Hyperloop Test Track Video: 1100 KM प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ेगी ट्रेन! पहला हाइपरलूप टेस्ट ट्रैक तैयार
Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 25 Feb 2025 8:44 PM
Hyperloop Test Track
Hyperloop Test Track Ready: भारतीय रेलवे पब्लिक ट्रांसपोर्ट सिस्टम में नया इतिहास रचने की तैयारी में है. देश में बहुत जल्द 1100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ट्रेन दौड़ेगी. इसको लेकर तैयारी तेजी से चल रही है.
Hyperloop Test Track Ready: भारत में पहली बार 1100 KM प्रति घंटे की रफ्तार से ट्रेन दौड़ने वाली है. इस दिशा में काम भी शुरू हो चुकी है. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने एक्स पर एक वीडिया पोस्ट किया और बताया कि IIT मद्रास में हाइपरलूप परियोजना पर काम चल रहा है. रेल मंत्री ने एक्स पर वीडियो के साथ पोस्ट किया, आईआईटी मद्रास में हाइपरलूप परियोजना, सरकार और अकादमिक सहयोग से भविष्य के परिवहन में नवाचार को बढ़ावा देने की दिशा में काम कर रहा है.
आईआईटी मद्रास ने तैयार किया 422 मीटर लंबा ट्रैक
आईआईटी मद्रास ने 422 मीटर एक हाइपरलूप टेस्ट ट्रैक तैयार कर लिया है. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने जो वीडियो जारी किया है, उसमें टेस्ट ट्रैक को साफ देखा जा सकता है.
कैसा है हाइपरलूप टेस्ट ट्रैक
रेल मंत्री ने जो वीडियो जारी किया, उसमें साफ नजर आ रहा है, हाइपरलूप टेस्ट ट्रैक एक वैक्यूम ट्यूब के अंदर तैयार किया गया है. जिसमें ट्रेन चुंबकीय तकनीक से चलती है.
क्या है हाइपरलूप ट्रैक
हाइपरलूप ट्रैक एक हाईटेक तकनीक है, जिसमें एक वैक्यूम ट्यूब के अंदर तेज रफ्तार से ट्रेन दौड़ेगी. हाई-स्पीड हाइपरलूप में पॉड्स को वैक्यूम ट्यूब के भीतर चुंबकीय तकनीक पर चलाया जाता है. इसमें ट्रेन 1100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ेगी. यूरोप में इसी तकनीक से ट्रेन चलाई जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए











