पंजाब की प्ले आफ में पहुंचने की उम्मीदों को भी तोड़ दिया. चेन्नई की तरफ से ऋतुराज गायकवाड़ ने शानदार 62 रन बनाये और नॉटआउट रहे. जबकि डुप्पेसी ने 48 रन का योगदान दिया जबकि रायडु ने 30 रन बनाये और अपनी टीम को मैच जिताया.

5:50 PM. 1 Nov 205:50 PM. 1 Nov

पंजाब ने चेन्नई को दिया जीत के लिए 154 रन का लक्ष्य

चेन्नई और पंजाब के बीच खेले जा रहे मैच में पंजाब ने 20 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 153 रन बनाये और चेन्नई को जीत के लिए 154 रन का लक्ष्य दिया.

5:50 PM. 1 Nov 205:50 PM. 1 Nov

क्रिस गेल को ताहिर ने आउट किया

किंग्स इलेवन पंजाब को उस वक्त बड़ा झटका लगा जब फॉम में चल रहे क्रिस गेल को ताहिर ने एलबीडब्ल्यू आउट कर दिया. पंजाब ने 12 ओवर में चार विकेट खो दिये हैं और 73 रन बनाये हैं. प्लेआफ में जगह बनाने के लिए पंजाब के लिए आज का मैच जीतना बहुत जरूरी है.

5:50 PM. 1 Nov 205:50 PM. 1 Nov

धौनी ने कहा आईपीएल से संन्यास का इरादा नहीं

आईपीएल 2020 में अंतिम लीग मैच खेल रही चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धौनी ने आज स्पष्ट कर दिया कि वे अभी आईपीएल से संन्यास नहीं ले रहे हैं. टॉस के वक्त उन्होंने कहा कि वे अभी खेलना जारी रखेंगे.

3:20 PM. 1 Nov 203:20 PM. 1 Nov

चेन्नई ने जीता टॉस पहले गेंदबाजी का फैसला

चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धौनी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है. दोनों ही टीम मैच जीतने के मूड में है. ये प्लेइंग इलेवन-

Chennai Super Kings (Playing XI): Faf du Plessis, Ruturaj Gaikwad, Ambati Rayudu, MS Dhoni(w/c), N Jagadeesan, Ravindra Jadeja, Sam Curran, Shardul Thakur, Deepak Chahar, Lungi Ngidi, Imran Tahir

Kings XI Punjab (Playing XI): KL Rahul(w/c), Mayank Agarwal, Chris Gayle, Nicholas Pooran, Mandeep Singh, James Neesham, Deepak Hooda, Chris Jordan, Murugan Ashwin, Ravi Bishnoi, Mohammed Shami

3:06 PM. 1 Nov 203:06 PM. 1 Nov

प्ले आफ में जगह बनाने के लिए पंजाब के लिए अहम मुकाबला

आईपीएल 2020 में आज चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब के बीच महत्वपूर्ण मुकाबला खेला जाना है. चेन्नई तो प्ले आफ से बाहर हो गयी है, लेकिन पंजाब को प्ले आफ में जगह बनाने के लिए आज का मैच जीतना ही होगा. वहीं चेन्नई के लिए यह मैच प्रतिष्ठा से जुड़ा है. चेन्नई की टीम भले ही प्रतिस्पर्धा में ना हो, लेकिन अपनी साख बचाने के लिए वह आज का मैच किसी भी हाल में जीतना चाहेगी.

Posted By : Rajneesh Anand

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola