15 मिनट में तीन बार से अधिक आती है उबासी तो जागिए, हो सकते हैं स्वास्थ्य समस्या के संकेत

Published by : Meenakshi Rai Updated At : 25 Jan 2024 5:30 PM

विज्ञापन

अक्सर उबासी को नींद की कमी से ही जोड़कर देखा जाता है. लेकिन ऐसे भी लोग हैं जिनकी नींद पूरी होती है, तब भी दिनभर उबासी लेते रहते हैं. अगर आप हर वक्त उबासी लेते रहते हैं तो इसे गंभीरता से लेने की जरूरत है

विज्ञापन
undefined
स्वास्थ्य समस्या का संकेत

अगर आप अधिक उबासी लेते हैं जो 15 मिनट की अवधि में तीन बार से अधिक है, तो यह किसी स्वास्थ्य समस्या का संकेत हो सकती है . अगर आप बार-बार उबासी ले रहे हैं और नार्मल नहीं फील कर रहे तो ध्यान दें.

undefined

जम्हाई लेना मुंह खोलने, गहरी सांस लेने और फेफड़ों में हवा भरने की अनैच्छिक प्रक्रिया है. दरअसल, उबासी आमतौर पर नींद या थकान के कारण आती है. जब आप थक जाते हैं या शायद जब आप ऊब जाते हैं, तो दिन में देर तक जम्हाई लेना स्वाभाविक है. अत्यधिक उबासी अन्य स्वास्थ्य स्थितियों के कारण भी हो सकती है.

undefined
  नींद की कमी

ज्यादा उबासी के पीछे नींद की कमी सबसे कॉमन वजह है हालाँकि, नींद का यह अभाव किसी हेल्थ कंडीशन जैसे स्लीप एपनिया या अनिद्रा के कारण हो सकता है.

undefined

किसी विशेष दवा लेने के साइडइफेक्ट में भी अधिक उबासी आ सकती है. कुछ एंटीसाइकोटिक्स या एंटीडिप्रेसेंट साइड इफेक्ट के रूप में अत्यधिक जम्हाई का कारण बन सकते हैं

undefined
ब्रेन डिसॉर्डर का भी संकेत

अधिक उबासी लेना ब्रेन डिसॉर्डर का भी संकेत हो सकता है. पार्किंसंस रोग, मल्टीपल स्केलेरोसिस और माइग्रेन सिरदर्द जैसी स्थितियां अत्यधिक उबासी का कारण बन सकती है.

undefined
 चिंता या तनाव के कारण

स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार अधिक उबासी चिंता या तनाव के कारण हो सकती है, ऐसे में जम्हाई आपके लिए तनाव से निपटने का एक तरीका हो सकता है.

undefined
हार्ट प्रॉब्लम

हार्ट प्रॉब्लम के कारण भी बार- बार उबासी आती है.साथ ही शरीर के चारों ओर ऑक्सीजन की आपूर्ति प्रभावित होने पर भी उबासी आता है.

undefined
मिर्गी की बीमारी से पीड़ित

मिर्गी की बीमारी से पीड़ित लोग भी दौरा पड़ने से पहले या बाद में बहुत अधिक जम्हाई लेते हैं.

undefined
लीवर फेलियर की बीमारी

अगर कोई व्यक्ति लीवर फेलियर की बीमारी से जूझ रहा होता है तो उस व्यक्ति को बहुत अधिक थकान महसूस होने लगती है और वह एक दिन में कई-कई बार जम्हाई लेने लगता है.

undefined
डिप्रेशन भी इसकी एक बड़ी वजह

डिप्रेशन भी इसकी एक बड़ी वजह है. ऐसी स्थिति में इंसान को बहुत अधिक थकान महसूस होती है एंटीडिप्रेसेंट दवाइयों की वजह से भी व्यक्ति को बहुत अधिक जम्हाई आने लगती है.

undefined
नींद की समस्या

बहुत अधिक उबासी के कारण की पहचान करने के लिए सबसे पहले यह सुनिश्चित करना चाहिए कि आपको पर्याप्त आरामदायक नींद मिल रही है या नहीं .नींद की समस्या नहीं होने पर डॉक्टर अत्यधिक उबासी के अन्य संभावित कारण का पता लगाने के लिए नैदानिक ​​​​परीक्षण कर सकते हैं.

undefined
डॉक्टर से बात करना सुनिश्चित करें

अगर दवाओं के कारण अत्यधिक उबासी आ रही है, तो डॉक्टर कम खुराक की सिफारिश कर सकते हैं. अपनी दवाओं में कोई भी बदलाव करने से पहले डॉक्टर से बात करना सुनिश्चित करें.

Also Read: हथेलियों में अगर हो रही ऐसी खुजली तो ये हैं नुकसान के संकेत , जानें लक्षण और उपाय
विज्ञापन
Meenakshi Rai

लेखक के बारे में

By Meenakshi Rai

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola